10 February 2023 Current Affairs in Hindi | 10 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

10 February 2023 Current Affairs : आज के डेली करेंट अफेयर्स ’10 February 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित February 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 10 February 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 10 February 2023, 10 February 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 10 February 2023, 10 Feb Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 10 Feb Top 10 Question, 10 Feb Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

10 February 2023 Current Affairs in Hindi | 10 फरवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

10 February 2023 Current Affairs
10 February 2023 Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में किस देश ने ड्रोन के लिए पहला अनमेंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया है।
उत्तर :- भारत

  • केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्काई यूटीएम लॉन्च किया। इसे दुनिया की अत्याधुनिक मानव रहित यातायात प्रबंधन प्रणाली बताया जा रहा है, जो प्रति घंटे 4,000 उड़ानें और प्रति दिन 96,000 उड़ानें संभालने में सक्षम है।
  • इस सॉफ्टवेयर में यूटीएम टनल सहित कई नए और इनोवेटिव ऑटोमेटेड एयर ट्रैफिक कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं।

प्रश्न : हाल ही में यूनेस्को के द्वारा किस विश्वविधालय को विश्व धरोहर घोषित किया जा रहा है।
उत्तर :- विश्वभारती विश्वविद्यालय

  • विश्वभारती विश्वविद्यालय की स्थापना 1921 में रवींद्रनाथ द्वारा की गई थी। इसे जल्द ही यूनेस्को ‘विरासत’ टैग प्राप्त होगा। यह इसे जीवित विरासत का पहला विश्वविद्यालय बनने की अनुमति देगा।
  • विश्वभारती विश्वविद्यालय के कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती ने कहा कि विश्वविद्यालय को एक विरासत विश्वविद्यालय नामित किया जाएगा।

प्रश्न : MobiKwik UPI पर क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करने वाला भारत का कौन सा ऐप बन गया है।
उत्तर :- पहला

  • भारत का अग्रणी फिनटेक, MobiKwik UPI पर RuPay क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करने वाला पहला फिनटेक ऐप बन गया है।

प्रश्न : भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया की मदद से लिए भारत के द्वारा कौन सा अभियान शुरू किया गया है।
उत्तर :- Operation Dost

  • तुर्किये और सीरिया में भूकंप के चलते जान गंवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। नए आंकड़ों के अनुसार, अब तक 15 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

प्रश्न : भारत का पहला ग्लास इग्लू रेस्तरां (Glass Igloo Restaurant) कहा पर खोला गया है।
उत्तर :- जम्मू & कश्मीर

  • भारत का पहला ग्लास इग्लू रेस्तरां (Glass Igloo Restaurant) इन दिनों विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में आने वाले पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। कांच की दीवार वाले इस रेस्टोरेंट को गुलमर्ग (Gulmarg) के कोलाहोई ग्रीन हाइट्स होटल ने बर्फ के बीच में बनाया है।

प्रश्न : काला घोड़ा कला महोत्सव कहा पर बनाया जाता है।
उत्तर :- मुंबई

  • काला घोड़ा कला महोत्सव 2023 का आयोजन मुंबई (महाराष्ट्र) में 4 -12 फरवरी के बीच किया जा रहा है। काला घोड़ा फेस्टिवल नृत्य, कला और संगीत के शौकीनों के लिए बहुत ही खास फेस्टिवल्स है। जो मुंबई में मनाया जाता है।

प्रश्न : हाल ही में किसके द्वारा ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स-2023 जीता गया है।
उत्तर :- NTPC

  • देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (एटीडी), यूएसए द्वारा ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स 2023’ से सम्मानित किया गया है।
  • एनटीपीसी लिमिटेड ने छठी बार प्रतिभा विकास के क्षेत्र में उद्यम सफलता प्रदर्शित करने के लिए यह पुरस्कार जीता है।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्रालय ने 41 स्वदेशी मॉड्यूलर पुलों की खरीद के लिए एलएंडटी के साथ अनुबंध पर किए हस्ताक्षर किए है।
उत्तर :- रक्षा मंत्रालय

  • रक्षा मंत्रालय पीएम मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत दृष्टिकोण के तहत रक्षा उपकरणों के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
  • हाल ही में मंत्रालय ने भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स के लिए मॉड्यूलर पुलों के 41 सेट के स्वदेशी निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान दी है।

प्रश्न : यूनेस्को द्वारा किसे दुनिया का पहला जीवित विरासत विश्वविद्यालय घोषित किया जाएगा?
उत्तर :- विश्वभारती विश्वविद्यालय

  • यूनेस्को बहुत जल्द ‘विश्वभारती’ को दुनिया का पहला जीवित विरासत विश्वविद्यालय घोषित करेगा।
  • विश्वभारती विश्वविद्यालय को यूनेस्को से ‘विरासत’ टैग मिलेगा और यह दुनिया का पहला जीवित विरासत विश्वविद्यालय बन जाएगा।
  • विश्वभारती विश्वविद्यालय की स्थापना 1921 में रवींद्रनाथ टैगोर ने की थी।
  • विश्वभारती का उद्घाटन कला, भाषा, मानविकी और संगीत के केंद्र के रूप में किया गया था। विश्वभारती विश्वविद्यालय शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल में स्थित है। यह राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है।

प्रश्न : हाल ही में पहला ‘सरस आजीविका मेला’ किस राज्य/केंद्र-शासित प्रदेश में शुरू हुआ?
उत्तर :- जम्मू और कश्मीर

  • केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में 11 दिन का प्रथम सरस आजीविका मेला 04 फरवरी 2023 से शुरू हुआ।
  • इस मेले में ग्रामीण क्षेत्रों के स्‍व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्‍व-निर्मित उत्‍पादों को बेचने और बढ़ावा देने तथा विक्रय मंचों के साथ मार्केटिंग से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
  • सरस आजीविका मेले में देश भर की स्‍व-सहायता समूहों की महिलाएं अपनी कला, हस्‍तशिल्‍प, हथकरघा और खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित करेंगी। यह मेला 14 फरवरी तक चलेगा।

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी स्कूल के छात्रों का पीसा टेस्ट आयोजित करने के लिए ओईसीडी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर :- गुजरात

  • गुजरात सरकार ने सरकारी स्कूल के छात्रों की पीसा (PISA) टेस्ट आयोजित करने के लिए ओईसीडी (OECD) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • प्रोग्राम फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट असेसमेंट (PISA) टेस्ट का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में ग्रेड-उपयुक्त शिक्षण परिणाम प्राप्त करना है।
  • गुजरात इस तरह के समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला पहला राज्य बन गया है।
  • पीसा टेस्ट 15 वर्षीय छात्रों की पढ़ने की क्षमता, गणित और विज्ञान के ज्ञान और कौशल को मापेगा।

प्रश्न : हाल ही में प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर :- शमिका रवि

  • अर्थशास्त्र की प्रोफेसर और शोधकर्ता शमिका रवि को प्रधान मंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • शमिका रवि वर्तमान में ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन वाशिंगटन डीसी में गवर्नेंस स्टडीज प्रोग्राम की अनिवासी वरिष्ठ फेलो हैं।

प्रश्न : हाल ही में केंद्र सरकार ने पीएम-कुसुम योजना को किस वर्ष तक बढ़ा दिया है?
उत्तर :- 2026

  • केंद्र सरकार ने पीएम कुसुम योजना की अवधि मार्च 2026 तक बढ़ा दी है। इस स्कीम की शुरुआत साल 2019 में की गई थी।
  • इसका उद्देश्य साल 2022 तक 30800 मेगावाट की अतिरिक्त सौर क्षमता प्राप्त करना था।
  • लोकसभा में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिह ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पीएम-कुसुम के कार्यान्वयन की गति काफी प्रभावित हुई।

प्रश्न : हाल ही में केनरा बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- के सत्यनारायण राजू

  • केंद्र सरकार ने के सत्यनारायण राजू को केनरा बैंक का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है। वह एल वी प्रभाकर की जगह लेंगे।
  • केनरा बैंक मुख्यालय :- बेंगलुरु
  • केनरा बैंक के संस्थापक :- अम्मेम्बल सुब्बा राव पई;
  • केनरा बैंक की स्थापना :- 1 जुलाई 1906।

प्रश्न : हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले VFS वैश्विक संयुक्त वीज़ा आवेदन केंद्र का उद्घाटन किस शहर में किया हैं?
उत्तर :- लखनऊ

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पहले VFS वैश्विक संयुक्त वीज़ा आवेदन केंद्र का उद्घाटन किया।
  • यह 10 देशों ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, चेक गणराज्य, स्विट्जरलैंड, एस्टोनिया, हंगरी, पुर्तगाल, जर्मनी, इटली और सऊदी अरब के लिए वीजा आवेदनों की सुविधा प्रदान करेगा।
  • VFS ग्लोबल दुनिया भर के 12 देशों में भारत के लिए पासपोर्ट और वीज़ा सेवाओं की देखरेख कर रही है और 2001 में कंपनी की स्थापना के बाद से अभी तक लगभग 2 करोड़ वीज़ा आवेदन किए हैं।

Coast Guard GD DB Recruitment 2023

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Daily Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 10 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!