3 January 2023 Current Affairs in Hindi | 3 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

आज के डेली करेंट अफेयर्स ’3 January 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित January 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 3 January 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 3 January 2023,3 January 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 3 January 2023, 3 Jan Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 3 Jan Top 10 Question, 3 Jan Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

3 January 2023 Current Affairs in Hindi | 3 जनवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

Daily Current Affairs in Hindi
3 January 2023 Current Affairs in Hindi | 3 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF 2

प्रश्न : इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी और सीईओ किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर – अजय कुमार श्रीवास्तव

  • सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने अजय कुमार श्रीवास्तव को प्रमोशन देकर प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
  • भारत सरकार ने अजय कुमार श्रीवास्तव को 1 जनवरी 2023 ,से तीन साल के कार्यकाल के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (आइओबी) का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
  • इंडियन ओवरसीज बैंक की स्थापना: 10 फरवरी 1937, चेन्नई;
  • इंडियन ओवरसीज बैंक के संस्थापक: एम सीटी। एम. चिदंबरम चेट्टियार;
  • इंडियन ओवरसीज बैंक मुख्यालय: चेन्नई।

प्रश्न : वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया है।
उत्तर – ब्राजील

  • ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में जाएर बोल्सोनारो को वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा से हार का सामना करना पड़ा था।
  • ब्राजील की राजधानी: ब्रासीलिया;
  • मुद्रा: ब्राज़ीलियाई रियल।

प्रश्न : कोनेरू हम्‍पी ने विश्‍व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है।
उत्तर – रजत पदक

  • पूर्व भारतीय विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन कोनेरू हम्पी ने 30 दिसंबर 2022 को अल्माटी, कजाकिस्तान में संपन्न एफआईडीई वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में रजत पदक जीता। वह 12.5 अंकों के साथ कजाकिस्तान की विजेता बिबिसारा बालाबायेवा से सिर्फ आधा अंक पीछे रहीं।
  • महिला वर्ग में कजाकिस्तान की बिबिसारा बालाबायेवा ने स्वर्ण पदक जीता जबकि कोनेरू हम्पी दूसरे स्थान पर आकर रजत पदक जीता।

प्रश्न : हाल ही में किस ग्रुप के पूर्व निदेशक आर के कृष्णकुमार का मुंबई में निधन हो गया है।
उत्तर – टाटा समूह

  • कृष्णकुमार 2007 तक टाटा ग्रुप के साथ रहे। टाटा ग्रुप से रिटायर होने के बाद भी कृष्णकुमार टाटा संस के नियंत्रक शेयरधारक टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टी बने रहे।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्रालय ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने वाले विचारों, समाधानों और कार्यों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से प्रज्ज्वला चैलेंज शुरू किया है।
उत्तर – ग्रामीण विकास मंत्रालय

  • दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने वाले विचारों, समाधानों और कार्यों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से प्रज्ज्वला चैलेंज शुरू किया है।

प्रश्न : पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) ने बैंक के ग्राहकों के लिए सह-ब्रांड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए किस बैंक के साथ साझेदारी की है।
उत्तर – SBI

  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) ने बैंक के ग्राहकों के लिए सह-ब्रांड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए SBI कार्ड के साथ साझेदारी की है। पीएसबी ने इस सहयोग के परिणामस्वरूप अपने पोर्टफोलियो में एक नए उत्पाद खंड के रूप में क्रेडिट कार्ड बाजार में भी प्रवेश किया है। दोनों साझेदारों द्वारा तीन कार्ड वेरिएंट- PSB SBI कार्ड एलीट, PSB SBI कार्ड प्राइम और PSB सिंपलीसेव SBI कार्ड लॉन्च किए गए हैं।

प्रश्न : ढाका साहित्य महोत्सव के 10वां संस्करण का आयजन कब से कब तक किया जाएग।
उत्तर – 5-8 जनवरी

  • कोविड-19 महामारी के कारण लगातार तीन वर्षों तक रद्द रहने के बाद, ढाका लिट फेस्ट (डीएलएफ) का 10वां संस्करण, बांग्लादेश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव, 5-8 जनवरी, 2023 को होने वाला है। यह आयोजन ढाका में बांग्ला अकादमी के ऐतिहासिक मैदान में होगा।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने कर्नाटक के मांड्या में 260 करोड़ रुपये की लागत वाली मेगा डेयरी का उद्घाटन किया है।
उत्तर – अमित शाह

  • गेज्‍जेलागेरे स्थित मांड्या मिल्क यूनियन मनमुल डेयरी की क्षमता 14 लाख लीटर दूध प्रसंस्‍कृत करने की है। इस डेयरी में 30 टन दूध पाउडर उत्‍पादन करने का संयंत्र भी स्‍थापित किया गया है।

प्रश्न : भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर कौन बने है।
उत्तर – कौस्तव चटर्जी

  • कौस्तव चटर्जी भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर बन गए है। उन्होंने यह उपलब्धि एमपीएल 59वीं राष्ट्रीय सीनियर शतरंज चैंपियनशिप के दौरान नई दिल्ली में हासिल की है। कौस्तव चटर्जी ने ग्रैंडमास्टर मित्रभा गुहा के खिलाफ एक मैच ड्रॉ के साथ समाप्त कर अपना आखिरी ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया और देश के 78वें ग्रैंडमास्टर बन गए।

प्रश्न : किस देश ने ‘शेन वार्न’ के सम्मान में वार्षिक पुरस्कार का नाम बदला है।
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न : धनु यात्रा’ यात्रा किस राज्य में शुरू की गई है?
उत्तर – ओडिशा

  • हिंदू कैलेंडर के अनुसार पुष्य महीने में आयोजित किया जाता है जो दिसंबर या जनवरी के साथ मेल खाता है, धनु जात्रा 11 दिनों तक चलने वाला त्योहार है। यह सबसे बड़ा ओपन-एयर थिएटर फेस्टिवल ओडिशा के बरगढ़ जिले में आयोजित किया जाता है।
  • धनु यात्रा 2022-2023 का आयोजन 28 दिसंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक किया जाएगा।

प्रश्न : ‘लोकायुक्त विधेयक 2022’ करने वाला पहला राज्य कौनसा बना है?
उत्तर – महाराष्ट्र

  • महाराष्ट्र विधानसभा ने 28 दिसंबर को लोकायुक्त विधेयक 2022 पारित किया, जो मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के दायरे में लाता है। ऐसा करने वाला वह देश का पहला राज्य है।
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी;
  • महाराष्ट्र की राजधानी: मुंबई;
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: एकनाथ शिंदे।

Click Here to Download PDF

👇👇👇👇

Yearly Current Affairs 2022 PDF (Coming Soon)

आप डेली करंट अफेयर्स 03 जनवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!