Haryana Lakes List in Hindi – हरियाणा की प्रमुख झीलें और उनसे संबद्धित प्रश्न उत्तर

हरियाणा प्रदेश में अलग अलग जिलों में कई प्रमुख झीलें है जैसे की ब्रहा सरोवर झील, कर्ण झील, ब्लू बर्ड झील, सूरजकुंड झील, दमदमा झील, भिंडावास झील, बड़खल झील – lake list in haryana

प्रिय पाठकों, हरियाणा की प्रमुख झीलें (Lakes of Haryana),जो हरियाणा राज्य की सुंदरता को चार चाँद लगाती है, के बारे में HSSC, HTET व अन्य परीक्षाओं में महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते है। तो आज हम आपके लिए इस पोस्ट में आपके लिए लेकर आए है हरियाणा की प्रमुख झीलें (जिलेवार) व उनसे संबंधित जानकारी। यदि इस पोस्ट में किसी झील में बारे में ना बताया गया हो तो कॉमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।आज हम हरियाणा राज्य जितनी भी झील है उसके बारे मे विस्तारपूर्वक पढ़ेंगे और यहाँ हम जिला अनुसार आपको हरियाणा के झील के बारे मे जानेंगे हमारा प्रयास है कि आपको हरियाणा जीके से संबंधित सभी विषयों से अवगत कराया जाए, ताकि आपको आगामी परीक्षा में सफलता मिल सके। जैसा कि हम जानते हैं कि HSSC की किसी भी परीक्षा के लिए हरयाणा जीके का अपना महत्व है। हरियाणा GK को पढ़े बिना HSSC परीक्षा को सफल करना संभव नहीं है। इस प्रयास के साथ, आज हम आपके लिए हरियाणा की कुछ प्रमुख झीलों की सूची लेकर आए हैं। अगर हम HSSC परीक्षाओं के पिछले प्रश्नपत्रों को देखें, तो इस विषय से प्रश्न पूछे गए हैं। इसलिए, हरियाणा की झीलें एक महत्वपूर्ण विषय है।

हरियाणा राज्य की प्रमुख झीलें  ( List of Lakes In Haryana)

गुरुग्राम में स्थित प्रमुख झीलें

दमदमा

  • गुरुग्राम में स्थित दमदमा झील सोहना से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
  • दमदमा झील का कुल क्षेत्रफल लगभग 12.14 वर्ग किलोमीटर है।
  • यह अरावली की पहाड़ियों से घिरी खूबसूरत झील है।

सुल्तानपुर झील

  • यह झील गुरुग्राम से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • इस झील पर प्रतिवर्ष 100 से ज्यादा प्रजाति के प्रवासी पक्षी आते है। बारहेडीड़गूंजे नामक पक्षी लद्दाख और साइबेरिया से आती है जो सबसे ऊंची उड़ान भरती है।
  • सुल्तानपुर झील का कुल क्षेत्रफल 325.17 एकड़ है।

बसई झील

  • यह मूल रूप से आद्र भूमि है, और इसे “बसई आद्र भूमि” के नाम से भी जाना जाता है।

घाटा झील

  • यह झील गुरुग्राम के सेक्टर 58 में स्थित है।

भीमकुंड झील

  • यह गुरुग्राम के भीम नगर में 10 एकड़ में स्थित है। और इससे पीचोखड़ा जोहर के नाम से भी जाना जाता है।


खलीलपुर

  • यह झील पटौदी तहसील के अंतर्गत आती है।
  • खलीलपुर झील ग्रीष्म ऋतु में अक्सर सूख जाती है।
  • इस झील का विस्तार 607 हेक्टेयर में फैला हुआ है।

जरूर पढ़े ….
हरियाणा के जिलों का नामकरण
हरियाणा के महत्वपूर्ण नगरों के उपनाम
हरियाणा राज्य के शहरों के उपनाम

फरीदाबाद में प्रमुख झीलें

बड़खल झील

  • हरियाणा की प्रमुख झील बड़खल झील है यह एक मानव निर्मित झील है।
  • इसका निर्माण सिंचाई परियोजना के अंतर्गत 1947 में किया गया था। जिसका उद्देश्य भूमि के कटाव को रोकना था।
  • बड़खल झील बड़खल गांव में स्थित है इस गांव का नाम फारसी भाषा से लिया गया है बड़खल का हिंदी में अर्थ होता है “बिना किसी रूकावट के” ।
  • बड़खल झील अरावली पर्वतमाला के किनारे पर स्थित है।

धौज झील

  • धौज झील फरीदाबाद से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ।

मयूर झील

  • यह झील बड़खल झील के निकट स्थित है।

अनंगपुर झील

  • यह झील आनंगपुर गांव में स्थित है।

सूरजकुंड

  • यह अनंगपुर बांध से 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
  • इसे तोमर वंश के राजा सूरजमल के द्वारा बनवाया गया था। और अनंगपाल द्वितीय ने भी इसे बनवाया था।

नूहं जिले में स्थित सभी प्रमुख झीलें

कोटला झील

  • नूहं जिले में स्थित कोटला झील कुल क्षेत्रफल 20 वर्ग किलोमीटर है।
  • कोटला झील की लंबाई 5 किलोमीटर तथा चौड़ाई 4 किलोमीटर है।
  • नूहं तथा फिरोजपुर झिरका पहाड़ी की श्रंखला के पूर्व अवस्थित है।
  • 1838 में इस झील के पानी को संगेल उर्फ उजीना झील की ओर मोड़ने के लिए एक बांध बनाया गया था जिसको बाद में उजीना नामक स्थान तक बढ़ाया गया।

करनाल जिले में स्थित झील

कर्ण झील

  • करनाल में स्थित कर्ण झील जो कि महाभारत के प्रमुख पात्र दानवीर कर्ण के नाम पर बनी है साथ ही करनाल का नाम भी कर्ण के नाम पर ही पड़ा है।
  • कर्ण झील को करनार चक्रवती झील के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह झील शेरशाह सूरी मार्ग पर जीटी रोड पर अवस्थित है। इसकी बिल्कुल साथ में ही ओयासिस नामक पर्यटन स्थल भी स्थित है।
  • कर्ण झील में ही कर्ण अक्सर स्नान किया करते थे और यहीं पर उन्होंने अपने कवच कुंडल इंद्रदेव को दान में दे दिए थे।

कुरुक्षेत्र जिले में स्थित झील

सन्निहित सरोवर

  • सन्निहित सरोवर हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यह पैनोरमा और श्रीकृष्ण संग्रहालय के पास में स्थित है।
  • महाभारत के ” वन पर्व” में इसका उल्लेख मिलता है।
  • गुरुद्वारा छठी पातशाही के समीप है।
  • सन्निहित सरोवर के समीप एक दु:खभजनेश्वर मंदिर ,एक नारायण मंदिर है तथा एक लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित है। लक्ष्मी नारायणा मंदिर दक्षिण भारत की कला का वैभव देखने को मिलता है।

ब्रह्म सरोवर

  • ब्रह्मसरोवर एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित सरोवर है। जिसका उल्लेख महाभारत तथा वामनपुराण में मिलता है। तथा इसका संबंध सीधे परमपिता ब्रह्मा से जुड़ा गया है।
  • राजा कुरु के द्वारा इसे खुदवाया गया था।
  • ब्रह्म सरोवर के पानी में सर्वेश्वर महादेव मंदिर स्थित है इस मंदिर का निर्माण बाबा स्वर्णनाथ द्वारा करवाया गया था।
  • ब्रह्म सरोवर के बीच में पुरुषोत्तमपुरा बाग है जहां पर एक आरती स्थल है, एक विशालकाय रथ है, जिस पर भगवान श्री कृष्ण अर्जुन के सारथी हैं।
  • पुरुषोत्तमपुरा बाग में कात्यायनी देवी मंदिर तथा प्राचीन मंदिर चंद्र कूप पांडव द्रोपदी कूप है।साथी प्राचीन सिद्ध श्री पूर्वमुखी हनुमान मंदिर भी पुरुषोत्तम पुरा भाग में स्थित है।

रोहतक में स्थित झील

तिल्यार झील

  • रोहतक में तिल्यार झील है जो कि 132 एकड़ में स्थित है। रोहतक शहर के पास है
  • तिल्यार झील के बगल में ही रोहतक चिड़ियाघर स्थित है।

पलवल जिले में स्थित झील

डबचिक झील

  • पलवल में स्थित डबचिक झील 22 एकड़ में विस्तृत है।
  • डबचिक झील पलवल के होटल में स्थित है जो कि 1985-86 मे सूख भी गई थी।

पंचकूला में स्थित झील

टिक्कर ताल

  • पंचकूला में स्थित टिक्कर ताल झील मोरनी हिल्स में स्थित है। मोरनी हिल्स को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। मोरनी हिल्स की सर्वोच्च पर्वत चोटी का नाम करोह जिस की समुद्र तल से ऊंचाई 1514 मीटर है।
  • टिक्कर ताल के पास में ही एडवेंचर स्पोर्ट्स स्थित है।

हिसार में स्थित झील

ब्लू बर्ड

  • हिसार में स्थित ब्लू बर्ड झील 16 एकड़ में स्थित है।

फतेहाबाद में स्थित झील

चिल्ली झील

  • फतेहाबाद में स्थित चिल्ली झील में ही स्वर्ण जयंती हेरीटेज पार्क का निर्माण किया गया है।

यमुनानगर में स्थित झील

जौहर हथनीकुंड

  • यमुनानगर में स्थित जोहड़ हथनीकुंड का निर्माण 1966 मे प्रारंभ हुआ था तथा 1999 में यह बनके तैयार हो गया था ।
  • इस कुंड की कुल लंबाई 360 मीटर है।

हरियाणा की झीलों पर पूछे गये कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1: ब्रह्म सरोवर झील को किस भगवन के द्वारा खोदी हुई मानी जाती है?
उत्तर: भगवान् ब्रह्मा द्वारा

प्रश्न 2: हथिनी कुंड कहा पर है ।
उत्तर: ताजेवाला बाँध पर

प्रश्न 3: करण झील कितने एकड़ में फैली है?
उत्तर: 17 एकड़ में

प्रश्न 4: करण झील का निर्माण कब हुआ था ?
उत्तर: 1972

प्रश्न 5: बड़खल झील किन पहाड़ियों से घिरी है?
उत्तर: अरावली की पहाड़ियों से

प्रश्न 6: हरियाणा की सबसे बड़ी झील कौन सी है?
उत्तर: दमदम

प्रश्न 7: किस झील को मेवात क्षेत्र की जीवन रेखा कहा जाता है?
उत्तर:कोटला झील

प्रश्न 8: हरियाणा में डोहला झील कहाँ है?
उत्तर: गुरुग्राम

प्रश्न 9: दमदमा झील कहाँ है?
उत्तर- जिला गुडगाँव में|

प्रश्न 10: खलीलपुर झील कहाँ है?
उत्तर- खलीलपुर (गुडगाँव)

प्रश्न 11: कोटला झील कहाँ स्थित है?
उत्तर- कोटला जिला मेवात|

प्रश्न 12: बडखल झील कहाँ है?
उत्तर- जिला फरीदाबाद में|

प्रश्न 13: धौज झील कहाँ है?
उत्तर- जिला फरीदाबाद में

प्रश्न 14: Peacock Lake (मयूर झील) कहाँ है?
उत्तर- जिला फरीदाबाद में|

प्रश्न 15: कर्ण झील (करनाल/चक्रवर्ती) कहाँ है?
उत्तर- करनाल जिले में|

प्रश्न 16: टिक्कर ताल झील कहाँ है?
उत्तर- मोरनी हिल्स (पंचकुला)

प्रश्न 17: चिल्ली झील कहाँ है?
उत्तर- जिला फतेहाबाद|

प्रश्न 18: तिल्यार झील कहाँ है?
उत्तर- रोहतक|

प्रश्न 19: डबचिक झील कहाँ है?
उत्तर- होडल (जिला पलवल)

प्रश्न 20: भिंडावास झील किस राज्य की सबसे बड़ी आद्र भूमि है?
उत्तर- हरियाणा

प्रश्न 21: भिंडावास झील को कब वन्य जीव आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था?
उत्तर- 1985 में

प्रश्न 22: सूरजकुंड झील की खुदाई कब की गई थी?
उत्तर- 11 शताब्दी में

प्रश्न 23: हरियाणा की प्रसिद्ध झीलें कौन सी है?
उत्तर- ब्रहा सरोवर झील, कर्ण झील, ब्लू बर्ल्ड झील, सूरजकुंड झील आदि

प्रश्न 24: ब्रहा सरोवर झील को किस भगवान के द्वारा खोदी हुई माना जाती है?
उत्तर- भगवान ब्रहा द्वारा

प्रश्न 25: ब्रहा नदी का वर्णन किसने अपनी किताब में किया है?
उत्तर- अलवरूनी ने

प्रश्न 26: ब्रहा नदी का वर्णन अलवरूनी ने अपनी कौन सी किताब में किया है?
उत्तर- उल हिन्द में

प्रश्न 27: बड़खल झील कितने एकड़ में फैली है?
उत्तर- 206 एकड़ में

प्रश्न 28: सूरजकुंड झील का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- सूरजपाल तोमर

प्रश्न 29: मिलन स्थल किसे कहा जाता है?
उत्तर- सन्नी हित झील सरस्वती की 7 नदियों को मिलन स्थल कहा जाता है.

प्रश्न 30: ताजेवाला बांध पर क्या स्थित है?
उत्तर- हाथी कुण्ड

प्रश्न 31: बड़खल झील दिल्ली से कितनी दुरी पर स्थित है?
उत्तर- मात्र 31 कि.मी.

प्रश्न 32: हरियाणा की सबसे बड़ी झील कौन सी है?
उत्तर- दमदमा झील

प्रश्न 33: दमदमा झील कितने एकड़ में फैली है?
उत्तर- 3000 एकड़

प्रश्न 34: सुल्तानपुर झील कहाँ स्थित है?
उत्तर- फर्रुखनगर में

प्रश्न 35: कर्ण झील कितने एकड़ में फैली है?
उत्तर- 17 एकड़ में

प्रश्न 36: कर्ण झील का निर्माण कब हुआ था?
उत्तर- 1972 में

प्रश्न 37: बड़खल झील किन पहाडियों से घिरी है?
उत्तर- अरावली पहाड़ियों से

प्रश्न 38: बड़खल झील अरावली की पहाड़ियों से कब घिरी थी?
उत्तर- 1947 में

प्रश्न 39: बीबीपुर झील कहाँ स्थित है?
उत्तर- कुरुक्षेत्र

जरूर पढ़े ….
हरियाणा के जिलों का नामकरण
हरियाणा के महत्वपूर्ण नगरों के उपनाम
हरियाणा राज्य के शहरों के उपनाम

आशा करते है की आपको ये Post पसंद आयी होगी हा अगर पसंद आयी हो तो Share जरूर करे। धन्यवाद

error: Content is protected !!