Padma Awards 2021: 119 विभूतियां पद्म अवॉर्ड से सम्मानित, 7 को पद्मविभूषण, 10 को पद्म भूषण, 102 लोगों को पद्मश्री
Padma Shri Awards 2021: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), और धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) समेत 10 को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने का समारोह राष्ट्रपति भवन में हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी इस सम्मान समारोह में मौजूद रहे.
जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया.
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), और धर्मगुरु कब्ले सादिक (मरणोपरांत) समेत 10 को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
102 पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत), ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वेल्स (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) का नाम शामिल है.
पद्म विभूषण (7)
➪ शिंजो आबे (जनसेवा, जापान) –
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। उनके कार्यकाल में भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगति हुई थी। आबे ने साल 2007 में जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता शुरू की थी। अगस्त 2007 में भारत की तीन दिवसीय यात्रा ने भारत और जापान के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के लंबे इतिहास पर एक नए द्विपक्षीय एशियाई गठबंधन के लिए सहमति दी थी।
➪ एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) (कला, तमिलनाडु)-
देश के प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम ने 50 साल के गायकी करियर में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में 40,000 से ज्यादा गाने गाए थे। बाला ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की 40 से ज्यादा फिल्मों में संगीत निर्देशक का काम भी किया। उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है। उनका निधन 25 सितंबर 2020 को हुआ।
➪ डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े (चिकित्सा, तमिलनाडु) –
डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े कर्नाटक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे शिक्षाविद, प्रेरक वक्ता और लेखक भी हैं। उन्होंने चिकित्सा पद्धति और नैतिकता पर कई किताबें लिखी हैं। उन्हें 2010 में पद्म भूषण अवॉर्ड दिया गया था।
➪ नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और प्रौद्योगिकी, यूएसए) –
भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक वैज्ञानिक हैं। उन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने बिजनेसमैन ऑफ द सेंचुरी एडिशन में अनसंग हीरोज के तौर पर नामित किया था। उन्होंने ही 1956 में फाइबर ऑप्टिक्स शब्द ईजाद किया था। कपानी के शोध और आविष्कारों में फाइबर-ऑप्टिक्स संचार, लेजर, बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, सौर ऊर्जा और प्रदूषण निगरानी शामिल हैं। उनके पास सौ से अधिक पेटेंट हैं और नेशनल इन्वेंटर्स काउंसिल के सदस्य थे।
➪ मौलाना वहीदुद्दीन खान (अध्यात्म, दिल्ली) –
दिल्ली में रहने वाले मौलाना वहीदुद्दीन खान का जन्म 1 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। वे प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता हैं। उन्हें सोवियत संघ के दौर में राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने डेमिर्गुस पीस इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया था। उन्हें 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। इन्होंने कुरान को सरल और समकालीन अंग्रेजी में अनुवाद किया है और कुरान पर एक टिप्पणी भी लिखा है और ये कई टेलीविजन चैनलों पर व्याख्यान देते रहते हैं।
➪ बीबी लाल (पुरातत्व, दिल्ली) –
दिल्ली के प्रसिद्ध पुरातत्वविद बीबी लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक रह चुके हैं। उनकी किताब ‘राम, उनकी ऐतिहासिकता, मंदिर और सेतु: साहित्य, पुरातत्व और अन्य विज्ञान’ को लेकर खासी बहस हुई थी। इसमें विवादित ढांचे के नीचे मंदिर होने की बात कही गई थी। उन्हें पहले पद्म भूषण दिया जा चुका है।
➪ सुदर्शन साहू (कला, ओडिशा) –
ओडिशा के सुदर्शन साहू प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। वे पौराणिक कथाओं को रेत की मूर्तियों में ढालने में माहिर हैं। उनकी बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं। उन्हें पहले पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। वे अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के भी चित्र उकेरते थे।
पद्म भूषण (10)
| Sr.No. | नाम | क्षेत्र | राज्य |
| 1. | कृष्णन नायर शांतकुमारी | कला | केरल |
| 2. | तरुण गोगोई (मरणोपरांत) | पब्लिक अफेयर्स | असम |
| 3. | चंद्रशेखर कंबरा | साहित्य एंव शिक्षा | कर्नाटक |
| 4. | सुमित्रा महाजन | पब्लिक अफेयर्स | मध्य प्रदेश |
| 5. | नृपेंद्र मिश्र | सिविल सर्विस | उत्तर प्रदेश |
| 6. | राम विलास पासवान (मरणोपरांत) | पब्लिक अफेयर्स | बिहार |
| 7. | केशुभाई पटेल (मरणोपरांत) | पब्लिक अफेयर्स | गुजरात |
| 8. | कल्बे सादिक (मरणोपरांत) | अध्यात्मवाद | उत्तर प्रदेश |
| 9. | रजनीकांत देवीदास | उद्योग | महाराष्ट्र |
| 10. | तरलोचन सिंह | पब्लिक अफेयर्स | हरियाणा |
पद्मश्री सम्मान (102)
| नाम | क्षेत्र | राज्य |
| गुलफाम अहमद | कला | उत्तर प्रदेश |
| पी अनीता | खेल | तमिलनाडु |
| रामास्वामी अन्ना वरापू | कला | आंध्र प्रदेश |
| सुब्बू अरूमुगम | कला | तमिलनाडु |
| प्रकाशराव आशावादी | साहित्य और शिक्षा | आंध्र प्रदेश |
| भूरी बाई | कला | मध्य प्रदेश |
| राधेश्याम बरले | कला | छत्तीसगढ़ |
| धर्म नारायण बर्मा | साहित्य और शिक्षा | पश्चिम बंगाल |
| लक्ष्मी बरुआ | समाज सेवा | असम |
| बीरेंद्र कुमार बसक | कला | पश्चिम बंगाल |
| रजनी बेक्टर | व्यापार उद्योग | पंजाब |
| पीटर ब्रूक | कला | यूनाइटेड किंग्डम |
| संगखुमी बुकालच्वाक | समाज सेवा | मिजोरम |
| गोपीराम बरगायन बुराभकत | कला | असम |
| बिजोय चक्रवर्ती | जनसेवा | असम |
| सुजीत चट्टोपाध्याय | साहित्य और शिक्षा | पश्चिम बंगाल |
| जगदीश चौधरी (मरणोपरांत) | समाज सेवा | उत्तर प्रदेश |
| सुल्ट्रीम चोनजोर | समाज सेवा | लद्दाख |
| माउमा दास | खेल | पश्चिम बंगाल |
| श्रीकांत दतर | साहित्य और शिक्षा | यूएसए |
| नारायण देबनाथ | कला | पश्चिम बंगाल |
| चुटनी देवी | समाज सेवा | झारखंड |
| दुलारी देवी | कला | बिहार |
| राधे देवी | कला | मणिपुर |
| शांति देवी | समाज सेवा | ओडिशा |
| वयन डिबिया | कला | इंडोनेशिया |
| दादूदन गढ़वी | साहित्य और शिक्षा | गुजरात |
| परशुराम आत्मराम गंगावने | कला | महाराष्ट्र |
| जय भगवान गोयल | साहित्य और शिक्षा | हरियाणा |
| जगदीश चंद्र हलदर | साहित्य और शिक्षा | पश्चिम बंगाल |
| मंगल सिंह | साहित्य और शिक्षा | असम |
| अंशु जम्सेनपा | खेल | अरुणाचल प्रदेश |
| पुर्णमासी जानी | कला | ओडिशा |
| माथा बी मंजम्मा जोगाती | कला | कर्नाटक |
| दामोदरन कैथा प्राम | कला | केरल |
| नाम देव सी कांब्ले | साहित्य और शिक्षा | महाराष्ट्र |
| महेश भाई और नरेश भाई कनोडिया (मरणोपरांत) | कला | रजत कुमार |
| रजत कुमार | साहित्य और शिक्षा | ओडिशा |
| रंगास्वामी लक्ष्मीनारायण कश्यप | साहित्य और शिक्षा | कर्नाटक |
| प्रकाश कौर | समाज सेवा | पंजाब |
| निकोलस कजानस | साहित्य और शिक्षा | ग्रीस |
| के केशव सामी | कला | पुडुचेरी |
| गुलाम रसूल खान | कला | जम्मू कश्मीर |
| लाखा खान | कला | राजस्थान |
| संजीदा खातून | कला | बांग्लादेश |
| विनायक विष्णु खेडेकर | कला | गोवा |
| नीरु कुमार | समाज सेवा | दिल्ली |
| लाजवंती | कला | पंजाब |
| रतन लाल | विज्ञान और अभियांत्रिकी | USA |
| अली मानिकफन | नवोन्मेष | लक्षद्वीप |
| रामचंद्र मांझी | कला | बिहार |
| दुलाल मंकी | कला | असम |
| नानाद्रो बी मारक | कृषि | मेघालय |
| रेवबेन माशांग्वा | कला | मणिपुर |
| चंद्रकांत मेहता | साहित्य और शिक्षा | गुजरात |
| रतनलाल मित्तल | चिकित्सा | पंजाब |
| माधवन नामबियार | खेल | केरल |
| श्याम सुंदर पालीवाल | समाज सेवा | राजस्थान |
| चंद्रकांत शांभाजी पांडव | चिकित्सा | दिल्ली |
| सोलोमान पप्पाया | साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता | तमिलनाडु |
| पप्पामल | कृषि | तमिलनाडु |
| कृष्ण मोहन पाथी | चिकित्सा | ओडिशा |
| जसवंती बेन जमुनादास पोपट | व्यापार उद्योग | महाराष्ट्र |
| गिरीश प्रभोने | समाज सेवा | महाराष्ट्र |
| नंदा प्रस्टी | साहित्य और शिक्षा | ओडिशा |
| केके रामचंद्र पुलावर | कला | केरल |
| बालन पुथेरी | साहित्य और शिक्षा | केरल |
| बिरुबाला राभा | समाज सेवा | असम |
| कनक राजू | कला | तेलंगाना |
| बॉम्बेजयश्री रामनाथ | कला | तमिलनाडु |
| सत्याराम रियांग | कला | त्रिपुरा |
| धनंजय दिवाकर सचदेव | चिकित्सा | केरल |
| अशोक कुमार साहू | चिकित्सा | उत्तर प्रदेश |
| भूपेंद्र कुमार सिंह संजय | चिकित्सा | उत्तराखंड |
| सिंधु ताई सपकाल | समाज सेवा | महाराष्ट्र |
| चमनलाल सप्रू (मरणोपरांत) | साहित्य और शिक्षा | जम्मू |
| रोमन शर्मा | साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता | असम |
| इमरान शाह | साहित्य और शिक्षा | असम |
| प्रेमचंद्र शर्मा | कृषि | उत्तराखंड |
| अर्जुन सिंह शेखावत | साहित्य और शिक्षा | राजस्थान |
| रामयत्न शुक्ला | साहित्य और शिक्षा | उत्तर प्रदेश |
| जितेंद्र सिंह शंटी | समाज सेवा | दिल्ली |
| करतार पारस राम सिंह | कला | हिमाचल प्रदेश |
| करतार सिंह | कला | पंजाब |
| दिलीप कुमार सिंह | चिकित्सा | बिहार |
| चंद्रशेखर सिंह | कृषि | उत्तर प्रदेश |
| सुधा हरिनारायण सिंह | खेल | उत्तर प्रदेश |
| बीरेंद्र सिंह | खेल | हरियाणा |
| मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) | साहित्य और शिक्षा | बिहार |
| केसी शिवशंकर (मरणोपरांत) | कला | तमिलनाडु |
| गुरुमां कमलीसोरेन | समाज सेवा | पश्चिम बंगाल |
| माराची शुब्बूरमन | समाज सेवा | तमिलनाडु |
| पी सुब्रमण्यन (मरणोपरांत) | व्यापार उद्योग | तमिलनाडु |
| नीदूमोलू सुमती | कला | आंध्र प्रदेश |
| कपिल तिवारी | साहित्य और शिक्षा | मध्य प्रदेश |
| फॉदर वॉल्स (मरणोपरांत) | साहित्य और शिक्षा | स्पेन |
| थिरूवेंगदम वीरा राघवन | चिकित्सा | तमिलनाडु |
| श्रीधर वेंबू | व्यापार उद्योग | तमिलनाडु |
| के वाई वेंकटेश | खेल | कर्नाटक |
| उषा यादव | साहित्य और शिक्षा | उत्तर प्रदेश |
| कर्नल काजी सज्जाद अली जाहिर | जनसेवा | बांग्लादेश |
16 लोगों को मरणोपरांत दिए गए पुरस्कार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं। इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए।
किन्हें मिलता है पद्म सम्मान?
विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वालों को ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया जाता है. असाधारण और प्रतिष्ठित सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया जाता है.
