सिरसा जिला – Haryana GK Sirsa District

आज इस आर्टिकल में हम आपको सिरसा जिला – Haryana GK Sirsa District के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है.

sirsa district map

आज की हमारी यह पोस्ट हरियाणा जी.के से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको हरियाणा के सिरसा जिलें से संबंधित Notes उपलब्ध कराऐंगे । जो कि आपको आने वाले ग्राम सचिव , पटवारी, कैनाल पटवारी , हरियाणा पुलिस , क्लर्क , हरियाणा ग्रुप डी , हरियाणा पात्रता व अन्य हरियाणा की सभी प्रकार की परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी हैै।

अभी हमारे पास हरियाणा जी.के बिषय से सन्बन्धित जितने भी Notes हैं वो सभी पोस्ट के माध्यम से आपको उपलब्ध करा रहे है । और आगे जितनी भी हरियाणा जी.के से सन्बन्धित PDF और Latest update पोस्ट के लिए आप सभी अपनी ईमेल से हमारी वेबसाइट को subscribe कीजिये और अधिक जानकारी के लिए आप सभी हमारे सोशल प्लेटफॉर्म को फॉलो करे |

हरियाणा जी.के के अलावा अन्य सभी बिषयों के Notes से संबंधित पोस्ट भी हमारी इस बेबसाइट पर उपलब्ध हैं, तो आप इस बेबसाइट को Regularly Visit करते रहिये ! कृपया कमेन्ट के माध्यम से जरूर बतायें कि आपको कौन से बिषय पर Notes चाहिये ।

जिला सिरसा

  • सिरसा की स्थिति – यह हरियाणा के पूर्व पूर्वी प्रांगणों पर स्थित है।
  • सिरसा की स्थापना – 26 अगस्त,1975
  • सिरसा का मुख्यालय – सिरसा में ही स्थित है।
  • सिरसा का क्षेत्रफल – 4277 वर्ग किलोमीटर
  • सिरसा का उपमंडल – सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद
  • सिरसा की तहसील – सिरसा, रानियां, डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली
  • सिरसा की उप-तहसील – गोरीवाला, नाथूसरी चौपटा, चौटाला
  • सिरसा में खंड – सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, रानियां, कालांवाली, ओढ़ां, नाथूसरी चौपटा
  • सिरसा की कुल जनसंख्या – 12,95,189 (2011) की जनगणना के अनुसार
  • सिरसा की साक्षरता दर – 68.82 प्रतिशत (2011) की जनगणना के अनुसार
  • सिरसा का लिंग अनुपात – 897/1000
  • सिरसा का जनसंख्या घनत्व – 303 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

सिरसा जिले के उपनाम

  • सरस्वती नगर
  • संतों की aनगरी
  • वन नगरी
  • डेरों की भूमि
  • हरियाणा का क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा जिला (4270 वर्ग किलो मीटर)
  • हरियाणा का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला (303 व्यक्ति प्रति वर्ग किलो मीटर)

सिरसा के प्राचीन नाम

  • सिरसा शब्द की उत्पत्ति प्राचीन संस्कृत शब्द शिरिष्का से हुई है, प्राचीन काल में सिरसा को शिरिष्का के नाम से जाना जाता था। ऋषि पाणिनी की पुस्तक “अष्टाध्यायी” तथा महाभारत ग्रंथ में भी इसी नाम का वर्णन है।
  • महाभारत के नकुल दिग्विजयम नामक खंड में सिरसा जिले का शेरीषकम नाम का उल्लेख मिलता है। ऐसा कहा जाता है पाण्डु पुत्र नकुल ने सिरसा को जीता था।
  • सिरसा का एक नाम सरस्वती नगर भी था, सरस्वती नदी के तट पर बसा होने के कारण यह नाम पड़ा था। ऐसा भी कहा जाता है कि शिरीष वनों की अधिकता होने के कारण इस जिले का नाम सिरसा पड़ा।
  • जनश्रुति के आधार पर यह भी कहा जाता है कि बाबा सरसाईं नाथ के नाम पर सिरसा जिले का नाम सिरसा पड़ा है।

सिरसा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

  • हरियाणा का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य अबूबशहर वन्यजीव अभ्यारण सिरसा ज़िले में स्थित है, जो कि 11530 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इसमें काले तीतर अधिक पाए जाते हैं और यह हरियाणा का क्षेत्रफल में सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य है।
  • इजरायल की सहायता से सिरसा जिले में फल उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना वर्ष 2013 में की गयी।
  • HSIDC फूड पार्क जिले के तेजाखेड़ा, आशाखेड़ा और चौटाला गाँव की जमीन पर बनाया गया है।
  • लीलाधर दुखी स्मारक की स्थापना 26 अगस्त, 2001 को सिरसा में की गयी।
  • चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की स्थापना सिरसा जिले में 2 अप्रैल, 2003 को की गयी।
  • सिरसा जिले में भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) का मिलिट्री बेस स्टेशन भी है।
  • हरियाणा का पहला कैशलेश गाँव नीलावली सिरसा जिले में स्थित है।
  • सुर्खाब पर्यटन स्थल सिरसा ज़िले में है, इसकी स्थापना 1980 में की गई थी।
  • सिरसा जिले में सिंचाई घग्गर नदी के द्वारा की जाती है।
  • दलदली भूमि हरियाणा के मात्र सिरसा जिले में पायी जाती है और यहाँ की मिट्टी का रंग लाल है।
  • रानियां का विद्रोह सन 1818 में जाबित खां के नेतृत्व सिरसा जिले के रानियां कस्बे में हुआ था।
  • शहीद भगत सिंह स्टेडियम, शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम व राजा सारस का क़िला सिरसा जिले में है।
  • यहाँ गुरुद्वारा चिल्ला साहिब, संत बिहारी की समाधि और सुर्खाब पर्यटक स्थल है।
  • केंद्रीय कपास अनुसंधान केंद्र सिरसा जिले में है।
  • हरियाणा में मनरेगा की शुरुआत सर्वप्रथम सिरसा और महेंद्रगढ़ जिले से की गई थी।
  • जंगल बुक नामक फिल्म में अभिनय करने वाले नील सेठी का सम्बंध सिरसा के ऐलनाबाद से था।
  • पंजाब के मुख्यमंत्री बनने वाले गोपीचंद भार्गव का सम्बंध सिरसा जिले से था।
  • गेहूँ, कपास, फल और सब्जी उत्पादन में सिरसा जिले का स्थान हरियाणा में प्रथम है।
  • सिरसा जिले में स्थित फिरोजाबाद कस्बे को फिरोजशाह तुगलक ने बसाया था।
  • गायक रुपिंदर हांडा का सम्बंध सिरसा से है।
  • सिरसा जिले का चौटाला गांव हरियाणा राज्य के पश्चितम छोर पर है।
  • राजा भोज से सम्बंधित अभिलेख सिरसा से मिला है।
  • हरियाणा राज्य में सर्वाधिक गौशालाएँ सिरसा जिले में है।
  • सिरसा के डबवाली में हंटर जीपों का निर्माण किया जाता है।

ज़िले से सम्बंधित प्रमुख व्यक्ति

  • गोपाल कांडा : वर्तमान में सिरसा जिले से विधायक है।ये पहले भी हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके है।
  • सरदार सिंह : ये हॉकी के खिलाड़ी हैं, इन्हें सरदारा सिंह के नाम से भी जाना जाता है।इन्हें पद्मश्री तथा अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
  • सविता पुनिया : ये एक हॉकी खिलाड़ी है, इनका जन्म सिरसा जिले के जोधकां गाँव में हुआ था।
  • चौधरी देवीलाल : चौधरी देवीलाल का जन्म 25 सितम्बर,1914 को हुआ था। ये हरियाणा में “ताऊ देवी लाल” के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। ये भारत के उप प्रधानमंत्री भी रहे है। इनकी मृत्यु 2001 में हुई थी। इनका नारा “लोकराज लोकलाज से चलता है” बहुत प्रसिद्ध है।
  • शंकर जादूगर : इनका संबंध सिरसा ज़िले के ऐलनाबाद से है ।ये एक प्रसिद्ध जादूगर है।
  • सुनील ग्रोवर : ये एक हास्य कलाकार व फ़िल्म अभिनेता है, ये अपनी कोमेडी के लिए काफ़ी चर्चित है।
  • चाँदबाई : ये हरियाणा की पहली महिला सत्याग्रही थी।
  • ओमप्रकाश चौटाला : ओमप्रकाश चौटाला भारत के प्रांत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पुत्र हैं, इनका जन्म सिरसा के चौटाला गाँव में हुआ था।
  • दुष्यंत चौटाला : ये वर्तमान में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री है, ये अजय सिंह चौटाला के बेटे है, इन्होंने जननायक जनता पार्टी का गठन किया। ये सबसे युवा सांसद बने हैं।
  • श्री गणेशी लाल : इन्हें उड़ीसा राज्य के राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सिरसा में विद्यमान प्रमुख धार्मिक स्थल

  • डेरा सच्चा सौदा – यह स्थल सिरसा जिले के बेगु रोड पर स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1948 में संत शाह मस्ताना जी ने की थी, जिनका वास्तविक नाम खेमामल था।
  • श्री तारा बाबा की कुटिया – तारा बाबा की कुटिया एक सुंदर व बड़ा मंदिर परिसर है।यह सिरसा से 7 किलोमीटर दूरी पर रानियाँ मार्ग पर स्थित है।कुटिया के परिसर में एक भव्य मंदिर, गुफा तथा भगवान शिव की त्रिशूल धारण किए हुए मूर्ति है।
  • दादी सती का मंदिर – सिरसा ज़िले के कुम्हारिया गाँव में दादी सती का मंदिर है, यहाँ हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को पूजा होती है तथा कई बार मेले का आयोजन भी किया जाता है।
  • गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह, चोर- मार (डबवाली) – यह सिरसा से 36 किलोमीटर दूर स्थित गुरुद्वारा है जिसे गुरु गोबिंद सिंह से सम्बंधित मना जाता है, यह 8 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और यहाँ पर उच्च समारोह आयोजित किए जाते है।
  • डेरा बाबा भूमण शाह – यह कम्बोज समाज का धार्मिक स्थल है जो सिरसा जिले के संगर सांधा में स्थित है।

सिरसा का इतिहास

  • सिरसा जिले का इतिहास बहुत ही प्राचीन रहा है, धन की बहुलता होने के कारण यह जिला राजाओं के आक्रमण का भी एक आकर्षण केंद्र रहा है।
  • 22 अगस्त 1320 में खिलजी वंश के अंतिम शासक नसीरुद्दीन खुसरो शाह और दीपालपुर के गवर्नर गाजी मलिक के बीच सिरसा जिले में युद्ध हुआ था। इस युद्ध के पश्चात खिलजी वंश का अंत हो गया।
  • 1398 ई. में तैमूरलंग विजय प्राप्ति के निश्चय से आक्रमण करता हुआ सिरसा से फतेहाबाद व टोहाना की ओर अग्रसर हुआ था।
  • 1837 ई. में अंग्रेजों ने भटियाणा जिला बनाकर सिरसा को मुख्यालय बनाया। 1884 में भटियाणा खत्म कर सिरसा को एक तहसील बनाकर हिसार जिले के साथ मिला दिया गया था।
  • सिरसा जिले में एतिहासिक नगर रानियां है, जिसकी स्थापना 14 वीं शताब्दी में राय बीरू ने की थी। 1818 में यहाँ (रानियां में) के नवाब जावित खां ने अग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था।

सिरसा जिला से जुड़े सवाल और उनके जवाब

Q. सिरसा जिले को किन अन्य नाम से जाना जाता है?
Ans. सरस्वती नगर, वन नगरी, संतों की नगरी

Q. हरियाणा के क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
Ans. सिरसा

Q. सिरसा जिले में स्थित वन्यजीव अभयारण्य का नाम बताएँ?
Ans. अबूबशहर वन्यजीव अभयारण्य

Q. शंकर जादूगर का सम्बंध कहाँ से है?
Ans. सिरसा ज़िले के ऐलनाबाद से

Q. दलदली भूमि हरियाणा के एकमात्र किस जिले में पायी जाती है?
Ans. सिरसा

Q. चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष सिरसा जिले में की गयी?
Ans. 2003

Q. हरियाणा का पहला कैशलेश गाँव कौनसा है?
Ans. नीलावली, सिरसा

Q.सिरसा जिला किस मंडल में आता है?
Ans. हिसार

Q. सिरसा जिले में कौनसी नदी बहती है?
Ans. घग्गर

Q. सिरसा जिले में किस रंग की मिट्टी पायी जाती है?
Ans. लाल रंग

Q. हरियाणा का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौनसा है?
Ans. सिरसा

Q. सिरसा किस भाग में स्थित है?
Ans. हरियाणा के उतर-पश्चिमी भाग में स्थित है. इसके उतर में पंजाब राज्य का भटिंडा, उतर-पूर्व में मानसा, उतर-पश्चिमी में मुक्तसर जिला, पश्चिमी और दक्षिण में राजस्थान राज्य का हनुमानगढ़ जिला, पूर्व में फतेहाबाद जिला स्थित है.

Q. सिरसा की स्थापना कब की गई थी?
Ans. 26 अगस्त 1975

Q. सिरसा का क्षेत्रफल कितना है?
Ans. 4, 277 वर्ग किमी.

Q. सिरसा का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
Ans. सिरसा

Q. सिरसा का उपमंडल कहाँ है?
Ans. सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली

Q. सिरसा की तहसील कहाँ है?
Ans. सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, रानिया, नाथूसरी चौपटा

Q. सिरसा की उप-तहसील कौन-सी है?
Ans. कालींवाला, गौरीवाला

Q. सिरसा का खण्ड कौन-सा है?
Ans. डबवाली, बढ़ागुढ़ा, ऐलनाबाद, रानिया, सिरसा, ओढ़ा, नाथूसरी चौपटा.

Q. सिरसा की नदियाँ कौन-कौन सी है?
Ans. घग्घर

Q. सिरसा की प्रमुख फसलें कौन-कौन सी है?
Ans. गेंहू व कपास

Q. सिरसा की अन्य फसलें कौन-कौन सी है?
Ans. तिलहन, चना, चावल आदि.

Q. सिरसा के प्रमुख उघोग धंधे कौन-से है?
Ans. कपास छंटाई, पॉवरलूम एवं कागज़ उघोग.

Q. सिरसा का प्रमुख रेलवे स्टेशन कौन- सा है?
Ans. सिरसा

Q. सिरसा की जनसंख्या कितनी है?
Ans. 12, 95, 189 (2011 के अनुसार)

Q. सिरसा के पुरुष कितने है?
Ans. 6, 82, 582 (2011 के अनुसार)

Q. सिरसा की महिलाएँ कितनी है?
Ans. 6, 12, 607 (2011 के अनुसार)

Q. सिरसा का जनसंख्या घनत्व कितना है?
Ans. 303 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.

Q. सिरसा का लिंगानुपात कितना है?
Ans. 897 महिलाएँ (1,000 पुरुषों पर)

Q. सिरसा का साक्षरता दर कितना है?
Ans. 68. 82 प्रतिशत

Q. सिरसा का पुरुष साक्षरता दर कितना है?
Ans. 74. 42 प्रतिशत

Q. सिरसा का महिला साक्षरता दर कितना है?
Ans. 60. 39 प्रतिशत

Q. सिरसा का प्रमुख नगर कौन-सा है?
Ans. सिरसा, मंडी डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली, रानिया

Q. सिरसा का पर्यटन स्थल कौन-सा है?
Ans. काला तीतर

Q. सिरसा में विशेष क्या है?
Ans. राज्य का पांचवां विश्वविधालय चौ. देवीलाल विश्वविधालय, सिरसा में स्थापित.

आज इस आर्टिकल में हमने आपको सिरसा जिला – Haryana GK Sirsa District के बारे में बताया है, अगर आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करें.

👇 Haryana GK District Wise Detail In Hindi 👇
Haryana GK Gurugram DistrictClick Here
Haryana GK Mewat DistrictClick Here
Haryana GK Rewari DistrictClick Here
Haryana GK Mahendragarh DistrictClick Here
Haryana GK Palwal DistrictClick Here
Haryana GK Faridabad DistrictClick Here
Haryana GK Bhiwani DistrictClick Here
Haryana GK Fatehabad DistrictClick Here
Haryana GK Rohtak DistrictClick Here
Haryana GK Jind DistrictClick Here
Haryana GK karnal DistrictClick Here
Haryana GK Kurukshetra DistrictClick Here
Haryana GK Kaithal DistrictClick Here
Haryana GK Panchkula DistrictClick Here
Haryana GK Ambala DistrictClick Here
Haryana GK Yamunanagar DistrictClick Here
Haryana GK Panipat DistrictClick Here
Haryana GK Sonipat DistrictClick Here
Haryana GK Charkhi Dadri DistrictClick Here
Haryana GK Jhajjar DistrictClick Here
Haryana GK Hisar DistrictClick Here
error: Content is protected !!