सोनीपत जिला – Haryana GK Sonipat District

आज इस आर्टिकल में हम आपको सोनीपत जिला – Haryana GK Sonipat District के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है.

sonipat district map

आज की हमारी यह पोस्ट हरियाणा जी.के से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको हरियाणा के सोनीपत जिलें से संबंधित Notes उपलब्ध कराऐंगे । जो कि आपको आने वाले ग्राम सचिव , पटवारी, कैनाल पटवारी , हरियाणा पुलिस , क्लर्क , हरियाणा ग्रुप डी , हरियाणा पात्रता व अन्य हरियाणा की सभी प्रकार की परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी हैै।

अभी हमारे पास हरियाणा जी.के बिषय से सन्बन्धित जितने भी Notes हैं वो सभी पोस्ट के माध्यम से आपको उपलब्ध करा रहे है । और आगे जितनी भी हरियाणा जी.के से सन्बन्धित PDF और Latest update पोस्ट के लिए आप सभी अपनी ईमेल से हमारी वेबसाइट को subscribe कीजिये और अधिक जानकारी के लिए आप सभी हमारे सोशल प्लेटफॉर्म को फॉलो करे |

हरियाणा जी.के के अलावा अन्य सभी बिषयों के Notes से संबंधित पोस्ट भी हमारी इस बेबसाइट पर उपलब्ध हैं, तो आप इस बेबसाइट को Regularly Visit करते रहिये ! कृपया कमेन्ट के माध्यम से जरूर बतायें कि आपको कौन से बिषय पर Notes चाहिये ।

जिला सोनीपत

  • सोनीपत की स्थिति – यह हरियाणा के मध्य पूर्व भाग के बीच स्थित है।
  • सोनीपत की स्थापना – 22 दिसम्बर, 1972
  • सोनीपत का मुख्यालय – सोनीपत में ही स्थित है।
  • सोनीपत का क्षेत्रफल – 2122 वर्ग किलोमीटर
  • सोनीपत का उपमंडल – सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा
  • सोनीपत के खण्ड – गन्नौर, खरखौदा, राई, सोनीपत, मुंडलाना, कथूरा, गोहाना, मुरथल.
  • सोनीपत की तहसील – सोनीपत, गन्नौर, गोहाना, खरखौदा
  • सोनीपत की उप-तहसील – राई, खानपुकलां.
  • सोनीपत की कुल जनसंख्या – 14,80,080 (2011) की जनगणना के अनुसार
  • सोनीपत की साक्षरता दर – 80.8 प्रतिशत (2011) की जनगणना के अनुसार
  • सोनीपत का लिंग अनुपात – 853/1000
  • सोनीपत का जनसंख्या घनत्व – 697 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

सोनीपत के प्राचीन/उपनाम नाम

  • स्वर्णप्रस्थ
  • सोने का शहर
  • साइकिल सिटी
  • एजुकेशन सिटी
  • गोल्डन सिटी (सोन नगरी)

इतिहास

  • सोनीपत नाम संस्कृत शब्द से अपनाया गया है जिसका अर्थ है संस्कृत भाषा में सुवर्णप्रस्थ (सोने की जगह)।
  • एक लोकप्रिय परंपरा यह मानती है कि यह महाभृत में उल्लेखित पांच पाट या प्रस्थों (इंद्रप्रस्थ, पानीपत, तलपत, भघपत और सोनीपत) में से एक है, जो युधिष्ठिर ने दुर्योधन से मांग की थी । ये अर्जुन के तेरहवें वंश के वंशज राजा सोनी के बारे में बताता है ।
  • नई दिल्ली से उत्तर में 43 किमी दूर स्थित इस नगर की स्थापना संभवतः लगभग 1500 ई.पू. में आरंभिक आर्यों ने की थी।
  • हिन्दू महाकाव्य महाभारत में इसका ‘स्वर्णप्रस्थ’ के रूप में उल्लेख किया गया है।
  • शहर में ‘अब्दुल्ल नसीरुद्दीन की मस्जिद’ (1272 में निर्मित), ‘ख़्वाजा ख़िज़्र का मक़बरा (1522 या 1525 ईसवी में निर्मित)’ और पुराने क़िले के अवशेष है।
  • यहाँ पर हिन्दुओं का बाबा धाम मंदिर प्रसिद्ध है।

पर्यटक स्थल

  • शंभू नाथ , नहारी , सोनीपत – सोनीपत एक ऐतिहासिक और एक प्राचीन शहर है। हजारों साल पहले, राजा साल्वान के बाबा पुराणमल, जिन्होंने शाल्कोट पर शासन किया था, ध्यान के लिए जिला सोनीपत में नहरि गांव आए और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने के लिए आए।
    चकोर पर्यटन स्थल
  • सतकुंभा तीर्थ स्थल
  • प्राचीन माँ काली मंदिर – कामी रोड पर सोनीपत में यानी राम लीला ग्राउंड के पीछे, माँ महाकाली का एक प्राचीन मंदिर स्थित है जो लगभग 6000 वर्ष पुराना कहा जाता है।
  • ब्रिटिश समय तहसील – सोनीपत में एक ब्रिटिश काल की तहसील है जो की खास पर्यटक स्थलों में से एक है. वैसे अभी ये खंडर में तब्दील हो चूका है.
  • बढ खालसा – यहाँ भाई जैता जी और भाई लखी शाह वंजारा का खास स्थान है जिसको देखने के लिए भी लोग काफी दूर से आते है.
  • मामा भंजा , दरगाह – सोनीपत शहर में मामा भांजा दरगाह नामक एक मस्जिद पुरानी डीसी रोड पर स्थित है। इस मस्जिद को हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सैकड़ों साल पहले, यहां एक मंदिर होता था।

सोनीपत के पार्क

  • फ़ूड पार्क – राई में
  • फुटवियर और मार्बल पार्क – खरखौदा में

सोनीपत के विश्वविधालय

  • भगत फूल सिंह महिला विश्वविधालय – खानपुर
  • दीनबंधु छोटूराम विश्वविधालय – मुरथल में
  • OP Jindal Global विश्वविधालय – सोनीपत में
  • मोतीलाल नेहरू विश्वविधालय – राई में (ये हरियाणा का पहला स्पोर्ट्स स्कूल है) इसके पहले कुलपति कपिल देव होंगे
  • भारत का पहला पर्यटन विश्वविधालय – राई में
  • पंडित लख्मीचंद यूनिवर्सिटी – अटरेना सोनीपत में
  • सैंडल विश्वविधालय – सोनीपत में है
  • अशोका विश्वविधालय – सोनीपत में है
  • BR Ambedkar Law University – सोनीपत में है
  • बीपीएस महिला विश्वविद्यालय (खानपुर कलां) – भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय उत्तर भारत का प्रथम महिला विश्वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय हरियाणा के सोनीपत जिले में खानपुर कलां गांव में स्थित है। राज्य सरकार की अधिसूचना द्वारा 18 अगस्त 2006 को गुरुकुल को राज्य विश्वविद्यालय के रूप में परिणित किया गया है।

सोनीपत के व्यक्ति

  • दीपचंद बहमन – हरियाणा का कालिदास (बचपन का नाम छज्जू राम था)
  • मांगेराम – हरियाणा का शिरोमणि कवि (ये पंडित लख्मी चंद के चेले थे)
  • पंडित लख्मी चंद – हरियाणा का शेक्सपियर, संगीत की मीरा, हरियाणा का तानसेन, और सूर्यकवि (जन्म 1903, मृत्यु 1945) (गुरु का नाम टिक्काराम)
  • नोट – दीपचंद बहमन और पंडित लख्मी चंद को हरियाणा का कालिदास और हरियाणा का शेक्सपियर कहा जाता है
  • तुले राम सांगी – ये एक सांगी कलाकार थे
  • बाजे भगत सांगी – ये एक सांगी कलाकार थे
  • तांशी और नुशी मलिक – इन दोनों ने माउन्ट एवरेस्ट पर चढाई की थी
  • मीमांशा मलिक – Zee Tv की एंकर(उन्होंने 1998 में ज़ी न्यूज़ के साथ एक एंकर के रूप में अपना करियर शुरू किया।)
  • मेघना मलिक : फिल्म और टीवी कलाकार
  • कर्नल होशियार सिंह – सोनीपत से थे
  • योगेश्वर दत्त – हरियाणा खेलों के ब्रांड एम्बेसडर, पतंजली घी के ब्रांड एम्बेसडर, ट्रैक्टर्स का ब्रांड एम्बेसडर
  • दीपा मलिक – हरियाणा चुनाव आयोग की ब्रांड एम्बेसडर और ये दिल्ली चुनाव आयोग की भी ब्रांड एम्बेसडर है और भारतीय पैरा ओलंपिक कमेटी की अध्यक्ष भी है
  • मूलचंद जैन – हरियाणा के गाँधी के नाम से मशहूर है ये गोहाना से है
  • मौसम खत्री : कुश्ती खिलाड़ी है
  • किशन लाल भट्ट – हरियाणा में सांग की परम्परा शुरू करने वाले
  • फौजी मेहर सिंह – सुभाष चंद्र बोस के ड्राइवर थे

सोनीपत के मेले

  • बालक नाथ का मेला
  • सतकुंभा का मेला
  • बाबा शामाशाह का मेला

सोनीपत के मंदिर

  • छपड़ेश्वर का मंदिर – सोनीपत मार्ग स्थित खरखौदा का छपड़ेश्वर मंदिर प्राचीन धरोहर है। इस मंदिर के प्रति न केवल आसपास के क्षेत्रों की, बल्कि प्रदेश भर के लोगों की अपार श्रद्धा है। यहां पर दूर-दूर से दर्शनार्थी पहुंचते हैं। शिवरात्रि पर यहां मेला लगता है और बड़ी संख्या में कांवड़िये आकर शिवजी का जलाभिषेक करते हैं।

Note :-

  • हर्ष कालीन ताम्र मुद्राएं हरियाणा के इस जिले से मिले हैं।
  • सोनीपत के गोहाना की जलेबी या पूरे हरियाणा में प्रसिद्ध हैं।
  • हरियाणा में सबसे ज्यादा खुम्भी का उत्पादन (सोनीपत) जिले में होता हैं।
  • सोनीपत को पहले स्वर्णप्रस्थ कहा जाता था फिर स्वर्णपथ कहा जाने लगा
  • सोनीपत को ऋषि श्रवण ने बसाया था
  • सोनीपत खुम्बी यानि मशरूम के लिए प्रसिद्ध है
  • सोनीपत में देश की पहली आधुनिक आंगनबाड़ी स्थापित की गयी है हसनपुर गांव में
  • 1857 की क्रांति का नेतृत्व खरखौदा से बिरासत अली ने किया था
  • 1880 में सोनीपत को रेलमार्ग से जोड़ा गया था
  • 1951 में सोनीपत में एटलस साइकिल उधोग की स्थापना हुई
  • 2015 में सोनीपत को नगर निगम घोषित किया गया और ये हरियाणा का दसवां नगर निगम है
  • सोनीपत रोहतक मंडल में आता है
  • गोहाना का किला पृथ्वीराज चौहान ने बनवाया था
  • गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय मंडी है जो कैशलेस मंडी है
  • शेष शैया पर लेटे भगवान विष्णु की मूर्ति फ़िज़्लपुर सोनीपत से मिली है
  • हर्ष कालीन मुद्राएँ सोनीपत से मिली है
  • मुग़ल वास्तुकला के अवशेष सोनीपत से मिले है
  • गोहाना में मातु राम हलवाई की जलेबी प्रसिद्ध है
  • सोनीपत का घेवर भी बहुत प्रसिद्ध है
  • गोहाना में ही पीर जमाल की दरगाह है जो हिन्दू और मुस्लिम की एकता के लिए जानी जाती है
  • रिवाज़ खान का मकबरा भी सोनीपत में है
  • एथेनॉल प्लांट भी सोनीपत में है
  • खेड़ी गुर्जर सोनीपत में मिटटी के बर्तन के अवशेष मिले है
  • सोनीपत से नेशनल हाईवे 44 गुजरता है
  • सोनीपत में यमुना नदी बहती है
  • ककरोई जल विधुत परियोजना सोनीपत में है
  • बिजली विभाग ने सोनीपत जिले में बिजली रथ की शुरुआत की है
  • हरियाणा स्टेट हेल्थ रिसर्च सेंटर की तरफ से सोनीपत को 50 लाख का ईनाम मिला है

सोनीपत जिले से जुड़े सवाल और उनके जवाब

Q. सोनीपत किस भाग में स्थित है?
Ans. हरियाणा के मध्य-पूर्व में स्थित है. इसके पूर्व में उतर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में दिल्ली राज्य, दक्षिण में झज्जर व रोहतक, पश्चिम में जींद और उतर में पानीपत जिले स्थित है.

Q. सोनीपत की स्थापना कब की गई थी?
Ans. 22 दिसम्बर, 1972 को नया जिला बना

Q. सोनीपत का क्षेत्रफल कितना है?
Ans. 2, 122 वर्ग किलोमीटर

Q. सोनीपत का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
Ans. सोनीपत

Q. सोनीपत का उप-मंडल कहाँ है?
Ans. सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा

Q. सोनीपत की तहसील कहाँ है?
Ans. सोनीपत, गन्नौर, गोहाना, खरखौदा

Q. सोनीपत की उप-तहसील कहाँ है?
Ans. राई, खानपुकलां.

Q. सोनीपत के खण्ड कौन-कौन से है?
Ans. गन्नौर, खरखौदा, राई, सोनीपत, मुंडलाना, कथूरा, गोहाना, मुरथल.

Q. सोनीपत की नदियाँ कौन-कौन सी है?
Ans. यमुना नदी जिले के पूर्वी भाग में बहती है.

Q. सोनीपत की मुख्य फसलें कौन- कौन सी है?
Ans. गेंहू व चावल

Q. सोनीपत की अन्य फसलें कौन- कौन सी है?
Ans. ज्वार, दालें, गन्ना, बाजरा, तिलहन व सब्जियां

Q. सोनीपत के मुख्य उघोग कौन-कौन से है?
Ans. साइकिल, मशीनी उपकरण, सूती वस्त्र, हौजरी, चीनी, सिलाई मशीन, कालीन, हैण्डलूम वस्त्र, तांबे के बर्तन एवं हस्तशिल्प उघोग.

Q. सोनीपत की सड़कों की लम्बाई कितनी है?
Ans. 1, 075 किलोमीटर

Q. सोनीपत के प्रमुख रेलबे स्टेशन कौन- से है?
Ans. सोनीपत

Q. सोनीपत की जनसंख्या कितनी है?
Ans. (2011 के अनुसार) 14, 80, 080

Q. सोनीपत के पुरुषों की संख्या कितनी है?
Ans. 7, 98, 948

Q. सोनीपत की महिलायें कितनी है?
Ans. 6, 81, 132

Q. सोनीपत की जनसंख्या का घनत्व कितना है?
Ans. 697 व्यक्ति प्रतिवर्ग कि. मी.

Q. सोनीपत का लिंगानुपात कितना है?
Ans. 853 महिलाएँ (1000 पुरुषों पर)

Q. सोनीपत की साक्षरता दर कितनी है?
Ans. 80. 8 प्रतिशत

Q. सोनीपत की पुरुष साक्षरता दर कितना है?
Ans. 89.4 प्रतिशत

Q. सोनीपत की महिला साक्षरता दर कितना है?
Ans. 70.9 प्रतिशत

Q. सोनीपत की जनसंख्या वृद्धि कितनी है?
Ans. (2001-2011) 15.71 प्रतिशत

Q. सोनीपत की नगरीय जनसंख्या कितनी है?
Ans. 25.12 प्रतिशत

Q. सोनीपत के प्रमुख नगर कौन- कौन से है?
Ans. सोनीपत, कबीरपुर, बन्देपुर, सादीपुर, लहरारा, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा

Q. सोनीपत का जनसंख्या में कार्य सहभागिता कितना है?
Ans. 40.88 प्रतिशत

Q. सोनीपत के काश्तकार कितना प्रतिशत है?
Ans. 26.50 प्रतिशत

Q. सोनीपत के खेतिहर मजदुर कितने प्रतिशत है?
Ans. 7.07 प्रतिशत

Q. सोनीपत का पारिवारिक उघोग कितने प्रतिशत है?
Ans. 1.65 प्रतिशत

Q. सोनीपत का पर्यटन स्थल कौन-सा है?
Ans. चकौर

Q. सोनीपत में विशेष क्या है?
Ans. साइकिल उघोग के लिए सोनीपत विश्वविख्यात है.

आज इस आर्टिकल में हमने आपको सोनीपत जिला – Haryana GK Sonipat District के बारे में बताया है, अगर आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करें.

👇 Haryana GK District Wise Detail In Hindi 👇
Haryana GK Gurugram DistrictClick Here
Haryana GK Mewat DistrictClick Here
Haryana GK Rewari DistrictClick Here
Haryana GK Mahendragarh DistrictClick Here
Haryana GK Palwal DistrictClick Here
Haryana GK Faridabad DistrictClick Here
Haryana GK Bhiwani DistrictClick Here
Haryana GK Rohtak DistrictClick Here
Haryana GK Sirsa DistrictClick Here
Haryana GK Fatehabad DistrictClick Here
Haryana GK Jind DistrictClick Here
Haryana GK Kaithal DistrictClick Here
Haryana GK Karnal DistrictClick Here
Haryana GK Kurukshetra DistrictClick Here
Haryana GK Panchkula DistrictClick Here
Haryana GK Ambala DistrictClick Here
Haryana GK Yamunanagar DistrictClick Here
Haryana GK Panipat DistrictClick Here
Haryana GK Charkhi Dadri DistrictClick Here
Haryana GK Jhajjar DistrictClick Here
Haryana GK Hisar DistrictClick Here

error: Content is protected !!