1 July 2023 Current Affairs In Hindi PDF | Current Affairs 1 July 2023

1 July 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 1 July 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित July Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 1 July 2023 in Hindi || National Current Affairs 1 July 2023 in Hindi || International Current Affairs 1 July 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 1 जुलाई 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

1 July 2023 Current Affairs in Hindi | 1 जुलाई 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

1 july 2023 Current Affairs
1 July 2023 Current Affairs In Hindi PDF | Current Affairs 1 July 2023 3

1 July Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : फीफा पुरुष फुटबॉल रैंकिंग में भारत कौन से स्थान पर है।
उत्तर :- 100वें

  • भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम फीफा की नवीनतम विश्व रैंकिंग में लेबनान और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को पीछे छोड़ते हुए 100वें स्थान पर पहुंच गई है।
  • फीफा विश्व कप 2022 की विजेता अर्जेंटीना 1843.73 अंकों के साथ शीर्ष रैंकिंग की टीम है, जिसके बाद फ्रांस और ब्राजील हैं। इंग्लैंड एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गया है
  • बेल्जियम एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर खिसक गया है। यूएफा नेशंस लीग 2023 की उपविजेता क्रोएशिया एक स्थान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गई है जबकि नीदरलैंड सातवें स्थान पर खिसक गया है।

प्रश्न : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day) कब बनाया जाता है।
उत्तर :- 1 जुलाई

  • भारत में एक प्रख्यात चिकित्सक, शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ डॉ बिधान चंद्र रॉय (Dr Bidhan Chandra Roy) की जयंती के उपलक्ष्य में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day) मनाया जाता है।
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हर साल देश में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करती है।

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य के 7 हस्तशिल्प उत्पादों को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग के साथ मान्यता दी है।
उत्तर :- उत्तरप्रदेश

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (MoCI) के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DIPIT) के तहत भौगोलिक संकेतक रजिस्ट्री (चेन्नई, तमिलनाडु-तमिलनाडु) ने उत्तर प्रदेश के 7 हस्तशिल्प उत्पादों को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग के साथ मान्यता दी है।
  • अमरोहा ढोलक
  • कालपी हस्तनिर्मित कागज
  • बागपत होम फर्निशिंग
  • बाराबंकी हथकरघा उत्पाद
  • महोबा, गौरा, पत्थर हस्तश्लिप
  • मैनपुरी तरकाशी
  • संभल हॉर्न क्राफ्ट

1 July 2023 Current Affairs in Hindi MCQ

प्रश्न : हाल ही में किस बैंक ने ने रुपे क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई भुगतान की सुविधा शुरू की है।
उत्तर :- केनरा बैंक

  • केनरा बैंक ने व्यापारियों के लिए रुपे क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई भुगतान की सुविधा शुरू की है। केनरा बैंक अपने RuPay क्रेडिट कार्ड के माध्यम से व्यापारियों के लिए UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) भुगतान शुरू करने वाला भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन गया है।
  • नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की स्थापना 2008 में हुई थी
  • एनपीसीआई के एमडी और सीईओ दिलीप अस्बे हैं
  • श्री के. सत्यनारायण राजू केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ हैं

प्रश्न : किस राज्य सरकार और अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ है।
उत्तर :- गुजरात सरकार

  • गुजरात सरकार ने 28 जून 2023 को अहमदाबाद जिले के साणंद में 2.75 अरब अमेरिकी डॉलर की सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण सुविधा स्थापित करने के लिए अमेरिका स्थित कंप्यूटर स्टोरेज चिप निर्माता माइक्रोन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्रालय ने “रिपोर्ट फिश डिजीज” के नाम से ऐप लांच किया है।
उत्तर :- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

  • भारत सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एंड्रॉइड-आधारित मोबाइल ऐप, “रिपोर्ट फिश डिजीज” के लॉन्च के साथ मछली पालन क्षेत्र को डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है,
  • इस ऐप का अनावरण मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने किया, जिसका उद्देश्य जलीय कृषि उद्योग में रोग रिपोर्टिंग और निगरानी को बढ़ाना है।

प्रश्न : कौन सा विभाग 5 जी उत्पादों और समाधानों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए हैकाथॉन का आयोजन कर रहा है।
उत्तर :- दूरसंचार विभाग (DoT)

  • भारत में दूरसंचार विभाग (DoT) सक्रिय रूप से 5 जी उत्पादों और समाधानों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए हैकाथॉन का आयोजन कर रहा है।
  • तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, डीओटी ने 28 जून, 2023 से ‘5जी एंड बियॉन्ड हैकाथॉन 2023’ के लिए आवेदन शुरू करने की घोषणा की है।

प्रश्न : किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में नशीली दवाओं के खतरे पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू किया गया है?
उत्तर :- नई दिल्ली

  • राष्ट्रीय राजधानी में नशीली दवाओं के खतरे पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन के तहत, दिल्ली पुलिस ने नशीली दवाओं के अपराधों में शामिल कुल 776 व्यक्तियों को पकड़ा। ये गिरफ्तारियां नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) से जुड़े 615 मामलों के सिलसिले में की गईं। पुलिस ने अब तक करीब 36 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने में सफलता हासिल की है।

प्रश्न : किस संस्था ने ‘वैश्विक खाद्य नीति रिपोर्ट (GFPR) 2023’ जारी की?
उत्तर :- इफप्री

  • वैश्विक खाद्य नीति रिपोर्ट (GFPR) 2023 हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (IFPRI) द्वारा जारी की गई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार, तीन महत्वपूर्ण चुनौतियों-कोविड-19 महामारी, यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष और प्राकृतिक आपदाओं की लगातार घटनाओं के संयोजन ने दक्षिण एशिया में खाद्य सुरक्षा प्रणाली की भेद्यता को बढ़ा दिया है।

1 July 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया?
उत्तर :- आयुष मंत्रालय

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के उपलक्ष्य में, आयुष मंत्रालय ने एकता और एकजुटता के प्रतीक के लिए ‘ओशन रिंग ऑफ योग’ नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस पहल के हिस्से के रूप में, हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना के जहाज ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के संदेश को बढ़ावा देने के लिए मित्रवत विदेशी देशों के विभिन्न बंदरगाहों का दौरा कर रहे हैं।

प्रश्न : सरकार ने 2023-24 के लिए गन्ने का मूल्य 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर कितना रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है?
उत्तर :- 315 रुपये प्रति क्विंटल

प्रश्न : किस केंद्रीय मंत्री ने ‘चैंपियंस 2.0 पोर्टल’ लॉन्च किया है?
उत्तर :- नारायण राणे जी

प्रश्न : ‘R.A.W हिटमैन’ नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है।
उत्तर :- एस. हुसैन जैदी

प्रश्न : भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन किस राज्य के जींद जिले से चलेगी?
उत्तर :- हरियाणा राज्य

प्रश्न : ISRO के अनुसार चंद्रयान 3 कब लॉन्‍च किया जाएगा?
उत्तर :- 13 जुलाई 2023

1 July 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : पंजाब के नए मुख्य सचिव के तौर पर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- अनुराग वर्मा

प्रश्न : संयुक्त राष्ट्र के “Outer Space Affairs” के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- आरती होला-मैनी

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
1 July 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की July daily current affairs (July Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
Telegram Join

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today Current affairs 1 July 2023 in Hindi | 1 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा एवं अगर आपको यह अच्छा लगे तो इस वेबसाइट के बारे में अपने दोस्तों को जरूर बताएं

error: Content is protected !!