10 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

10 August 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 10 August 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 10 August 2023 in Hindi || National Current Affairs 10 August 2023 in Hindi || International Current Affairs 10 August 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 10 अगस्त 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

10 August 2023 Current Affairs in Hindi | 10 अगस्त 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

10 August 2023 Current Affairs
10 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3

10 August 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य के द्वारा गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत की जा रही है।
उत्तर :- तेलंगाना

  • 2023 में तेलंगाना सरकार गृह लक्ष्मी योजना की शुरुआत करने जा रही है, जो SC, ST और BC समुदायों की महिलाओं के लिए एक वित्तीय सहायता कार्यक्रम है ताकि उन्हें उनके घर का निर्माण करने या सुधारने में मदद मिल सके। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को एक बार की सहायता राशि के रूप में 3 लाख रुपये प्रदान की जाएगी।

प्रश्न : विश्व आदिवासी दिवस कब बनाया जाता है।
उत्तर :- 9 अगस्त

10 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • 9 अगस्त 2023, विश्व आदिवासी दिवस है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व के आदिवासी जनजातियों के अधिकारों की संरक्षण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन आदिवासी जनजातियों के योगदान और उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है।
  • इस वर्ष के विश्व आदिवासी दिवस का थीम है “Indigenous Youth as Agents of Change for Self-determination.”

प्रश्न : किस देश की सरकार ने ‘होमोसेक्सुअलिटी’ शब्द को लेकर बड़ा और कड़ा फैसला लेकर रोक लगाई है।
उत्तर :- इराक

  • इराक की सरकार ने ‘होमोसेक्सुअलिटी’ को लेकर बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। देश के मीडिया रेगुलेटर ने ‘होमोसेक्सुअलिटी’ शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। बता दें कि वहां की सभी मीडिया और सोशल मीडिया कंपनीज को इसको लेकर आदेश जारी किया गया।
  • आदेश में कहा गया है कि सभी कंपनीज ‘होमोसेक्सुअलिटी (समलैंगिकता)’ की जगह ‘सेक्सुअल डेविएन्स’ टर्म का इस्तेमाल करें।

प्रश्न : हाल ही में सिद्दीक इस्माइल की 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया है उनका सम्बन्ध किस क्षेत्र से है।
उत्तर :- मलयालम डायरेक्टर

  • प्रसिद्ध मलयालम डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर सिद्दीक इस्माइल की 63 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई है। उन्हें 2001 में रिलीज हुई फिल्म “फ्रेंड्स”, 2004 में “एंगल अन्ना”, 2008 में “साधू मिरांडा”, 2011 में “कालावान”, और 2018 में “भास्कर ओरू रस्कल” जैसी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता था।

प्रश्न : QUAD देशों का सालाना युद्धभ्यास मालाबार एक्सरसाइज का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा।
उत्तर :- 11 से 21 अगस्त

  • QUAD देशों का सालाना युद्धभ्यास मालाबार एक्सरसाइज 11-21 अगस्त को होने जा रहा है। पहली बार इस एक्सरसाइज की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करने जा रहा है।

10 August 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : न्यायमूर्ति सुभाशीष तलपात्रा को किस देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- ओडिशा

  • न्यायमूर्ति सुभाशीष तलपात्रा को आधिकारिक रूप से उड़ीसा उच्च न्यायालय के 33वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। पद की शपथ गवर्नर गणेशी लाल द्वारा दी गई, जिससे उन्होंने न्यायमूर्ति एस मुरलीधर का पदभार संभाला।

प्रश्न : केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चयरमैन किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- संजय कुमार अग्रवाल

  • भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चयरमैन पद का कार्यभार संभाल लिया है।
  • सीबीआईसी ने ट्विटर पर लिखा है कि 1988 बैच के सी एंड आईटी (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर समूह) अधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने पांच अगस्त 2023 को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला।

प्रश्न : हाल ही में लोकसभा सचिवालय ने किस नेता की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी है?
उत्तर :- राहुल गांधी

  • लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निचले सदन (लोकसभा) की सदस्यता बहाल कर दी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आपराधिक मानहानि मामले में राहुल की सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने यह फैसला लिया है। राहुल गांधी केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। इसी साल मार्च में उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

प्रश्न : ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के तहत देशभर में कितने रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा?
उत्तर :- 508

  • रेल मंत्रालय ने ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए नई नीति तैयार की है। इसके तहत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय स्टेशनों के रूप में विकसित किया जाएगा। पीएम मोदी ने हाल ही में इस योजना की शुरुआत की है. इस योजना की कुल लागत 25,000 करोड़ रुपये से अधिक है. इनमें यूपी और राजस्थान में 55-55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, एमपी में 34, ओडिशा में 25, पंजाब में 22, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20 और हरियाणा में 15 स्टेशन शामिल हैं।

प्रश्न : सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बैंक के CEO कौन बनें हैं?
उत्तर :- शशिधर जगदीशन

प्रश्न : माइक्रोन किस राज्य में भारत का पहला सेमीकंडक्टर संयत्र स्थापित करने जा रहा है?
उत्तर :- गुजरात राज्य

10 August 2023 Current Affairs in Hindi MCQ

प्रश्न : किसने तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (कर्मचारियों का सरकारी सेवा में अवशोषण) विधेयक, 2023 को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- तेलंगाना के राज्यपाल

प्रश्न : हाल ही में जारी फार्च्यून ग्लोबल 500 सूची में कौन-सी कंपनी शीर्ष पर है?
उत्तर :- वालमार्ट

प्रश्न : किसने जन्म और मृत्यु पंजीकरण को सरल बनाने और इसे डिजिटल बनाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- संसद

प्रश्न : किस केंद्रीय मंत्री ने पुणे में CRCS (Central Registrar of Cooperative Societies) कार्यालय का डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है?
उत्तर :- अमित शाह

प्रश्न : एच एस प्रणय ने ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन में कौन-सा पदक जीता है?
उत्तर :- रजत पदक

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
10 August 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की August daily current affairs (August Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
10 August 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 10 August 2023 Current affairs in Hindi | 10 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा

error: Content is protected !!