Today Current Affairs | 10 June 2023 Current Affairs in Hindi

Today Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 10 June 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित June 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 10 June 2023 in Hindi || National Current Affairs 10 June 2023 in Hindi || International Current Affairs 10 June 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 10 जून 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

10 June 2023 Current Affairs in Hindi | 10 जून 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

10 June 2023 Current Affairs
Today Current Affairs | 10 June 2023 Current Affairs in Hindi 2

10 June Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘शक्ति’ स्मार्ट कार्ड योजना की शुरुआत की है।
उत्तर :-  कर्नाटक

  • कर्नाटक सरकार ने महिलाओं को 11 जून से शुरू होने वाली राज्य की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए शक्ति स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करने की सलाह दी है।
  • सरकार ने पहले ही ‘शक्ति’ योजना पर दिशानिर्देशों का एक सेट जारी किया है, जो कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख चुनावी वादों में से एक है।

प्रश्न : CONCOR के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्ति किया गया है।
उत्तर :-  संजय स्वरूप

  • संजय स्वरूप रेल मंत्रालय के तहत एक पीएसयू, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CONCOR) के अगले अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) होंगे। स्वरूप के नाम की सिफारिश लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) पैनल ने की है।

प्रश्न : हाल ही में किस स्टार्टअप के लिए संयुक्त राष्ट्र के ‘एक्सेलेरेटर प्रोग्राम’ के लिए चुना गया है।
उत्तर :-  फार्मर्स फ्रेश जोन (फार्मर्सएफजेड)

  • केरल में स्थित एक स्टार्टअप, जिसे फार्मर्स फ्रेश जोन (फार्मर्सएफजेड) के रूप में जाना जाता है, को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा आयोजित संयुक्त राष्ट्र के ‘एक्सेलेरेटर प्रोग्राम’ के लिए चुना गया है, जिससे राष्ट्र गौरवान्वित हुआ है।

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य सरकार ने नंद बाबा दूध मिशन योजना की शुरुआत की है।
उत्तर :-  उत्तरप्रदेश

  • नंद बाबा दुग्ध मिशन को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ लॉन्च किया है।

प्रश्न : विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर 5 वें राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक का अनावरण किसके द्वारा किया गया है।
उत्तर :-  डॉ. मनसुख मंडाविया

  • एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केरल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पांचवें राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में घोषित किया गया है। डॉ. मनसुख मंडाविया ने पांचवें राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक का अनावरण किया।

प्रश्न : CSE रिपोर्ट के अनुसार कौन सा राज्य पर्यावरण के मामले में पहली रैंक पर है।
उत्तर :-  तेलंगाना

  • गैर-लाभकारी संगठन सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आंकड़ों का अपना वार्षिक संग्रह ‘स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरनमेंट 2023: इन फिगर्स’ जारी किया।

प्रश्न : हाल ही में किस बैंक ने ‘मैं अडयार हूं, अडयार मैं हूं’ अभियान को शुरू किया है।
उत्तर :-  फेडरल बैंक

  • फेडरल बैंक ने स्थानीय समुदाय की समृद्ध संस्कृति और कहानियों का जश्न मनाने के लिए चेन्नई में एक अनूठा अभियान शुरू किया है, जिसका शीर्षक ‘मैं अडयार हूं, अडयार मैं हूं’।
  • यह अभियान एक पूरी बैंक शाखा को स्थानीय कहानियों के संग्रहालय में बदल देता है, जो अडयार को विशेष बनाने वाले व्यक्तियों के संघर्षों और जीत को प्रदर्शित करता है।

प्रश्न : DRDO ने किस राज्य में State-of-the-art Ballistic Missile अग्नि प्राइम का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है?
उत्तर :- ओडिशा राज्य में

प्रश्न : डीजल पनडुब्बियों के निर्माण के लिए मझगांव डॉक ने किस देश के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- जर्मनी देश के साथ

प्रश्न : IQAir द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर कौन-सा है?
उत्तर :- न्यू यॉर्क

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने उपशिष्ट संग्रहण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान की शुरूआत की है?
उत्तर :- हरियाणा राज्य सरकार

प्रश्न : मुथमिज़ सेल्वी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली किस राज्य की पहली महिला बनी है?
उत्तर :- तमिलनाडु राज्य

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने पंप पनबिजली परियोजना की स्थापना के लिए NHPC के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- महाराष्ट्र राज्य सरकार

प्रश्न : सरकार ने BSNL के तीसरे Revitalization Package के लिए कितने करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- 89 हजार 47 करोड़ रुपये

प्रश्न : किस देश में एक दशक में अपनी उच्चतम मासिक मुद्रास्पीति दर्ज की है?
उत्तर :- बांग्लादेश

प्रश्न : किस देश ने 2030 तक प्रमुख फार्मों में महिलाओं को कम से कम 30% निदेशक बनाने का लक्ष्य रखा है?
उत्तर :- जापान

प्रश्न : केंद्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए किस विभाग द्वारा न्याय विकास पोर्टल बनाया गया है?
उत्तर :- न्याय विभाग द्वारा

प्रश्न : सिडको (CIDCO) के MD के रूप में किसने पदभार संभाला है?
उत्तर :- अनिल दिग्गिकर

प्रश्न : किस देश ने पहली स्वचालित उड़ान टेक्सी का परिक्षण किया है?
उत्तर :- इजरायल

प्रश्न : विश्व बैंक ने FY-24 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?
उत्तर :-  6.3%

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Today Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 10 June 2023 Current Affairs की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!