11 May 2023 Current Affairs in Hindi । 11 मई 2023 करंट अफेयर्स

11 May 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 11 May 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित April 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 11 May 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

11 May 2023 Current Affairs in Hindi | 11 मई 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

इस पोस्ट में हम आज 11 May 2023 current affairs questions in Hindi के बारे में पढ़ेंगे जिसमें आपको Today Current Affairs से संबंधित Questions and Answers के साथ-साथ संपूर्ण जानकारी व्याख्या सहित पढ़ने को मिलेगी इन्हें आप आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़ सकते हैं।

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

11 May 2023 Current Affairs
11 May 2023 Current Affairs in Hindi । 11 मई 2023 करंट अफेयर्स 2

11 May Current Affairs Important Questions | Current Affairs Today Question

प्रश्न : हाल ही में भारतीय वायुसेना कौन सा नया ट्रांसपोर्ट सैन्य परिवहन जहाज शामिल करने जा रही है।
उत्तर :- सी-295

  • फ्रांसीसी कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस द्वारा भारत के लिए निर्मित सी-295 ट्रांसपोर्ट सैन्य परिवहन ने अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। 2023 की दूसरी छमाही तक इस खास विमान की डिलीवरी की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण सफलता है।

प्रश्न : RBI ने HSBC बैंक पर कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
उत्तर :- 1.73 करोड़ रुपये

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ओर से नियमों का सही तरीके से पालन नहीं करने के कारण एचएसबीसी (HSBC) बैंक पर 1.73 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

प्रश्न : जलवायु परिवर्तन पर पीटरबर्ग संवाद (Petersberg Dialogue on Climate Change) 2-3 मई, 2023 को कहा पर आयोजित किया गया है।
उत्तर :- बर्लिन

  • जलवायु परिवर्तन पर पीटरबर्ग संवाद (Petersberg Dialogue on Climate Change) 2-3 मई, 2023 से बर्लिन में आयोजित किया गया, और इसकी मेजबानी जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात द्वारा की गई थी, जो जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के पक्षकारों के 28वें सम्मेलन (COP28) की मेजबानी कर रहे हैं।

प्रश्न : अप्रैल महीने के लिए मेन्स और वूमेंन्स ICC प्लेयर ऑफ द मंथ किसे चुना गया है।
उत्तर :- फखर जमान और नारुमोल चायवई

  • आईसीसी ने अप्रैल महीने के लिए मेन्स और वूमेंन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के नाम की घोषणा की है। पुरुष टीम में पाकिस्तान के स्टार फखर जमान और महिला टीम में थाईलैंड की नारुमोल चायवई ने बाजी मारी है।
  • आईसीसी की स्थापना: 15 जून 1909;
  • आईसीसी अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले;
  • आईसीसी सीईओ: ज्योफ एलार्डिस;
  • आईसीसी मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।

प्रश्न : बैडमिंटन एशिया ने किस को तकनीकी अधिकारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उत्तर :- उमर रशीद

  • बैडमिंटन एशिया ने उमर रशीद को तकनीकी अधिकारी समिति के चेयर के रूप में नियुक्त किया है, जो बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (बीएआई) के संयुक्त सचिव हैं।

प्रश्न : SAKSHAM लर्निंग मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम किस मंत्रालय के द्वारा लांच किया गया है।
उत्तर :- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के लर्निंग मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम (LMIS) जिसे सक्षम (स्थायी स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए उत्प्रेरित उन्नत ज्ञान) कहा जाता है, को संघीय स्वास्थ्य सचिव ने लॉन्च किया।
  • इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (NIHFW) ने नई दिल्ली में बनाया है।

प्रश्न : हाल ही में किस देश के सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से मुक्त किया है।
उत्तर :- श्रीलंका

  • श्रीलंका के सर्वोच्च न्यायालय ने एलजीबीटीक्यू + अधिकार प्रचारकों द्वारा स्वागत किए गए कदम में संसद के स्पीकर के अनुसार, समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर करने की मांग करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दे दी है।

प्रश्न : लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2023 का ख़िताब किसने जीता है।
उत्तर :- लियोनेल मेसी

  • अर्जेंटीना को अपने कप्तान के रूप में 2022 विश्व कप में जीत दिलाने वाले लियोनेल मेसी को पेरिस में आयोजित एक समारोह में लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रश्न : हाल ही में किस कम्पनी ने मल्टी-ब्रांड लॉयल्टी प्रोग्राम PAYBACK India को ‘Zillion’ के रूप में रीब्रांडिंग करने की घोषणा की है।
उत्तर :- BharatPe

  • भारत की अग्रणी फिनटेक कंपनी BharatPe ने देश के सबसे बड़े मल्टी-ब्रांड लॉयल्टी प्रोग्राम PAYBACK India को ‘Zillion’ के रूप में रीब्रांडिंग करने की घोषणा की है। यह कदम Zillion को पूरे देश में एक सर्वव्यापी लॉयल्टी और रिवॉर्ड प्रोग्राम बनाने के कंपनी के विजन के अनुरूप है।

प्रश्न : रिजर्व बैंक का स्वर्ण भंडार मार्च में 760.42 टन से बढ़कर कितना हो गया है।
उत्तर :- 794.64 टन

  • आरबीआई का स्वर्ण भंडार मार्च, 2023 अंत में सालाना आधार पर 34.22 टन बढ़कर 794.64 टन पहुंच गया। इसमें 56.32 टन का स्वर्ण जमा शामिल है। बीते वर्ष मार्च अंत तक 760.42 टन का स्वर्ण भंडार था।

प्रश्न : आईपीएल इतिहास में 7,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर कौन बने है।
उत्तर :- विराट कोहली

प्रश्न : ड्वेन ब्रावो के साथ IPL में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बने है।
उत्तर :- यजवेंद्र चहल

प्रश्न : एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए किसने रजत पदक जीता है।
उत्तर :- जेरेमी लालरिनुंगा

प्रश्न : देश की किस मेट्रो सेवा ने क्यूआर कोड वाले पेपर टिकट की शुरुआत की है।
उत्तर :- दिल्ली मेट्रो

प्रश्न : मुंबई इंडियन्स ने जोफ्रा आर्चर की जगह किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है।
उत्तर :- क्रिस जॉर्डन

प्रश्न : वॉर टाइम कवरेज के लिए किस प्रेस संस्था को पुलित्ज़र अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
उत्तर :- एसोसिएटेड प्रेस

प्रश्न : एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में भारत ने कुल कितने पदक जीते है।
उत्तर :- 03

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Daily Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 11 May 2023 Current Affairs की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!