11 October 2022 Current Affairs in Hindi | 11 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स

आज हम “11 October 2022 Current Affairs in Hindi” में पूछे गए Important Question करेंगे जो की आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है

Latest Current affairs For Competitive Exams (Today Current Affairs in Hindi)

हैलो साथियों आप सभी का Examzy परिवार में स्वागत है, दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते है कि आज कल सभी प्रतियोगी परीक्षाओ में Daily Current Affairs का महत्व बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है, तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हम अपनी Website पर Free में आप सभी के के लिए Daily Current Affairs, Weekly Current Affairs, Monthly Current Affairs,Yearly Current Affairs Pdf उपलब्ध करवाते है।

इस पोस्ट में आपको Daily Current Affairs की Pdf को Date Wise उपलब्ध कराएंगे। जिसे आप आसानी से पढ़ सकते हैं, इस Post को Daily Update किया जाएगा। तो आप सभी से निवेदन है कि Daily Current Affairs की Pdf का Notification प्राप्त करने के लिए Website को Subscribe करे और अधिक जानकारी के लिए Daily Examzy Website पर Visit करते रहीए।

सभी Exams से Related Pdf को हम अपने Telegram Channel में भी उपलब्ध करवा रहे है। जहा से आप सभी Pdf को Download कर सकते है। आप सभी निचे दिए गए Link की सहायता से हमारे Telegram Channel को Join कर सकते है।

करंट अफेयर्स प्रश्नावली, 11 October 2022 Current Affairs in Hindi , 11 October current affairs hindi, 11 October current affairs in hindi, 11 October Current Affairs,

11 October 2022 Daily Current Affairs in Hindi PDF | करेंट अफेयर्स – 11 अक्टूबर 2022

11 October 2022 Current Affairs in Hindi
11 October 2022 Current Affairs in Hindi | 11 अक्टूबर 2022 करंट अफेयर्स 2

Q.1 भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया गया हैं?
(a) 8 अक्टूबर
(b) 11 अक्टूबर
(c) 7 अक्टूबर
(d) 10 अक्टूबर

Ans- (a) 8 अक्टूबर

Explanation (व्याख्या)
भारतीय वायुसेना दिवस (Indian Air force Day 2022) हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है।
भारतीय वायुसेना आज अपना 90वां स्थापना दिवस मना रही है। भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी।
भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है- ‘नभ: स्पृशं दीप्तम’।
भारतीय वायु सेना की स्थापना के समय देश के पास 6 RAF-ट्रेंड अधिकारियों, 19 वायु सैनिक और इन्वेंट्री में 4 वेस्टलैंड IIA बाइप्लेन भी थे।
आजादी के बाद सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट को भारतीय वायु सेना का पहला चीफ, एयर मार्शल बनाया गया था। वह 15 अगस्त 1947 से 22 फरवरी 1950 तक इस पद पर बने रहे थे।
भारतीय वायु सेना मुख्यालय :- नई दिल्ली
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल :- विवेक राम चौधरी।

Q.2 हाल ही में तीन साल की अवधि के लिए यस बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है?
(a) रजनीश कुमार
(b) प्रशांत कुमार
(c) मुकेश सिंह
(d) विश्वजीत सिन्हा

Ans- (b) प्रशांत कुमार

Explanation (व्याख्या)
बैंकर प्रशांत कुमार को तीन साल की अवधि के लिए यस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया ने प्रशांत कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दी।
यस बैंक में शामिल होने से पहले, प्रशांत कुमार SBI के उप प्रबंध निदेशक और CFO थे।

Q.3 नोबेल पुरस्कार 2022 की विजेता एनी अर्नॉक्स किस देश की लेखिका हैं?
(a) जर्मनी
(b) भारत
(c) फ्रांस
(d) अमेरिका

Ans- (c) फ्रांस

Explanation (व्याख्या)
फ्रांस की लेखिका एनी अर्नॉक्स को साहित्य में 2022 के नोबेल पुरस्कार के विजेता के रूप में घोषित किया गया है।
82 वर्षीय लेखिका को उनके उपन्यासों के लिए जाना जाता है जो वर्ग और लिंगभेद के व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित हैं।
एनी अर्नॉक्स द्वारा लिखी गई 20 से अधिक पुस्तकें दशकों से फ्रांस में स्कूली पाठ हैं।
इस वर्ष साहित्य पुरस्कार के दावेदारों में से एक भारत में जन्मे लेखक सलमान रुश्दी भी थे।

Q.4 विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2022-23 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद का अनुमान कितना है?
(a) 6.5%
(b) 7.3%
(c) 6.9%
(d) 5.8%

Ans- (a) 6.5%

Explanation (व्याख्या)
विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जून में घोषित 7.5% के अपने पहले के अनुमान से भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को घटाकर 6.5% कर दिया है।
यह तीसरी बार है जब विश्व बैंक ने FY23 में भारत के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद के विकास के पूर्वानुमान को संशोधित किया है।
जून 2022 में, इसने भारत के लिए अपने FY23 GDP विकास पूर्वानुमान को घटाकर 7.5% कर दिया था।
इससे पहले अप्रैल 2022 में, इसने पूर्वानुमान को 8.7% से घटाकर 8% कर दिया था।

Q.5 हाल ही में टेलीकॉम कंपनी ऑप्टस, साइबर हमले की चपेट में आई, यह किस देश में स्थित है?
(a) चीन
(b) इजराइल
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) स्पेन

Ans- (c) ऑस्ट्रेलिया

Explanation (व्याख्या)
ऑस्ट्रेलियाई दूरसंचार कंपनी ऑप्टस के साइबर हमले में 1.2 मिलियन ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी के साथ छेड़छाड़ की गयी। इसे देश के सबसे बड़े साइबर उल्लंघनों में से एक माना जा रहा है।
इस घटना ने 10 मिलियन ग्राहकों को प्रभावित किया, जो ऑस्ट्रेलिया की आबादी के लगभग 40% के बराबर है। इसके बाद, संघीय सरकार ने दूरसंचार कानूनों में बदलाव जारी किए हैं।

Q.6 किस राज्य सरकार ने हाल ही में “औद्योगिक पार्क नीति के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स नीति 2022” को मंजूरी दी है?
(a) झारखण्ड
(b) गुजरात
(c) उत्तराखंड
(d) हरियाणा

Ans- (a) झारखण्ड

Explanation (व्याख्या)
झारखंड सरकार ने ‘झारखंड औद्योगिक पार्क और लॉजिस्टिक्स नीति 2022‘ को मंजूरी दे दी है।
अगले पांच वर्षों के लिए प्रभावी, नीति का उद्देश्य 75 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सब्सिडी प्रदान करके निजी कंपनियों को औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए झारखंड में औद्योगिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना है।

Q.7 हाल ही में ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में ”मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी” पुस्तक का विमोचन किसने किया है?
(a) नितिन गडकरी
(b) पियूष गोयल
(c) अमित शाह
(d) डॉ. एस. जयशंकर

Ans- (d) डॉ. एस. जयशंकर

Explanation (व्याख्या)
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कीवी इंडियन हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स 2022 में भाग लिया और ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में ”मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी” पुस्तक का विमोचन किया।
इस कार्यक्रम ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्यों को उनकी असाधारण उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित किया।
न्यूजीलैंड की राजधानी – वेलिंगटन
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री – जैसिंडा अर्डर्न

Q.8 हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा चीता टास्क फोर्स का गठन किया गया?
(a) केंद्रीय वित्त मंत्रालय
(b) केंद्रीय आयुष मंत्रालय
(c) केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय
(d) केंद्रीय श्रम मंत्रालय

Ans- (c) केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय

Explanation (व्याख्या)
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को बसाए जाने की निगरानी के लिए नौ सदस्यीय कार्यबल का गठन किया है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) “चीता कार्य बल” के कामकाज को सुविधाजनक बनाएगा और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।
दो साल की अवधि के लिए गठित कार्यबल नियमित रूप से चीतों के क्षेत्र का दौरा करने के लिए एक उपसमिति बना सकता है।

Q.9 अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की 5वीं असेंबली 17 से 20 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। इस असेंबली की अध्यक्षता कौन करेगा?
(a) विजय यादव
(b) राज कुमार सिंह
(c) अरविन्द कुमार
(d) सुनील कुमार

Ans- (b) राज कुमार सिंह

Explanation (व्याख्या)
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की 5वीं असेंबली 17 से 20 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह असेंबली की अध्यक्षता करेंगे।
वर्तमान में, भारत के पास अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन असेंबली के अध्यक्ष का पद है।
इस बैठक में 109 सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

अगर आपको हमारी 11 October 2022 Current Affairs की पसंद आयी है तो Telegram Channel को Join जरूर करे।

error: Content is protected !!