12 Oct 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

12 Oct 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 12 Oct 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 12 Oct 2023 in Hindi || National Current Affairs 12 Oct 2023 in Hindi || International Current Affairs 12 Oct 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 12 अक्टूबर 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

12 Oct 2023 Current Affairs in Hindi | 12 अक्टूबर 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

12 Oct 2023 Current Affairs
12 Oct 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3


12 Oct 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के नए चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- नवनीत मुनोत

  • एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) ने हाल ही में बोर्ड की बैठक के दौरान HDFC एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नवनीत मुनोत को चेयरमैन के रूप में चुना है।
  • वह आदित्य बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक ए बालासुब्रमण्यन का स्थान लेंगे, जो अक्टूबर में लगातार दो कार्यकाल पूरा करेंगे।
  • भारत में म्यूचुअल फंड एसोसिएशन की स्थापना: 22 अगस्त 1995;
  • एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत।

प्रश्न : हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के मोबाइल ऐप ,‘बॉब वर्ल्ड’ पर किसके द्वारा रोक लगाई गयी है।
उत्तर :- RBI

12 Oct 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पर्यवेक्षी चिंताओं को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) को अपने मोबाइल ऐप ,‘बॉब वर्ल्ड’ पर नए ग्राहकों के ऑनबोर्डिंग को तुरंत रोकने का आदेश दिया है।

प्रश्न : राष्ट्रीय खेल 2023 का आयोजन कहा पर किया जाएगा।
उत्तर :- गोवा

  • गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और राज्य के खेल मंत्री ने कहा कि गोवा 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करके इतिहास रचने के लिए तैयार है, जिसमें रिकॉर्ड 43 खेल विधाएं शामिल होंगी।
  • यह आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक चलने वाला है, यह पहली बार है कि गोवा ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी की है।

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य में पशुपालन और डेयरी विभाग ने में ‘ए-हेल्प’ कार्यक्रम का अनावरण किया है।
उत्तर :- झारखंड

  • पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार ने हाल ही में झारखंड राज्य में ‘ए-हेल्प’ (पशुधन उत्पादन के स्वास्थ्य और विस्तार के लिए मान्यता प्राप्त एजेंट) कार्यक्रम का अनावरण किया।
  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री श्री बादल पत्रलेख ने झारखंड के पशुधन क्षेत्र के समग्र विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य के आर्थिक गलियारा परियोजना के लिए 3000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
उत्तर :- असम

  • असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने प्रदेश में एक हजार किलोमीटर लंबे आर्थिक गलियारे की परियोजना के लिए सोमवार को तीन हजार करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी।

12 Oct 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : हाल ही में भारत ने रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने हेतु किस देश के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
उत्तर :- इटली

  • भारत और इटली ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके इतालवी समकक्ष गुइदो क्रोसेतो के बीच रोम में हुई व्यापक वार्ता के बाद सैन्य साजो-सामान के सह-विकास एवं सह-उत्पादन सहित अपने रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने 36 वी ऊर्जा प्रौद्योगिकी बैठक का उद्घाटन किया है।
उत्तर :- श्री हरदीप सिंह पुरी

  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में 26 वीं ऊर्जा प्रौद्योगिकी बैठक का उद्घाटन किया।

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘युवा उत्तराखंड मोबाइल एप्लिकेशन’ और ‘प्रयाग पोर्टल’ को लांच किया है।
उत्तर :- उत्तराखंड

  • उत्तराखंड की राज्य सरकार ने ‘युवा उत्तराखंड मोबाइल एप्लिकेशन’ लॉन्च करके अपने युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

प्रश्न : आईओसी ने भारत में ओलंपिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है।
उत्तर :- रिलायंस

  • इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) ने भारत में ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन प्रोग्राम (ओवीईपी) की सफलता के लिए रिलायंस फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष: थॉमस बाख;
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड;
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना: 23 जून 1894, पेरिस, फ़्रांस;
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के महानिदेशक: क्रिस्टोफ़ डी केपर;
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के संस्थापक: पियरे डी कूबर्टिन, डी. बिकेलास;
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की आधिकारिक भाषा: फ़्रेंच।

प्रश्न : हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023 के अनुसार सबसे अमीर भारतीय कौन हैं?
उत्तर :- मुकेश अंबानी

प्रश्न : ‘भारत एनसीएक्स 2023’ समारोह का उद्घाटन किसने किया है?
उत्तर :- अजय कुमार सूद

12 Oct 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : जेएनयू द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करने वाली पहली महिला कौन बनीं हैं?
उत्तर :- तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन

प्रश्न : 11 अक्टूबर 2023 को पूरे विश्व भर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

प्रश्न : दक्षिण अफ्रीका के किस शहर में महात्मा गांधी की आठ फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया है?
उत्तर :- Johanesburg

प्रश्न : संस्कृति मंत्रालय ने विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 के अंतर्गत स्वच्छता के लिए देश भर में कितने स्थलों को चिन्हित किया है?
उत्तर :- 449

प्रश्न : वनडे विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन बनें हैं?
उत्तर :- जो रूट

प्रश्न : BHEL के निदेशक (औद्योगिक प्रणाली एवं उत्पाद) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- बानी वर्मा

प्रश्न : किस राज्य में अपनी पहली 3D-प्रिंटेड इमारत का उद्घाटन किया जाएगा?
उत्तर :- केरल

प्रश्न : भारत सरकार ने किस वर्ग के छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा योजना ‘श्रेष्ठ’ की शुरुआत की है?
उत्तर :- अनुसूचित जाति

प्रश्न : किसने शहरी सहकारी बैंकों के लिए बुलेट पुनर्भुगतान योजना के तहत स्वर्ण ऋण की मौद्रिक सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दी है?
उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
12 Oct 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की October daily current affairs (October Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
12 oct 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 12 Oct 2023 Current affairs in Hindi | 12 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!