13 January 2023 Current Affairs in Hindi | 13 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

13 January 2023 Current Affairs : आज के डेली करेंट अफेयर्स ’13 January 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित January 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 13 January 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 13 January 2023, 13 January 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 13 January 2023, 13 Jan Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 13 Jan Top 10 Question, 13 Jan Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

13 January 2023 Current Affairs in Hindi | 13 जनवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

13 January 2023 Current Affairs
13 January 2023 Current Affairs

प्रश्न : हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस कब बनाया जाता है।
उत्तर : 12 जनवरी

  • देश में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। वही, स्वामी विवेकानंद जो आज भी देश के लाखों युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।
  • राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 की थीम ‘विकसित युवा विकसित भारत’

प्रश्न : हाल ही में किसे डॉ. पतंगराव कदम मेमोरियल सम्मान से सम्मानित किया है
उत्तर : अदार पूनावाला

  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देश में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला की सराहना की।
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की स्थापना 1966 में पुणे, महाराष्ट्र में हुई थी।
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) भारत में पुणे स्थित जैव प्रौद्योगिकी और बायोफार्मास्यूटिकल्स कंपनी है।

प्रश्न : हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने कितने करोड़ रुपये की लागत से हेलीना एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल समेत तीन खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।
उत्तर : 4,276 करोड़

  • केंद्र सरकार ने चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सशस्त्र बलों की लड़ाकू क्षमताओं को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया। रक्षा मंत्रालय ने 4,276 करोड़ रुपये की लागत से हेलीना एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल समेत तीन खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।

प्रश्न : सुखोई लड़ाकू विमान उड़ाने वाली भारत की पहली महिला पायलट कौन बनी है।
उत्तर : अवनी चतुर्वेदी

  • भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) की महिला फाइटर पायलट पहली बार देश के बाहर होने वाले हवाई युद्धाभ्यास के लिए भारतीय दल का हिस्सा होंगी। स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी (Sqn Leader Avni Chaturvedi) जो एक महिला फाइटर पायलट हैं और Su-30MKI उड़ाती हैं, वह विदेश में एक अंतर्राष्ट्रीय वॉरगेम में शामिल होंगी।

प्रश्न : हाल ही में किस देश के फुटबॉल टीम के कप्तान ह्यूगो लोरिस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है।
उत्तर : फ्रांस

  • फ्रांस फुटबॉल टीम के कप्तान ह्यूगो लोरिस ने 36 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने यह फैसला 2022 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल हारने के तीन सप्ताह के बाद लिया है।

प्रश्न : किस राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कानूनी अधिकार मिल गया है।
उत्तर : उत्तराखंड

  • उत्तराखंड में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कानूनी अधिकार मिल गया है। आरक्षण का लाभ उन सभी महिलाओं को मिलेगा, जिनका उत्तराखंड राज्य का अधिवास (डोमिसाइल) है।

प्रश्न : संयुक्त वायु अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2023’ आयोजित किस किस देश के बीच में किया जाता है
उत्तर : भारत और जापान

  • भारत और जापान के बीच वायु रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत तथा जापान संयुक्त वायु अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2023’ आयोजित करने के लिए तैयार हैं।
  • यह एक्सरसाइज जापान के हयाकुरी एयर बेस में 12 से जनवरी 2023 से 26 जनवरी 2023 के बीच आयोजित होगी, जिसमें भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएएसडीएफ) भाग ले रहे हैं।

प्रश्न : जनजातीय नृत्य महोत्सव 23 और 24 जनवरी को कहा पर आयोजित किया जाएगा
उत्तर : नई दिल्ली

  • गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के हिस्से के रूप में और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती (पराक्रम दिवस) को चिह्नित करने के लिए नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य महोत्सव ‘आदि शौर्य – पर्व पराक्रम का’ आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न : ‘सारंग 2023’ भारत का सबसे बड़ा छात्र-संचालित महोत्सव किस प्रौद्योगिकी संस्थान में शुरू हुआ है।
उत्तर : IIT मद्रास

  • आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर कामाकोटि ने कहा है कि छात्रों द्वारा आयोजित भारत का सबसे बड़ा त्‍यौहार सारंग-2023 आज से 15 जनवरी तक आयोजित किया जायेगा।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने लाल किले में ‘जय हिंद- द न्यू लाइट एंड साउंड प्रोग्राम’ का उद्घाटन किया है।
उत्तर : अमित शाह

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किले पर जय हिंद शीर्षक से लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसका उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में 17वीं शताब्दी से लेकर आज तक के भारत के इतिहास और वीरता की नाटकीय प्रस्तुति दी जाएगा।

प्रश्न : हाल ही में किस देश के पूर्व एवं अंतिम राजा कॉन्स्टेंटाइन का निधन हो गया है।
उत्तर : यूनान

  • यूनान के पूर्व एवं अंतिम राजा कॉन्स्टेंटाइन का एथेंस के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। कॉन्स्टेंटाइन 82 वर्ष के थे।

प्रश्न : किस देश के सबरागमुवा विश्वविद्यालय में एक हिंदी पीठ स्थापित करने पर समझौता किया है।
उत्तर : श्रीलंका

  • विश्‍व हिंदी दिवस के अंर्तगत भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका के सबरागमुवा विश्वविद्यालय में एक हिंदी पीठ स्थापित करने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न : किसने पीआईबी के प्रधान महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया हैं?
उत्तर : सत्येंद्र प्रकाश

प्रश्न : हाल ही में ‘हसमुख आधिया’ किस राज्य के मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त हुए हैं?
उत्तर : गुजरात

प्रश्न : ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स 2022 में कौन शीर्ष पर रहा है?
उत्तर : वियतनाम

प्रश्न : विश्व बैंक की रिपोर्ट “माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ’ के अनुसार 100 अरब डॉलर की प्रेषण प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला देश कौन सा बन गया हैं?
उत्तर : भारत

प्रश्न : किस शहर में 15वां अंतर्राष्ट्रीय सूफी रंग महोत्सव 2022 आयोजित किया गया है?
उत्तर : अजमेर

Click Here to Download the PDF

👇👇👇👇👇👇

Yearly Current Affairs 2022 PDF (Coming Soon)

आप डेली करंट अफेयर्स 13 जनवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!