17 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

17 August 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 17 August 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 17 August 2023 in Hindi || National Current Affairs 17 August 2023 in Hindi || International Current Affairs 17 August 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 17 अगस्त 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

17 August 2023 Current Affairs in Hindi | 17 अगस्त 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

17 August 2023 Current Affairs
17 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3

17 August 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : देश में राजकोषीय स्वास्थ्य (Fiscal Health) रिपोर्ट में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर है।
उत्तर :- महाराष्ट्र

  • राजकोषीय स्थिति (Fiscal Position) किसी भी देश या राज्य की वित्तीय सेहत बताती है। देश में राजकोषीय स्वास्थ्य (Fiscal Health) महाराष्ट्र का सबसे बेहतर है। इसके बाद भारत के सबसे गरीब राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ का नाम आता है।
  • जबकि बंगाल, पंजाब और केरल इस मामले में सबसे निचले पायदान पर है। एक फॉरेन ब्रोकरेज रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई।

प्रश्न : देश का पहला ऐसा राज्य जहां के सरकारी अस्पताल में फ्री आईवीएफ होगा।
उत्तर :- गोवा

  • गोवा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां फ्री में आईवीएफ ट्रीटमेंट होगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को गोवा मेडिकल कॉलेज में असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (ART) और IUI फैसिलिटी को लॉन्च किया।
  • गोवा मेडिकल कॉलेज के सुपर-स्पेशलिटी ब्लॉक में 100 पैरेंट्स इस फैसिलिटी का लाभ उठाने के लिए अपना नाम रजिस्टर्ड करा चुके हैं।

17 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : CSIR-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (CSIR-NBRI) ने राष्ट्रीय फूल लोटस की एक किस असाधारण किस्म को लॉन्च किया है।
उत्तर :- ‘नमोह 108’

  • एक महत्वपूर्ण उत्सव में, CSIR-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (CSIR-NBRI) ने राष्ट्रीय फूल लोटस की एक असाधारण किस्म लॉन्च की, जिसका नाम ‘नमोह 108’ है।
  • यह अनावरण लखनऊ में NBRI के सप्ताह भर चलने वाले महोत्सव ‘वन वीक वन लैब प्रोग्राम’ के दौरान हुआ, जिसमें सीएसआईआर के महानिदेशक एन कलाईसेल्वी ने समारोह का नेतृत्व किया।

प्रश्न : हाल ही में किस मिसाइल पोत ने सिंगापुर के 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
उत्तर :- आईएनएस कुलिश

  • समुद्री सहयोग का उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए गाइडेड मिसाइल पोत आईएनएस कुलिश ने सिंगापुर के 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
  • बहुराष्ट्रीय एसईएसीएटी 2023 अभ्यास में अपनी भागीदारी के हिस्से के रूप में, आईएनएस कुलिश के चालक दल और अधिकारियों ने सिंगापुर में भारत के उच्चायोग में इस अवसर का जश्न मनाया।

प्रश्न : देश का पहला सोलर मिशन किस नाम से लांच किया जा रहा है।
उत्तर :- Aditya-L1

  • भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के सूर्य मिशन आदित्य एल1 के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसरो ने बताया कि आदित्य एल1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट पहुंच चुका है। इसरो का कहना है
  • कि सितंबर के पहले हफ्ते में आदित्य एल1 की लॉन्चिंग हो सकती है।

प्रश्न : पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है।
उत्तर :- अनवारुल हक काकर

17 August 2023 Current Affairs in Hindi quiz

  • प्रभावशाली सेना से करीबी संबंध रखने वाले प्रमुख जातीय पुश्तून नेता अनवारूल हक काकर ने देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है।
  • अनवारुल हक काकर पाकिस्तान के इतिहास में सबसे कम उम्र के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में प्रतिष्ठित हैं।
  • पाकिस्तान के सेना प्रमुख: जनरल असीम मुनीर

प्रश्न : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- आर. दोरैस्वामी

  • भारत सरकार ने आर. दोरैस्वामी को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया। वे मुंबई के केंद्रीय कार्यालय में कार्यरत हैं।
  • राष्ट्रीय बीमा कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उन्हें मिनी आईपीई के स्थान पर एलआईसी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है जो एक सितंबर 2023 को या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तारीख से 31 अगस्त 2026 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो।
  • भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई थी।

प्रश्न : किसने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को 76 वीरता पुरस्कारों की मंजूरी दी है?
उत्तर :- राष्ट्रपति

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सदस्यों को 76 वीरता पुरस्कारों की मंजूरी दी है।
  • इनमें चार किर्ति चक्र पुरस्कार शामिल हैं (पूर्वानुमोदन के साथ), ग्यारह शौर्य चक्र पुरस्कार (इसमें पांच पूर्वानुमोदन शामिल हैं), बार टू सेना मेडल (वीरता), 52 सेना मेडल (वीरता), तीन नाओ सेना मेडल (वीरता) और चार वायु सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं।

प्रश्न : किस राज्य ने विधानसभा में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश

17 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : किस शहर में यूथ-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा?
उत्तर :- वाराणसी

प्रश्न : समग्र वित्तीय स्वास्थ्य स्कोरकार्ड के मामले में दूसरे स्थान कौन-सा राज्य है?
उत्तर :- छत्तीसगढ़

प्रश्न : किस राज्य के मुख्‍यमंत्री ने “मुख्‍यमंत्री चिकित्‍सा सहायता कोष” के लिए मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है?
उत्तर :- महाराष्ट्र राज्य

प्रश्न : 16 अगस्त 2023 को पूरे विश्व भर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- बेनिंगटन युद्ध दिवस

प्रश्न : भारतीय कला और विरासत का जश्न मनाने वाला तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘भारत उत्सव’ कहां शुरू हुआ है?
उत्तर :- दुबई

प्रश्न : किस राज्य के मुख्यमंत्री ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान की शुरूआत की है?
उत्तर :- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
17 August 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की August daily current affairs (August Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
17 August 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 17 August 2023 Current affairs in Hindi | 17 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!