Today Current Affairs | 19 June 2023 Current Affairs in Hindi

Today Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 19 June 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित June 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 19 June 2023 in Hindi || National Current Affairs 19 June 2023 in Hindi || International Current Affairs 19 June 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 19 जून 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

19 June 2023 Current Affairs in Hindi | 19 जून 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

19 June 2023 Current Affairs
Today Current Affairs | 19 June 2023 Current Affairs in Hindi 2

19 June Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : SEACEN-FSI मुंबई में एशिया-प्रशांत पर्यवेक्षण निदेशकों के कौन से सम्मलेन का आयोजन किया गया है।
उत्तर :- 25 वा

  • SEACEN-FSI एशिया-प्रशांत पर्यवेक्षण निदेशकों का 25 वां सम्मेलन: बैंकिंग पर्यवेक्षकों से आग्रह किया जा रहा है कि वे वित्तीय प्रौद्योगिकी की तेजी से विकसित दुनिया को विनियमित करने और निगरानी करने के लिए तकनीकी प्रगति के साथ अपडेट रहें।

प्रश्न : अंतर्राष्ट्रीय पितृ दिवस 2023 कब बनाया जाता है।
उत्तर :- 18 जून

  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम सहित दुनिया भर के कई देशों में जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में, फादर्स डे का पहला उत्सव 19 जून, 1910 को स्पोकेन, वाशिंगटन में आयोजित किया गया था।

प्रश्न : हाल ही में “वाई-ब्रेक – योग एट ऑफिस चेयर” पहल किस मंत्रालय के द्वारा शुरू की गयी है।
उत्तर :- आयुष मंत्रालय

  • भारत की केंद्र सरकार ने हाल ही में “वाई-ब्रेक – योग एट ऑफिस चेयर” प्रोटोकॉल शुरू करके अपने कर्मचारियों की भलाई में सुधार करने की दिशा में एक सक्रिय कदम उठाया है।
  • आयुष मंत्रालय (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) द्वारा की गई इस पहल का उद्देश्य पेशेवरों को तनाव से छुटकारा पाने, उनके ऊर्जा स्तर को फिर से जीवंत करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करना है।

प्रश्न : ‘ए लाइफ वेल स्पेंड – फोर डिकेड्स इन द इंडियन फॉरेन सर्विस’ नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी है।
उत्तर :- एम्बेसडर सतीश चंद्रा

  • भारतीय राजनयिक सतीश चंद्रा ने 1965 से 2005 तक भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में अपने व्यापक करियर को रेखांकित करते हुए ‘ए लाइफ वेल स्पेंड – फोर डिकेड्स इन द इंडियन फॉरेन सर्विस’ नामक एक पुस्तक लिखी है।

प्रश्न : पेंटागन पेपर्स के प्रसिद्ध व्हिसलब्लोअर डैनियल एल्सबर्ग का कितने वर्ष की आयु में निधन हुआ है।
उत्तर :- 92 वर्ष

  • अमेरिकी सैन्य विश्लेषक डैनियल एल्सबर्ग का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह “पेंटागन पेपर्स” लीक करने के लिए जाने जाते थे, जिसने खुलासा किया कि कैसे अमेरिकी सरकार ने वियतनाम युद्ध के बारे में जनता को धोखा दिया।

प्रश्न : “जूली लद्दाख” आउटरीच प्रोग्राम किस के द्वारा शुरू किया गया है।
उत्तर :- भारतीय नौसेना

  • भारतीय नौसेना ने हाल ही में नौसेना के बारे में जागरूकता बढ़ाने और प्राचीन राज्य लद्दाख में युवाओं और नागरिक समाज के साथ जुड़ने के लिए “जूली लद्दाख” (हैलो लद्दाख) नामक एक आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया।

प्रश्न : किस राज्य के मुख्यमंत्री ने नागरिकों के लिए ‘अरुणपोल ऐप’ लॉन्च किया है।
उत्तर :- अरुणाचल प्रदेश

  • अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के लिए ‘अरुणपोल ऐप’ और ‘ई-विजिलेंस पोर्टल’ शुरू किया है।

प्रश्न : मई 2023 में भारत का कुल निर्यात कितने बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा है।
उत्तर :- 60.29 बिलियन अमेरिकी डॉलर

  • मई 2023 में भारत का समग्र निर्यात (मर्चेंडाइज और सेवाएँ मिलाकर) 60.29 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो मई 2022 की तुलना में (-) 5.99 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। मई 2023 में कुल मिलाकर आयात 70.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।

प्रश्न : किसके द्वारा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के आधार पर पाठ्य पुस्तकों का एक नया सेट विकसित किया जा रहा है?
उत्तर :- NCERT

प्रश्न : किस मंत्रालय ने भारतीय सेना की संचार प्रणाली को मजबूत करने के लिए 500 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- रक्षा मंत्रालय

प्रश्न : हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार खेल मंत्रालय ने भारतीय खिलाडियों की यात्रा और ठहरने के खर्च पर कितने प्रतिशत की वृद्धि की है?
उत्तर :- 66 प्रतिशत की वृद्धि

प्रश्न : जम्मू के किस जिले में निशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा और ‘Doctor On Wheels’ एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया है?
उत्तर :- कठुआ जिले

प्रश्न : ब्रिटेन ने किस देश में पहली महिला दूत के रूप में जेन मैरियट को नियुक्त किया है?
उत्तर :- पाकिस्तान

प्रश्न : NHPC Limited ने किसे निदेशक (कार्मिक) नियुक्त किया है?
उत्तर :- श्री उत्तम लाल

प्रश्न : ASW SWC श्रेणी का तीसरा जहाज ‘अंजदीप’ किस शहर में लॉन्च किया गया है?
उत्तर :- चेन्नई

प्रश्न : नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
उत्तर :- प्रधान मंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी सोसाइटी

प्रश्न : देश के विमानन क्षेत्र में इस वर्ष जनवरी से मई के दौरान कितने % की वृद्धि दर्ज की गई है?
उत्तर :- 36 प्रतिशत

प्रश्न : किसके द्वारा National Time Release Study 2023 Report जारी की गई है?
उत्तर :- CBIC

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Today Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 19 June 2023 Current Affairs की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!