19 Oct 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

19 Oct 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 19 Oct 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 19 Oct 2023 in Hindi || National Current Affairs 19 Oct 2023 in Hindi || International Current Affairs 19 Oct 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 19 अक्टूबर 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

19 Oct 2023 Current Affairs in Hindi | 19 अक्टूबर 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

19 Oct 2023 Current Affairs
19 Oct 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3


19 Oct 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) वार्षिक रिपोर्ट 2022-2023 किसके द्वारा जारी की गयी है।
उत्तर :- एनएसओ

  • एनएसओ के पीएलएफएस सर्वेक्षण से अप्रैल से जून 2023 के लिए भारतीय श्रम बाजार में सकारात्मक रुझान का पता चलता है, जो कि निम्नलिखित प्रकार से है- बेरोजगारी में कमी आई है, एलएफपीआर में वृद्धि हुई है और डब्ल्यूपीआर में सुधार हुआ है।

प्रश्न : आरबीआई ने नियामकीय उल्लंघनों के लिए आईसीआईसीआई बैंक और किस बैंक पर जुर्माना लगाया है।
उत्तर :- कोटक महिंद्रा बैंक

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दो प्रमुख बैंकिंग संस्थानों, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के खिलाफ महत्वपूर्ण जुर्माना लगाकर सख्त कदम उठाए हैं।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में इंडियास्किल्स 2023-24 का अनावरण किया और विश्व कौशल 2022 विजेताओं को सम्मानित किया है।
उत्तर :- धर्मेंद्र प्रधान

19 Oct 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में इंडियास्किल्स 2023-24 का अनावरण किया और विश्व कौशल 2022 विजेताओं को सम्मानित किया।

प्रश्न : हाल ही में किस न्यायालय ने देश में समलैंगिक विवाहों को वैध बनाने की अपील को अस्वीकार कर दिया है।
उत्तर :- सर्वोच्च न्यायालय

  • भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने देश में समलैंगिक विवाहों को वैध बनाने की अपील को अस्वीकार कर दिया, जिससे दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक में एलजीबीटीक्यू अधिकारों को आघात लगा।

प्रश्न : एनएसडीसी और कोका-कोला इंडिया ने खुदरा विक्रेताओं को सशक्त बनाने हेतु कौन सा प्रोग्राम लांच किया है।
उत्तर :- सुपर पावर रिटेलर प्रोग्राम

  • ओडिशा और उत्तर प्रदेश राज्यों में खुदरा विक्रेता समुदाय को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम में, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने कोका-कोला इंडिया के साथ हाथ मिलाया है।

प्रश्न : विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन कब से कब किया गया है।
उत्तर :- 15 से 17 अक्टूबर

  • 2023 में विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन बर्लिन, जर्मनी में आयोजित किया गया था, और “वैश्विक स्वास्थ्य कार्रवाई के लिए एक परिभाषित वर्ष” विषय के अंतर्गत 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन भागीदारी की गई थी।

प्रश्न : हाल ही में किस खिलाडी ने युवराज सिंह का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोडा है।
उत्तर :- आशुतोष शर्मा

19 Oct 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • रेलवे के मध्यक्रम के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आशुतोष ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।

प्रश्न : भारत 2030 तक बुनियादी ढांचे पर कितने करोड़ रुपये खर्च करेगा।
उत्तर :- 143 लाख करोड़

  • भारत वित्त वर्ष 2024 और 2030 के बीच बुनियादी ढांचे पर करीब 143 लाख करोड़ खर्च करेगा। यह रकम वित्त वर्ष 2017 से 2023 के बीच खर्च हुए 67 लाख करोड़ से दोगुने से भी अधिक है।

प्रश्न : किस केन्द्रीय मंत्री ने कोहिमा में नागालैंड के पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- डॉ. मनसुख मंडाविया

प्रश्न : पत्रकार KS सच्चिदानंद मूर्ति का कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
उत्तर :- 68 वर्ष की आयु

प्रश्न : किसने IACC (Indo-American Chamber of Commerce) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है?
उत्तर :- पंकज बोहरा

19 Oct 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : IOC ने यूक्रेन के खिलाफ उल्लंघन के लिए किस देश की ओलंपिक समिति को निलंबित कर दिया है?
उत्तर :- रूस

प्रश्न : “Forbes List of India’s 100 Richest 2023” के अनुसार भारत के सबसे अमीर जौहरी कौन हैं?
उत्तर :- जॉय अलुकास

प्रश्न : किस शहर में इंडिया ज्वेलरी शॉपिंग महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया है?
उत्तर :- नई दिल्ली

प्रश्न : किस केन्द्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार प्रदान किए हैं?
उत्तर :- पीयूष गोयल

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
19 Oct 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की October daily current affairs (October Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
19 oct 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 19 Oct 2023 Current affairs in Hindi | 19 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!