21 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

21 August 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 21 August 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 21 August 2023 in Hindi || National Current Affairs 21 August 2023 in Hindi || International Current Affairs 21 August 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 21 अगस्त 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

21 August 2023 Current Affairs in Hindi | 21 अगस्त 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

21 August 2023 Current Affairs
21 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3

21 August 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : विश्व मच्छर दिवस कब बनाया जाता है।
उत्तर :- 20 अगस्त

  • हर साल, विश्व मच्छर दिवस 20 अगस्त को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ब्रिटिश डॉक्टर सर रोनाल्ड रॉस के योगदान को स्मरण करना है, जिन्होंने मलेरिया और महिला एनोफीलीन मच्छरों के बीच कनेक्शन की पहली खोज की थी।

प्रश्न : साउथ इंडियन बैंक के नए एमडी और सीईओ किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- पीआर शेषाद्रि

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 अक्टूबर, 2023 से तीन साल की अवधि के लिए साउथ इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में पीआर शेषाद्री की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
  • साउथ इंडियन बैंक मुख्यालय: त्रिशूर
  • साउथ इंडियन बैंक की स्थापना: 25 जनवरी 1929

21 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2024 में भारत के लिए कितने प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया है।
उत्तर :- 6%

  • प्रमुख रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2024 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि 6% तक पहुंच जाएगी। यह अनुमान वित्तीय वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन (एनएसओ) द्वारा अनुमानित 7% से कम है।

प्रश्न : केंद्र सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर ‘रियल टाइम’ जानकारी प्रदान करने के लिये कौन सा एप्प लांच किया है।
उत्तर :- ‘फ्लडवॉच’

  • केंद्र सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर ‘रियल टाइम’ जानकारी प्रदान करने के लिये एक ऐप लॉन्च किया।
  • ‘फ्लडवॉच’ ऐप 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘रियल टाइम’ में बाढ़ से जुड़े अपडेट भेजने के लिये 338 स्टेशनों से आंकड़े इकट्ठा करेगा। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष कुशविंदर वोहरा ने ‘फ्लडवॉच’ लॉन्च करते हुए कहा कि ऐप का उद्देश्य बाढ़ से संबंधित जानकारी प्रसारित करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करना है।
  • इसमें सात दिनों तक का पूर्वानुमान प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न : विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन कब से कब किया जा रहा है।
उत्तर :- 19 से 27 अगस्त

21 August 2023 Current Affairs in Hindi quiz

  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023, 19 से 27 अगस्त तक बुडापेस्ट, हंगरी में होगी। यह पहली बार है जब हंगरी ने इस आयोजन की मेजबानी की है, जो दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता है।
  • चैंपियनशिप का आयोजन राष्ट्रीय एथलेटिक्स केंद्र में किया जाएगा, जो बुडापेस्ट के केंद्र में मार्गरेट द्वीप पर स्थित है।

प्रश्न : हाल ही में किसके द्वारा यूडीजीएएम (अनक्लेम्ड डिपॉजिट- गेटवे टू एक्सेस इंफॉर्मेशन) नामक केंद्रीकृत वेब पोर्टल लॉन्च किया है।
उत्तर :- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 17 अगस्त, 2023 को बिना दावे वाली जमा (लावारिश जमाराशि) की खोज के लिए यूडीजीएएम (अनक्लेम्ड डिपॉजिट- गेटवे टू एक्सेस इंफॉर्मेशन) नामक केंद्रीकृत वेब पोर्टल लॉन्च किया है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण 1जनवरी, 1949 में हुआ था।

प्रश्न : हाल ही में किस बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए RBI के साथ साझेदारी की है।
उत्तर :- एक्सिस बैंक

  • भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने आज रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (आरबीआईएच) द्वारा पेश किए गए पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट (पीटीपीएफसी) की सहायता से दो लेंडिंग प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने का एलान किया।

प्रश्न : भारत के पहले 3 डी मुद्रित डाकघर का उद्घाटन कहा पर किया गया है।
उत्तर :- बेंगलुरु

  • बेंगलुरु, जिसे अक्सर भारत की तकनीकी राजधानी के रूप में जाना जाता है, ने देश के पहले 3 डी-मुद्रित डाकघर का स्वागत किया है। उल्सूर के पास कैम्ब्रिज लेआउट में स्थित, इस डाकघर ने दक्षता, स्थिरता और डिजाइन के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है।

प्रश्न : पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) के CMD के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- परमिंदर चोपड़ा

  • पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने परमिंदर चोपड़ा को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया है; वह भारत की सबसे बड़ी एनबीएफसी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनीं। चोपड़ा ने 14 अगस्त, 2023 से बिजली क्षेत्र के ऋणदाता में शीर्ष पद ग्रहण किया।

प्रश्न : कितने भारतीय युवाओं को “International Young Eco-Hero Award 2023” के लिए नामित किया गया है?
उत्तर :- 5 भारतीय युवाओं

21 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : प्रिया मलिक ने जॉर्डन देश में अंडर 20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कौन-सा पदक जीता है?
उत्तर :- स्वर्ण पदक

प्रश्न : किस शहर में पहली बार नाइट स्ट्रीट रेसिंग सर्किट बनाया गया है?
उत्तर :- चेन्नई में

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने मुफ्त ‘ओणम किट’ प्रदान करने का निर्णय लिया है?
उत्तर :- केरल राज्य सरकार

प्रश्न : हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार जन धन खातों की कुल संख्‍या कितने करोड़ के पार पहुंच गई है?
उत्तर :- 50 करोड़ के पार

प्रश्न : किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘अबुआ आवास योजना” की घोषणा की है?
उत्तर :- झारखंड के मुख्यमंत्री

प्रश्न : वित्त वर्ष 2022-23 में पेट्रोलियम उत्पादों की खपत पिछले वित्त वर्ष की तुलना में कितनी प्रतिशत बढ़ी है?
उत्तर :- 10 प्रतिशत

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
21 August 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की August daily current affairs (August Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
21 August 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 21 August 2023 Current affairs in Hindi | 21 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!