21 February 2023 Current Affairs in Hindi | 21 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

21 February 2023 Current Affairs : आज के डेली करेंट अफेयर्स ’21 February 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित February 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 21 February 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 21 February 2023, 21 February 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 21 February 2023, 21 Feb Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 21 Feb Top 10 Question, 21 Feb Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

21 February 2023 Current Affairs in Hindi | 21 फरवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

21 February 2023 Current Affairs
21 February 2023 Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का मेंटर किसे नियुक्त किया गया है
उत्तर :- सानिया मिर्जा

  • भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है।
  • सानिया मिर्जा ने अपने 6 ग्रैंड स्लैम और 43 डब्ल्यूटीए खिताबों के शानदार करियर में 20 साल तक शानदार प्रदर्शन किया।
  • सानिया मिर्जा अपने खेल करियर में कई चुनौतियों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प से उपजी सफलता के साथ एक आदर्श रोल मॉडल हैं।

प्रश्न : हाल ही में केंद्र सरकार ने भारत-चीनी सीमा की सुरक्षा के लिए ITBP की कितनी नई बटालियन के गठन को मंजूरी दी?
उत्तर :- 7

  • भारत-चीन बॉर्डर की सुरक्षा के लिए तैनात ‘आईटीबीपी’ पर केंद्र सरकार ने पूर्ण भरोसा जताते हुए सात नई बटालियनों के गठन को स्वीकृति दी।
  • लगभग 9500 जवानों की भर्ती का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ‘एलएसी’ पर विषम परिस्थितियों के बीच बॉर्डर की सुरक्षा पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रभावी तरीके से हो सकेगी।
  • ITBP की स्‍थापना :- 24 अक्‍टूबर 1962
  • ITBP के महानिदेशक :- अनीश दयाल सिंह

प्रश्न : हाल ही में किस देश की सरकार ने पहली बार ‘मासिक धर्म अवकाश’ प्रदान करने वाला कानून पारित किया है।
उत्तर :- स्पेनिश सरकार

  • स्पेन की सरकार ने मासिक धर्म के गंभीर दर्द से पीड़ित महिलाओं को सवैतनिक चिकित्सा अवकाश देने वाले एक ऐतिहासिक कानून को मंजूरी दे दी है, जो किसी भी यूरोपीय देश के लिए पहला है।
  • ये छुट्टी सुविधाएं जापान, इंडोनेशिया और जाम्बिया सहित कुछ मुट्ठी भर देशों में उपलब्ध हैं।

प्रश्न : किस देश ने भारत से फ्रोजन सीफूड के आयात पर से बैन हटाया है।
उत्तर :- कतर

  • कतर ने भारत से फ्रोजन सीफूड के आयात पर अस्थायी प्रतिबंध हटा दिया है। इस फैसले से भारत से सीफूड का निर्यात बढ़ने के साथ ही कतर के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। भारतीय फ्रोजन सीफूड पर कतर ने पिछले साल नवंबर में प्रतिबंध लगाया था।

प्रश्न : छत्रपति शिवाजी जयंती 2023 का आयोजन कहा पर किया गया है।
उत्तर :- आगरा

  • एक अधिकारी ने घोषणा की कि छत्रपति शिवाजी महाराज का 393 वां जन्मदिन समारोह रविवार को आगरा किले के दीवान-ए-आम क्षेत्र में होगा।
  • 17 वीं शताब्दी के मराठा सम्राट, जिन्हें शिवाजी भोंसले प्रथम के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म 19 फरवरी, 1630 को हुआ था।

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने पहले राज्य स्तरीय ‘झींगा मेला’ का आयोजन किया है।
उत्तर :- पंजाब सरकार

  • पंजाब सरकार ने अपना पहला राज्य स्तरीय ‘झींगा मेला’ (झींगा मेला) आयोजित किया है। यह “झींगा मेला” झींगा पालन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य सरकार का एक प्रयास है।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने नई दिल्ली में ‘इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन इकोसिस्टम के सेमीकॉनइंडिया सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। है।
उत्तर :- अश्विनी वैष्णव

  • संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और रेलवे मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने 18 फरवरी को नई दिल्ली में ‘इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन इकोसिस्टम के सेमीकॉनइंडिया सम्मेलन’ का उद्घाटन किया।

प्रश्न : ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स (OUH) एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया गया। है।
उत्तर :- मेघना पंडित

  • भारतीय मूल की प्रोफेसर मेघना पंडित को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स (OUH) एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया। यह पद पाने वाली वह पहली महिला होंगी।

प्रश्न : टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ कौन बने है।
उत्तर :- बेन स्टोक्स

  • इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

प्रश्न : संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष किसे चुना गया है।
उत्तर :- रुचिरा कंबोज

  • संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है। वह न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के सत्र की पहली बैठक में अध्यक्ष चुनी गईं।

प्रश्न : बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया शो 2023 में एयर इंडिया ने किस देश के एयरबस से 250 विमान खरीदने का समझौता किया ?
उत्तर :- फ्रांस

  • देश में वर्तमान में हवाईअड्डों की संख्या 147 है।

प्रश्न : किस देश के साथ जनवरी 2022 में हुए समझौता के तहत 18 फ़रवरी 2023 को 12 चीतों को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित किया गया ?
उत्तर :- दक्षिण अफ्रीका

  • भारतीय वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से चीतों को ग्वालियर लाया गया। भारत सरकार द्वारा अगले आठ वर्षों में वार्षिक तौर पर 12 और चीतों को लाने की योजना है।

प्रश्न : उत्तर भारत का पहला परमाणु संयत्र किस शहर में स्थापित किया जायेगा ?
उत्तर :- गोरखपुर,हरियाणा

  • यह शहर फतेहाबाद जिला में स्थित है ।

Coast Guard GD DB Recruitment 2023

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Daily Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 21 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!