22 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

22 August 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 22 August 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 22 August 2023 in Hindi || National Current Affairs 22 August 2023 in Hindi || International Current Affairs 22 August 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 22 अगस्त 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

22 August 2023 Current Affairs in Hindi | 22 अगस्त 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

22 August 2023 Current Affairs
22 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3

22 August 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में किसके द्वारा कोलकाता में ‘मेरा बंगाल, व्यसन-मुक्त बंगाल’ अभियान शुरू किया गया है।
उत्तर : राष्ट्रपति

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 17 अगस्त, 2023 को राजभवन, कोलकाता में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ‘मेरा बंगाल, व्यसन मुक्त बंगाल’ अभियान का शुभारंभ किया।

प्रश्न : प्रिया मलिक ने अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में कौन सा पदक जीता है।
उत्तर : स्वर्ण पदक

22 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • भारतीय महिला पहलवान प्रिया मलिक ने इतिहास रचते हुए 2023 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। प्रिया ने महिलाओं के 76 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन गईं।
  • पूर्व विश्व कैडेट चैंपियन प्रिया ने 2022 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
  • प्रिया से पहले अंतिम पंघाल ने विश्व चैंपियनशिप जीती थी।

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा को राज्य के पहले ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया है।
उत्तर : महाराष्ट्र

  • महाराष्ट्र सरकार ने टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा को राज्य के पहले ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया। 19 अगस्त को महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने रतन टाटा के आवास पर पहुंचकर उन्हें यह अवार्ड सौंपा।

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य की मैटी केला को जीआई टैग मिला है।
उत्तर : तमिलनाडु

  • तमिलनाडु के कन्याकुमारी ज़िले की मूल किस्म मैटी केला (मैटी बनाना) को हाल ही में इसकी अनूठी विशेषताओं और गुणों के लिये भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया। मैटी केला भारत के तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले की एक प्रसिद्ध केले की किस्म है।

प्रश्न : हाल ही में किस पनडुब्बी ने सबसे लंबे समय तक स्कॉर्पीन सबमरीन की तैनाती का रिकॉर्ड बनाया है।
उत्तर : INS वागिर

  • भारतीय नौसेना की पनडुब्बी, INS वागिर ने एक प्रभावशाली मील का पत्थर हासिल करके इतिहास रचा है – अब यह किसी भी स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी की सबसे लंबे समय तक तैनाती का रिकॉर्ड रखती है।
  • INS वागिर के ऑस्ट्रेलिया अभियान में पहली बार एक भारतीय स्कॉर्पीन-श्रेणी की पनडुब्बी ने ऑस्ट्रेलियाई जलक्षेत्र में कदम रखा है,

22 August 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : भारत के अनाहत सिंह ने एशियाई जूनियर स्क्वैश व्यक्तिगत चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है।
उत्तर : स्वर्ण पदक

  • भारत की अनाहत सिंह ने 16 से 20 अगस्त तक हुई एशियाई जूनियर स्क्वाश व्यक्तिगत चैंपियनशिप के अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पंद्रह साल ही अनाहत ने 20 अगस्त 2023 को हुए फाइनल में हांगकांग की एना क्वोंग को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रश्न : भारत के कितने युवाओं को 2023 इंटरनेशनल यंग इको-हीरो अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
उत्तर : पांच युवाओं

  • भारत के पांच युवाओं को 2023 इंटरनेशनल यंग इको-हीरो अवार्ड प्राप्त करने के लिए दुनिया भर के 17 किशोर पर्यावरण कार्यकर्ताओं में नामित किया गया है, जिन्होंने दुनिया की सबसे गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए पहल की है।
  • जिन युवा पर्यावरण-योद्धाओं को उनके प्रयासों के लिए अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संगठन, “एक्शन फॉर नेचर” द्वारा मान्यता दी गई, वे हैं मेरठ से ईहा दीक्षित, बेंगलुरु से मान्या हर्ष, नई दिल्ली से निर्वाण सोमानी और मन्नत कौर और कर्णव रस्तोगी ।

प्रश्न : दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण कार्य शुरू किसके द्वारा शुरू किया गया है।
उत्तर : बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ)

  • भारत के बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह सड़क लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में बनाई जा रही है।

प्रश्न : हाल ही में किसके द्वारा केन्‍द्रीय वस्‍तु और सेवा कर संशोधन विधेयक 2023 तथा एकीकृत वस्‍तु और सेवा कर विधेयक 2023 को मंजूरी दे दी है।
उत्तर : राष्ट्रपति

  • राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केन्‍द्रीय वस्‍तु और सेवा कर संशोधन विधेयक 2023 तथा एकीकृत वस्‍तु और सेवा कर विधेयक 2023 को मंजूरी दे दी। संसद ने हाल में ये दोनों विधेयक पारित किये थे। हाल ही में संसद से मंजूरी मिली, अब राष्ट्रपति के समर्थन से कानून बन गए हैं।

प्रश्न : भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का ब्रांड एम्बेस्डर किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर : राहुल द्रविड़

  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।
  • वह बीपीसीएल की प्योर फॉर श्योर पहल और मेक स्नेहक की श्रृंखला का समर्थन करेंगे।

प्रश्न : भारतीय रेसलर मोहित कुमार नए अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियन में कौन सा पदक जीता है।
उत्तर : स्वर्ण पदक

  • भारतीय रेसलर मोहित कुमार नए अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियन बने हैं। मोहित ने 61 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल को अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट में यह भारत की झोली में आया पहला गोल्ड मेडल भी है।
  • मोहित ने रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में एल्डार अखमदुदिनीव को 9-8 से मात दी।

प्रश्न : आईसीसी ने की क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए पुरुष और महिला शुभंकरों के रूप में चुना है।
उत्तर : यश ढुल और शेफाली वर्मा

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आगामी विश्व कप के लिए ब्रांड शुभंकरों की एक आकर्षक जोड़ी पेश की है।
  • अंडर-19 विश्व कप चैंपियन के कप्तान यश ढुल और शेफाली वर्मा की मौजूदगी में भारत के गुरुग्राम में एक कार्यक्रम में अनावरण किए गए ये शुभंकर उस एकता और भावना का प्रतीक हैं जिसे क्रिकेट दुनिया भर में बढ़ावा देता है।

प्रश्न : महिला फीफा विश्व कप 2023 का खिताब किसने जीता है।
उत्तर : स्पेन

22 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • स्पेन ने महिला फीफा विश्व कप 2023 का खिताब जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया।

प्रश्न : केंद्र सरकार ने पशु चिकित्सा और टीकों के लिए किस पोर्टल को लॉन्च किया है?
उत्तर : ‘नंदी पोर्टल’

प्रश्न : भारत का पहला हैवी लिफ्ट लॉजिस्टिक्स ड्रोन कहाँ लॉन्च किया गया है?
उत्तर : ओडिशा

प्रश्न : किस राज्य में ‘खार्ची पूजा महोत्सव’ आयोजित किया गया है?
उत्तर : त्रिपुरा

प्रश्न : वैश्विक स्तर पर 46 शहरों में वार्षिक आवास मूल्य वृद्धि में मुंबई कौन से स्थान पर रहा है?
उत्तर : 6th

प्रश्न : हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 में भारत कौन से स्थान पर रहा हैं?
उत्तर : 85th

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
22 August 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की August daily current affairs (August Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
22 August 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 22 August 2023 Current affairs in Hindi | 22 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!