23 January 2023 Current Affairs in Hindi | 23 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

23 January 2023 Current Affairs : आज के डेली करेंट अफेयर्स ’23 January 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित January 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 23 January 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 23 January 2023, 23 January 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 23 January 2023, 23 Jan Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 23 Jan Top 10 Question, 23 Jan Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

23 January 2023 Current Affairs in Hindi | 23 जनवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

23 January 2023 Current Affairs
23 January 2023 Current Affairs

प्रश्न : मेट्रो रेल का सिविल कोर्ट इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन भारत का सबसे गहराई पर स्थित मेट्रो स्टेशन कहा पर बनाया जा रहा है।
उत्तर : – पुणे

  • महाराष्ट्र के पुणे में बन रहा मेट्रो रेल का सिविल कोर्ट इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन भारत का सबसे गहराई पर स्थित मेट्रो स्टेशन होगा।
  • रिपोर्ट के अनुसार, इस मेट्रो स्टेशन की गहराई ज़मीन से 33.1 मीटर (108.59 फीट) नीचे तक होगी।
  • कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) द्वारा फरवरी में पुणे मेट्रो का सुरक्षा निरीक्षण किया जाएगा।

प्रश्न : भारतीय नौसेना ने 23 जनवरी को कलवारी श्रेणी की कौन सी पांचवीं पनडुब्बी के परिचालन की शुरुआत (कमीशन) करेगी।
उत्तर : – वागीर

  • भारतीय नौसेना 23 जनवरी को कलवारी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी वागीर के परिचालन की शुरुआत (कमीशन) करेगी। अधिकारियों ने बताया कि भारत में इन पनडुब्बियों का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) मुंबई द्वारा मैसर्स नेवल ग्रुप, फ्रांस के सहयोग से किया जा रहा है।
  • कलवारी श्रेणी की चार पनडुब्बियों को पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जा चुका है।

प्रश्न : हाल ही में किस बैंक ने समावेशी वित्त भारत पुरस्कार 2022 जीता है।
उत्तर : – ESAF बैंक

  • ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को आगे बढ़ाने और समावेशी विकास का समर्थन करने में अपने योगदान के लिए प्रतिष्ठित समावेशी वित्त भारत पुरस्कार 2022 जीता है।

प्रश्न : NACO ने भुवनेश्वर के किस स्टेडियम में सबसे बड़ी मानव लाल रिबन श्रृंखला बनाई है।
उत्तर : – कलिंगा स्टेडियम

  • ओडिशा राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी ने 19 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के नेतृत्व में खेल और युवा सेवा विभाग और हॉकी इंडिया के समन्वय से एचआईवी एड्स पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

प्रश्न : हाल ही में किसने नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया स्नूकर ओपन क्राउन 2023 जीता है।
उत्तर : – लक्ष्मण रावत

  • पीएसपीबी के लक्ष्मण रावत ने सर्वश्रेष्ठ-ऑफ-17-फ्रेम फाइनल में साथी पीएसपीबी चैलेंजर आदित्य मेहता को 9-6 से हराया।
  • पीएसपीबी के लक्ष्मण रावत ‘बाउल्कलाइन’ एनएससीआई अखिल भारतीय स्नूकर ओपन में विजयी हुए।

प्रश्न : हाल ही में किस बीमा कंपनी ने जीवन आजाद पॉलिसी को लांच किया है।
उत्तर : – भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)

  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने जीवन आजाद (Plan No. 868) पॉलिसी लॉन्च कर दी है।
  • इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर (Sum Assured) दिया जाता है। साथ ही कई और लाभ भी एलआईसी जीवन आजाद योजना के तहत दिए जाते हैं।

प्रश्न : प्रथम भारत-मिस्र संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास साइक्लोन-I का आयोजन कहा पर किया गया है।
उत्तर : – राजस्थान

  • भारत और मिस्र की सेनाओं के बीच अब तक का पहला संयुक्त अभ्यास साइक्लोन-I” 14 जनवरी, 2023 से राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित किया जा रहा है। राजस्थान के रेगिस्तानों में संचालित यह सैन्याभ्यास 14 दिन चलेगा।

प्रश्न : पीएम मोदी ने कर्नाटक दौरे के दौरान उन्होंने राज्य को कितने करोड़ रुपये की परियोजना की सौगात दी है।
उत्तर : – 10,800 करोड़

  • इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार ने उन जन उपयोगी योजनाओं को लागू किया है जो राज्य के पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर केन्द्रित है

प्रश्न : न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है।
उत्तर : – क्रिस हिपकिंस

  • न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने बयान जारी कर बताया कि क्रिस हिपकिंस देश के नए प्रधानमंत्री बनेंगे, जोकि जैसिंडा अर्डर्न की जगह लेंगे।

प्रश्न : वेदांता केयर्न ऑयल एंड गैस के नए प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर : – निक वॉकर

  • वेदांता समूह की कंपनी केयर्न ऑयल एंड गैस ने निक वॉकर को अपनी नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की।

प्रश्न : दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड कौनसा बना है?
उत्तर : – Amazon

प्रश्न : पीयूष गोयल ने स्टार्टअप मेंटोरशिप के लिए कौन सा पोर्टल लॉन्च किया है?
उत्तर : – MAARG (Mentorship, Advisory, Assistance, Resilience and Growth)

प्रश्न : टाटा पॉवर, हाउसिंग सोसाइटी के लिए भारत का पहला सोलर प्लांट किस शहर में स्थापित करेगी?
उत्तर : – मुंबई

प्रश्न : दिल्ली लाल किले में ‘जय हिंद द न्यू लाइट एंड साउंड प्रोग्राम’ का उद्घाटन किसने किया है?
उत्तर : – अमित शाह

Click Here to Download the PDF

👇👇👇👇👇👇

Yearly Current Affairs 2022 PDF (Coming Soon)

आप डेली करंट अफेयर्स 23 जनवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!