24 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

24 August 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 24 August 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 24 August 2023 in Hindi || National Current Affairs 24 August 2023 in Hindi || International Current Affairs 24 August 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 24 अगस्त 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

24 August 2023 Current Affairs in Hindi | 24 अगस्त 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

24 August 2023 Current Affairs
24 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3

24 August 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : दास व्यापार और उसके उन्मूलन की स्मृति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब बनाया जाता है।
उत्तर :- 23 अगस्त

  • दास व्यापार और उसके उन्मूलन की स्मृति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 23 अगस्त को मनाया जाता है। यह उस दिन की याद दिलाता है जब 23 अगस्त 1791 को सेंट डोमिंगु, जिसे अब हैती कहा जाता है, में दास व्यापार के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ था। हैती एक फ्रांसीसी बस्ती थी और पूरे यूरोप में दास व्यापार का केंद्र था। विद्रोह के कारण देश के शासकों के विरुद्ध क्रांति हो गई।
  • 2023 थीम: “Fighting slavery’s legacy of racism through transformative education”

प्रश्न : चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश कौन सा बना है।
उत्तर :- भारत

  • भारत ने 23 अगस्त, 2023 को अपने चंद्रयान-3 मिशन को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतारा, जिससे वह संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया। लैंडर विक्रम ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छुआ, एक ऐसा क्षेत्र जिसकी पहले कभी खोज नहीं की गई थी।
  • प्रश्न : हाल ही में किसे चुनाव आयोग (EC) के “राष्ट्रीय आइकन” के रूप में नियुक्त किया जा रहा है।
  • उत्तर :- सचिन तेंदुलकर

24 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर चुनाव आयोग (EC) के “राष्ट्रीय आइकन” बनेंगे और चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं की अधिक भागीदारी की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।
  • आयोग ने पिछले साल अभिनेता पंकज त्रिपाठी को राष्ट्रीय आइकन के रूप में मान्यता दी थी।

प्रश्न : हाल ही में किसे थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है।
उत्तर :- श्रेथा थाविसिन

  • थाई प्रॉपर्टी टायकून श्रेथा थाविसिन को संसदीय मतदान में एक स्पष्ट जीत के बाद थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है।
  • 60 वर्षीय थाविसिन की संसदीय मतदान में जीत, सभा के दो-तिहाई समर्थन के साथ, 100 दिन पहले हुई चुनाव के बाद आयी राजनीतिक अस्थिरता के हफ्तों को समाप्त करती है।
  • थाईलैंड की आधिकारिक मुद्रा: थाई बाह्ट

प्रश्न : हाल ही में किस बैंक ने ऑल-इन-वन ‘IRIS’ मोबाइल ऐप लांच किया है।
उत्तर :- YES बैंक

  • भारत के डिजिटल बैंकिंग परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, YES बैंक द्वारा IRIS पेश किया है।
  • एक बटन के दबाने पर 100 से अधिक सुविधाओं और सेवाओं के साथ, YES बैंक द्वारा आईरिस डिजिटल बैंकिंग में एक बड़ी छलांग का प्रतिनिधित्व करता है।
  • येस बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ: श्री प्रशांत कुमार

प्रश्न : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव

  • जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व चेयरपर्सन जस्टिस ए.के.गोयल के सेवानिवृत्त होने के बाद।
  • पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए.के. गोयल के जुलाई में सेवानिवृत्त होने के बाद, न्यायमूर्ति शेओ कुमार सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने खेलो इंडिया महिला लीग को अब से “अस्मिता महिला लीग” के रूप में मान्यता दी जाएगी की घोषणा की है।
उत्तर :- अनुराग सिंह ठाकुर

  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने घोषणा की है कि प्रतिष्ठित खेलो इंडिया महिला लीग को अब से “अस्मिता महिला लीग” के रूप में मान्यता दी जाएगी।
  • नया नाम, “अस्मिता महिला लीग,” एक गहरा अर्थ रखता है। ASMITA का अर्थ है “Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action”, लचीलापन, दृढ़ संकल्प और उपलब्धि की भावना को समाहित करता है जो पूरे देश में महिला एथलीटों को परिभाषित करता है।

24 August 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) के कितने प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है।
उत्तर :- 6.7%

  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL), जो मुकेश अंबानी द्वारा संचालित अम्बानी इंडस्ट्रीज के तत्वों से निर्मित एक गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवा इकाई है, में 6.7% हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है।
  • जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): हितेश सेठिया

प्रश्न : परियोजनाओं के लिए बैंक से धनराशि प्राप्त करने में कौन सा राज्य लगातार दूसरे वर्ष शीर्ष स्थान पर रहा है।
उत्तर :- उत्तर प्रदेश

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का उद्घाटन करेंगे।
उत्तर :- मध्यप्रदेश

24 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में ‘12000 रन’ बनाने वाले दूसरे सबसे तेज़ एशियाई बल्लेबाज कौन बने हैं?
उत्तर :- बाबर आजम

प्रश्न : किस देश में आयोजित संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 2023’ में आईएनएस सुनयना ने भाग लिया है?
उत्तर :- सेशेल्स

प्रश्न : किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में नशीली दवाओं के खतरे पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू किया गया है?
उत्तर :- नई दिल्ली

प्रश्न : किस स्पेस एजेंसी द्वारा विश्व का सबसे बड़ा निजी संचार उपग्रह ‘ज्यूपिटर 3’ लॉन्च किया गया है?
उत्तर :- स्पेसएक्स

प्रश्न : कौन सा देश विश्व का सबसे बड़ा ‘नार्को-स्टेट’ बन गया है?
उत्तर :- सीरिया

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
24 August 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की August daily current affairs (August Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
24 August 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 24 August 2023 Current affairs in Hindi | 24 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!