24 July 2023 Current Affairs In Hindi PDF | Today Current Affairs

24 July 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 24 July 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित July Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 24 July 2023 in Hindi || National Current Affairs 24 July 2023 in Hindi || International Current Affairs 24 July 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 24 जुलाई 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

24 July 2023 Current Affairs in Hindi | 24 जुलाई 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

24 July 2023 Current Affairs
24 July 2023 Current Affairs In Hindi PDF | Today Current Affairs 3

24 July Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : न्यूनतम आय की गारंटी विधेयक विधानसभा में पारित करवाने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बना है।
उत्तर :- राजस्थान

  • न्यूनतम आय गारंटी विधेयक विधानसभा में पारित करवाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महीने में 25 दिन के अतिरिक्त रोजगार की गारंटी देने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है।
  • इस विधेयक के कानून बनने के बाद राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत वृद्ध, विशेष योग्यजन, विधवा या एकल महिला लाभार्थियों को हर महीने न्यूनतम 1,000 रुपये पेंश मिलेगी।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने अगरतला में जीएसटी भवन का उद्घाटन किया है।
उत्तर :- निर्मला सीतारमण

24 July 2023 Current Affairs in Hindi MCQ

  • केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगरतला, त्रिपुरा में ‘जीएसटी भवन’ का उद्घाटन किया, जो कि सीबीआईसी के तहत सीजीएसटी, सीएक्स और सीमा शुल्क कार्यालय, अगरतला, गुवाहाटी जोन के लिए एक परियोजना है।

प्रश्न : ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज कौन बने है।
उत्तर :- स्टुअर्ट

  • इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। 36 वर्षीय क्रिकेटर ने ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।

प्रश्न : सहारा जमाकर्ताओं को रिफंड पाने में मदद के लिए सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल किस मंत्री ने लॉन्च किया है।
उत्तर :- अमित शाह

  • सहारा समूह (Sahara India) के को-ऑपरेटिव में जमा राशि की वापसी के लिए सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया गया है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस पोर्टल को लॉन्च किया था।

प्रश्न : SKOCH गोल्ड अवार्ड 2023 किसे प्रदान किया गया है।
उत्तर :- जम्मू और कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन

24 July 2023 Current Affairs in Hindi quiz

  • जम्मू और कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (JKRLM) ने “स्टेट ऑफ गवर्नेंस इंडिया 2047” विषय के तहत प्रतिष्ठित SKOCH गोल्ड अवार्ड प्राप्त करके एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया।
  • यह पुरस्कार आजीविका को बढ़ावा देने और समुदायों को सशक्त बनाने में संगठन के समर्पण को दर्शाता है, जो कार्यक्रम की स्थापना के बाद से उनका पहला पुरस्कार है।

प्रश्न : इंटरनेशनल मायलोमा फाउंडेशन के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- एस विंसेंट राजकुमार

  • प्रसिद्ध वैज्ञानिक, चिकित्सक और शोधकर्ता, एस विंसेंट राजकुमार को अंतर्राष्ट्रीय मायलोमा फाउंडेशन (IMF) के निदेशक मंडल के निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. राजकुमार ने वर्तमान अध्यक्ष, ब्रायन जी.एम. ड्यूरी से पदभार ग्रहण किया

प्रश्न : हाल ही में किस देश ने ह्वासोंग-18 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किया है।
उत्तर :- उत्तर कोरिया

  • उत्तर कोरिया ने हाल ही में अपने नवीनतम हथियार ह्वासोंग-18 का अनावरण करते हुए एक मिसाइल परीक्षण किया। यह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ठोस प्रणोदक का उपयोग करने वाली पहली उत्तर कोरियाई मिसाइल है।

प्रश्न : केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने 20 जुलाई 2023 को संसद में दी जानकारी के अनुसार कितने राज्यों में भूजल कानून को लागू किया है।
उत्तर :- 21 राज्य

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने 20 जुलाई 2023 को संसद को जानकारी दिया कि 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भूजल कानून को लागू किया है। इस कानून में वर्षा जल संचयन का प्रविधान शामिल है।
  • यूनेस्को ने 2018 में ‘विश्व जल विकास रिपोर्ट’, में भारत को विश्व का सबसे बड़ा भूजल उपयोग करने वाला देश बताया था।

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने तेंदूपत्ता श्रमिकों के लिए 56 करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता की घोषणा की है?
उत्तर :- ओडिशा राज्य सरकार

प्रश्न : किस मंत्रालय ने GeM पोर्टल के माध्यम से खरीद के लिए सर्वश्रेष्ठ सहभागिता पुरस्कार जीता है?
उत्तर :- कोयला मंत्रालय

प्रश्न : 23 जुलाई 2023 को पूरे भारतवर्ष में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- राष्ट्रीय प्रसारण दिवस

24 July 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : किस IIT ने भारतीय विश्व मामलों की परिषद के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- IIT गुवाहाटी

प्रश्न : कौन-सा राज्य फिल्मफेयर पुरस्कारों के 69वें संस्करण की मेजबानी करेगा?
उत्तर :- गुजरात राज्य

प्रश्न : DPIIT और किस राज्य सरकार ने संयुक्त रूप से ‘एक जिला एक उत्पाद’ दीवार लॉन्च की है?
उत्तर :- गुजरात राज्य सरकार

प्रश्न : संस्कृति मंत्रालय और किस बैंक के बीच अनुभवी कलाकारों को वित्तीय सहायता के प्रावधान की सुविधा के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं?
उत्तर :- केनरा बैंक

प्रश्न : किसने Go First Airline की उड़ान फिर शुरु करने की योजना को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- DGCA

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
24 July 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की July daily current affairs (July Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
24 July 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 24 July 2023 Current affairs in Hindi | 24 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!