25 July 2023 Current Affairs In Hindi PDF | Today Current Affairs

25 July 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 25 July 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित July Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 25 July 2023 in Hindi || National Current Affairs 25 July 2023 in Hindi || International Current Affairs 25 July 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 25 जुलाई 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

25 July 2023 Current Affairs in Hindi | 25 जुलाई 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

25 July 2023 Current Affairs
25 July 2023 Current Affairs In Hindi PDF | Today Current Affairs 3

25 July Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में किस देश ने गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है।
उत्तर :- भारत

  • दुनिया के शीर्ष चावल निर्यातक भारत ने घरेलू कीमतों को स्थिर करने के लिए “गैर-बासमती सफेद चावल” के सभी निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • हालांकि, सरकार अनुरोध पर अन्य देशों को सफेद चावल के निर्यात की अनुमति देगी, उनकी खाद्य सुरक्षा आवश्यकताओं की पूर्ति और उनकी सरकार की औपचारिक मंजूरी के अधीन।

प्रश्न : भारत ने युद्धक पोत आईएनएस कृपाण को किस देश को सौंपा है।
उत्तर :- वियतनाम

25 July 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • भारत ने वियतनाम के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ावा देते हुए मिसाइल से लैस अपने युद्धपोत ‘आईएनएस कृपाण’ को 22 जुलाई 2023 को वियतनाम को उपहार के रूप में सौंप दिया।
  • नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने युद्धपोत सौंपने के कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि वियतनाम पीपुल्स नेवी (वीपीएन) को स्वदेश निर्मित सेवारत मिसाइल युद्धपोत का हस्तांतरण समान विचारधारा वाले भागीदारों की उनकी क्षमता को बढ़ाने में सहायता करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रश्न : पूर्व विकेटकीपर ब्रायन टेबर का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है वो किस देश से सम्बंधित है।
उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया

  • ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के पूर्व विकेटकीपर ब्रायन टेबर का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। टेबर, जिन्होंने 1966 और 1970 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 16 टेस्ट मैच खेले।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने नई दिल्ली में भारतीय जन संचार संस्थान में दो दिवसीय क्षेत्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन (उत्तर) का उद्घाटन किया है।
उत्तर :- अनुराग ठाकुर

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 23 जुलाई को नई दिल्ली में भारतीय जन संचार संस्थान में दो दिवसीय क्षेत्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन (उत्तर) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 8वें और 9वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार प्रदान किए।
  • विषयगत पुरस्कार
  • प्रथम पुरस्कार: रेडियो माइंड ट्री, अंबाला, हरियाणा; कार्यक्रम का नाम: होप जीने की राह
  • दूसरा पुरस्कार: रेडियो हीराखंड, संबलपुर, ओडिशा; कार्यक्रम का नाम: आधार ओ पोषण विज्ञान
  • तृतीय पुरस्कार: ग्रीन रेडियो, सबौर, बिहार; कार्यक्रम का नाम: पोषण श्रृंखला

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति स्कूटर योजना को मंजूरी दे दी है।
उत्तर :- ओडिशा

25 July 2023 Current Affairs in Hindi quiz

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मिशन शक्ति स्कूटर योजना को मंजूरी दे दी, जिसका उद्देश्य लाभार्थियों को 1,00,000 रुपये तक के बैंक ऋण पर ब्याज छूट प्रदान करना है, जिससे वे स्कूटर खरीद सकें।

प्रश्न : नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- लोकेश एम

  • नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लोकेश एम ने कार्यभार संभाला और अधिकारियों के साथ बैठक की।

प्रश्न : किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना को किस राज्य में लागू किया गया है।
उत्तर :- उत्तरप्रदेश

  • उत्तर प्रदेश का कृषि विभाग पूरे राज्य में किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना को लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस योजना में जानवरों को नुकसान पहुंचाए बिना रोकने के लिए कम 12-वोल्ट करंट वाली सौर बाड़ की स्थापना शामिल है।

प्रश्न : तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया जाता है।
उत्तर :- न्यायमूर्ति आलोक अराधे

  • न्यायमूर्ति आलोक अराधे ने 23 जुलाई को हैदराबाद में राजभवन में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
  • न्यायमूर्ति आलोक अराधे ने न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां का स्थान लिया

प्रश्न : फिल्म सामग्री की पायरेसी से निपटने और सुरक्षा करने के उद्देश्य से 20 जुलाई को कौन सा विधेयक राज्यसभा में पेश किया गया है।
उत्तर :- सिनेमैटोग्राफ संशोधन विधेयक, 2023

25 July 2023 Current Affairs in Hindi MCQ

  • फिल्म सामग्री की पायरेसी से निपटने और सृजनात्मक उद्योग की सुरक्षा करने के उद्देश्य से 20 जुलाई को राज्यसभा में सिनेमैटोग्राफ संशोधन विधेयक, 2023 पेश किया गया।
  • नए विधेयक में फिल्मों को ‘यू’, ‘ए’ या ‘यूए’ की मौजूदा प्रथा के बजाय आयु वर्ग के आधार पर वर्गीकृत करने का भी प्रावधान है। संशोधन में 12 वर्षों के स्थान पर नया वर्गीकरण- “UA-7+”, UA-13+” और “UA-16+” जोड़ने का प्रयास किया गया है।

प्रश्न : किसे भारतीय महिला वॉलीवॉल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- रवींद्र बंशटू

प्रश्न : किसने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पॉइंट ऑफ़ लाइट पुरस्कार जीता है?
उत्तर :- मोक्ष रॉय

प्रश्न : 24 जुलाई 2023 को पूरे भारतवर्ष में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने EV सब्सिडी दावे के प्रोसेसिंग के लिए एक पोर्टल की शुरूआत की है?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार

प्रश्न : किस शहर में हॉकी एशियन चैम्पियनशिप ट्राफी 2023 के शुभंकर बोम्मन का अनावरण किया गया है?
उत्तर :- चेन्नई

प्रश्न : किस केन्द्रीय मंत्री ने वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए नई दिल्ली में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के Centralized Aviation Security Control Station का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- गृहमंत्री अमित शाह जी

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
25 July 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की July daily current affairs (July Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
25 July 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 25 July 2023 Current affairs in Hindi | 25 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!