26 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

26 August 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 26 August 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 26 August 2023 in Hindi || National Current Affairs 26 August 2023 in Hindi || International Current Affairs 26 August 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 26 अगस्त 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

26 August 2023 Current Affairs in Hindi | 26 अगस्त 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

26 August 2023 Current Affairs
26 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3

26 August 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा जारी की है।
उत्तर :- श्री धर्मेन्द्र प्रधान

  • हाल ही में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF) जारी की गई, जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के नियमों के तहत शिक्षा प्रणाली में महत्त्वपूर्ण सुधार हुए।
  • ये करीकुलम फ्रेमवर्क लगभग 36 साल से चली आ रही भारतीय शिक्षा प्रणाली को पूरी तरह से बदल सकता है। इसे नई शिक्षा नीति (New Education Policy) 2020 के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तैयार किया है।
  • स्कूली शिक्षा के संदर्भ में, राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में 10+2 प्रणाली को बदलकर 5+3+3+4 करने की सिफारिश की गई है और विभिन्न चरणों – मूलभूत, प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्‍चतर माध्‍यमिक में पाठ्यक्रम और शैक्षणिक बदलावों के सुझाव देने वाले विकासात्मक दृष्टिकोण पर जोर दिया गया है।

प्रश्न : हाल ही में किस कंपनी ने स्वदेशी ‘सलेक्टिव कैटालिस्ट रिएक्टर’ (एससीआर) का पहले सेट का विनिर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
उत्तर :- BHEL

26 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने स्वदेशी ‘सलेक्टिव कैटालिस्ट रिएक्टर’ (एससीआर) का पहले सेट का विनिर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
  • बीएचईएल की निदेशक (औद्योगिक प्रणाली व उत्पाद) रेणुका गेरा ने स्वदेशी एससीआर कैटालिस्ट के पहले सेट को कंपनी के बेंगलुरु के सौर कारोबार प्रभाग से तेलंगाना में पांच गुणा 800 मेगावाट के यदाद्री ताप बिजली स्टेशन के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रश्न : हाल ही में UNESCO ने किस राज्य सरकार के आईटीई एंड सी विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम के सार में एआई की नैतिकता के लिए साझेदारी की है।
उत्तर :- तेलंगाना सरकार

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) और तेलंगाना सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार (आईटीई एंड सी) विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम के सार में एआई की नैतिकता को शामिल करने के लिए एक अग्रणी साझेदारी की है।

प्रश्न : किस राज्य के गवर्नर ने प्रकृति, पेड़ और भू-राजनीति पर तीन नई पुस्तकों का विमोचन किया है।
उत्तर :- गोवा

  • गोवा के गवर्नर पीएस श्रीधरन पिल्लई ने राज भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में तीन पुस्तकें प्रकाशित की। उन्होंने हाल ही में तीन नई पुस्तकें लिखी हैं, जिनके नाम हैं ‘हेरिटेज ट्रीज ऑफ गोवा’, ‘वेन पैरलल लाइंस मीट’ और ‘एंते प्रिय कविताकाल’ (‘माय डियर पोएम्स’ – कलेक्शन्स ऑफ़ पोयम्स)।
  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पैनजी, गोवा में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
  • पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने पुस्तक ‘हेरिटेज ट्रीज ऑफ गोवा’ का अनावरण किया।
  • गोवा राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खौंते और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता दामोदर मौजो ने दूसरी दो पुस्तकों का विमोचन किया: ‘वेन पैरलल लाइंस मीट’ और ‘एंते प्रिय कविताकाल’।

26 August 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : किस देश ने मुहाजिर-10 ड्रोन का उद्धाटन किया है।
उत्तर :- ईरान

  • ईरान ने मुहाजिर-10 ड्रोन का उद्धाटन किया जो इजराइल तक वार करने में सक्षम है। ये ड्रोन 24 घंटे तक लगातार उड़ान भरने में सक्षम है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस ड्रोन की रेंज 2 हजार किमी है और ये 210 किमी/घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।
  • ईरान में ये ड्रोन अमेरिका के MQ-9 ड्रोन की तरह है।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने ब्रिक्स नेताओं को बिदरी सुराही, नगालैंड शॉल और गोंड पेंटिंग भेंट की है।
उत्तर :- नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने 15वीं ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की तीन दिन की यात्रा पर थे, ने संगठन के नेताओं को विशेष उपहार प्रस्तुत किए, जिनमें दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा, दक्षिण अफ्रीका की प्रथम महिला छेपो मोतसेपे और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासिओ लुला दा सिल्वा शामिल थे।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स नेताओं को बिदरी सुराही, नागालैंड का शॉल, और गोंद पेंटिंग के उपहार प्रदान किए।

प्रश्न : किस मंत्री ने एचएसबीसी इंडिया की ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी की शुरुआत की है।
उत्तर :- निर्मला सीतारमण

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार भारत को हरित हाइड्रोजन के उत्पादन, उपयोग एवं निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाने का इरादा रखती है।
  • एचएसबीसी इंडिया के सीईओ: हितेंद्र दवे

प्रश्न : भारतीय तटरक्षक ने समुद्री सहयोग बढ़ाने हेतु किस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
उत्तर :- फिलिपीन तटरक्षक

  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और फिलीपीन तटरक्षक बल के कमांडेंट सीजी एडमिरल आर्टेमियो एम अबू ने 23 अगस्त 2023 को व्हाइट शिपिंग सूचना के आदान-प्रदान के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न : Infosys के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- राफेल नडाल

  • भारत की दिग्गज IT कंपनी इंफोसिस ने 24 अगस्त 2023 को टेनिस के स्टार प्लेयर राफेल नडाल को अपना नया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया। इस बात का ऐलान करते हुए कंपनी ने कहा कि नडाल उसके ब्रांड के साथ ‘इंफोसिस डिजिटल इनोवेशन’ के लिए तीन साल तक एंबेसडर के तौर पर इंफोसिस के साथ जुड़े रहेंगे।

प्रश्न : शतरंज विश्व कप 2023 में भारत के रमेशबाबू प्रागनानंदा कौन से स्थान पर रहे है।
उत्तर :- दूसरे

  • रमेशबाबू प्रागनानंदा FIDE विश्व कप में दूसरे स्थान पर रहे। मैग्नस कार्लसन ने दो प्रारूपों में तीन दिन और चार गेम तक शतरंज खेलने के बाद आखिरकार अपने करियर में पहली बार FIDE विश्व कप जीतने में कामयाबी हासिल की।

प्रश्न : किस केन्द्रीय मंत्री के अनुसार भारत 2025 तक 150 अरब डॉलर की जैव-अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है।
उत्तर :- केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी के अनुसार

26 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : किसके द्वारा पूर्वी लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची मोटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
उत्तर :- सीमा सड़क संगठन के द्वारा

प्रश्न : समलैंगिक विवाह को वैध करने वाला मध्य यूरोप का पहला देश कौन सा बन गया है।
उत्तर :- एस्टोनिया

प्रश्न : किस राज्य केंद्र शासित प्रदेश में ‘वितस्ता सांस्कृतिक महोत्सव’ आयोजित किया गया है।
उत्तर :- जम्मू कश्मीर

प्रश्न : किस राज्य में 5वां हेलीकॉप्टर और लघु विमान शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है।
उत्तर :- मध्य प्रदेश

प्रश्न : किस राज्य ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 पुरुष अंडर-18 खिताब जीता हैं?
उत्तर :- मध्य प्रदेश

प्रश्न : कौन सा भारतीय शहर ‘पुस्तकालय महोत्सव 2023’ की मेजबानी करने जा रहा है।
उत्तर :- नई दिल्ली

प्रश्न : किस शहर में पहला अर्बन क्लाइमेट फिल्म महोत्सव आयोजित किया जाएगा है।
उत्तर :- कोलकाता

प्रश्न : हाल ही में तुर्की की मंजूरी के बाद कौन सा देश 31वां नाटो सदस्य बना हैं।
उत्तर :- फ़िनलैंड

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
26 August 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की August daily current affairs (August Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
26 August 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 26 August 2023 Current affairs in Hindi | 26 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!