26 Oct 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

26 Oct 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 26 Oct 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 26 Oct 2023 in Hindi || National Current Affairs 26 Oct 2023 in Hindi || International Current Affairs 26 Oct 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 26 अक्टूबर 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

26 Oct 2023 Current Affairs in Hindi | 26 अक्टूबर 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

26 Oct 2023 Current Affairs
26 Oct 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3


26 Oct 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : 54वें आईएफएफआई अवार्ड 2023 का आयोजन कहा पर किया जाएगा।
उत्तर :- गोवा

  • 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) ने आधिकारिक तौर पर 2023 के लिए भारतीय पैनोरमा चयन की घोषणा की है, जिसमें 25 फीचर फिल्मों और 20 गैर-फीचर फिल्मों की एक विविध श्रृंखला शामिल है।
  • इन सिनेमाई रत्नों को गोवा में 20 नवंबर से 28 नवंबर तक चलने वाले महोत्सव के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रश्न : निरस्त्रीकरण सप्ताह प्रत्येक वर्ष का आयोजन कब से कब तक किया जाता है।
उत्तर :- 24 से 30 अक्टूबर

  • निरस्त्रीकरण सप्ताह प्रत्येक वर्ष 24 से 30 अक्टूबर तक मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख लक्ष्यों में से एक विश्व शांति प्राप्त करना है।
  • संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण आयोग (UNDC) की स्थापना 1952 में हुई थी।

26 Oct 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : हाल ही में किस देश ने भारत को मुफ्त पर्यटक वीजा प्रदान किया है।
उत्तर :- श्रीलंका

  • भारत के लोग अब बिना वीजा के पड़ोसी देश श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे। श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत समेत सात देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
  • श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को कहा कि इसे 31 मार्च, 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया जाएगा।

प्रश्न : किस मंत्री ने गुजरात के गांधीनगर के कलोल में इफको के नैनो डीएपी प्लांट का उद्घाटन किया है।
उत्तर :- अमित शाह

  • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भारत को खाद्य उत्पादन और उर्वरकों में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गुजरात के गांधीनगर के कलोल में (इफको) के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का उद्घाटन किया।

प्रश्न : अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर

  • अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक का पद एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने संभाला है।
  • भारतीय वायुसेना की अधिकारी एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर प्रभावी रूप से केवल दूसरी महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने पूरे सेवाकाल में वायुसेना में अलग-अलग पदों पर सेवाएं देने के बाद एयर मार्शल के पद तक पहुंची।

प्रश्न : अबू धाबी मास्टर्स 2023 का ख़िताब किसने जीता है।
उत्तर :- उन्नति हुडा

  • अबू धाबी मास्टर्स 2023 में युवा भारतीय बैडमिंटन प्रतिभा उन्नति हुडा महिला एकल स्पर्धा में चैंपियन बन गई हैं।
  • अबू धाबी मास्टर्स 2023 में एक रोमांचक मुकाबले में, युवा भारतीय बैडमिंटन प्रतिभा उन्नति हुडा महिला एकल स्पर्धा में चैंपियन बनकर उभरीं।

प्रश्न : लेज ने फिर से अपना नया ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त करने की घोषणा की है।
उत्तर :- क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी

  • क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को लेज ने फिर से अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है।
  • ब्रांड एंबेसडर के रूप में दूसरी पारी शुरू करते हुए धोनी लेज के नए अभियान ‘नो लेज, नो गेम’ में नजर आए हैं।

26 Oct 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- संजय कुमार जैन

  • 1990 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी संजय कुमार जैन को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • उनकी नियुक्ति जनवरी 2021 में महेंद्र प्रताप माल की सेवानिवृत्ति के बाद से पद में रिक्ति के बाद हुई है।
  • उनकी नियुक्ति की सिफारिश खोज-सह-चयन समिति (एससीएससी) द्वारा की गई थी और बाद में मंजूरी दे दी गई थी।

प्रश्न : एडटेक स्टार्टअप, हेनरी हार्विन एजुकेशन के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- चेतन भगत

  • एडटेक स्टार्टअप हेनरी हार्विन एजुकेशन (एचएचई) ने हाल ही में भारत के युवाओं को प्रेरित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रशंसित लेखक और वक्ता, चेतन भगत को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
  • हेनरी हार्विन एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ: कुणाल गुप्ता

प्रश्न : भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ जी को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- ‘अवॉर्ड फॉर ग्लोबल लीडरशिप’

प्रश्न : शैलेश कुमार ने एशियाई पैरा गेम्स 2023 में पुरुषों के ऊंची कूद T63 इवेंट में कौन-सा पदक जीता?
उत्तर :- स्वर्ण पदक

प्रश्न : 37वें राष्ट्रीय खेलों का पहला स्वर्ण पदक किस राज्य की महिला बैडमिंटन टीम ने जीता है?
उत्तर :- असम राज्य

प्रश्न : ICC के सीमित ओवर टूर्नामेंट (ODI World Cup, T-20 World Cup & Champions Trophy) में 3 हजार रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी कौन बनें हैं?
उत्तर :- विराट कोहली

प्रश्न : किस बैंक ने हाल ही में गो बचत खाता पेश किया है?
उत्तर :- RBL Bank

26 Oct 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : मरियप्पन थंगावेलु ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में पुरुषों के हाई जम्प T63 इवेंट में कौन-सा पदक जीता है?
उत्तर :- रजत पदक

प्रश्न : RBI ने गैर-अनुपालन के लिए L&T Finance पर कितने करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?
उत्तर :- 2.5 करोड़ रुपए

प्रश्न : कोटक महिंद्रा बैंक के नए CEO and MD के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर :- अशोक वासवानी

प्रश्न : किस केन्द्रीय मंत्री ने “भारतीयकरण” को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट ‘उद्भव’ लॉन्च किया है?
उत्तर :- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
26 Oct 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की October daily current affairs (October Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
26 oct 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 26 Oct 2023 Current affairs in Hindi | 26 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!