27 Oct 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

27 Oct 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 27 Oct 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 27 Oct 2023 in Hindi || National Current Affairs 27 Oct 2023 in Hindi || International Current Affairs 27 Oct 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 27 अक्टूबर 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

27 Oct 2023 Current Affairs in Hindi | 27 अक्टूबर 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

27 Oct 2023 Current Affairs
27 Oct 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3


27 Oct 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में कौन सी राज्य सरकार ने 237 करोड़ रुपये की ग्राफीन उत्पादन फैसिलिटी स्थापित करेगी।
उत्तर :- केरल सरकार

  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 237 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ एक ग्राफीन उत्पादन फैसिलिटी की स्थापना की घोषणा की जो सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर कार्य करेगी।
  • ग्राफीन, जिसे अक्सर अपने असाधारण विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक गुणों के लिए “वन्डर मैटेरियल” के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न : डब्ल्यूएचओ ने अपने टीबी सलाहकार समूह के रूप में किसे नियुक्त किया है।
उत्तर :- आईएसबी प्रोफेसर सारंग देव

  • प्रोफेसर सारंग देव को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा तपेदिक के लिए रणनीतिक और तकनीकी सलाहकार समूह (एसटीएजी) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस की स्थापना: 2001
  • इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के अध्यक्ष: हरीश मनवानी
  • इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन: मदन पिल्लुतला
  • इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस का कैंपस: शहरी, 260 एकड़ (105.2 हेक्टेयर)
  • इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के संस्थापक: रजत गुप्ता, अनिल कुमार

प्रश्न : कौन सा देश विश्व का सबसे बड़ा घोस्ट पार्टिकल डिटेक्टर ‘ट्राइडेंट’ निर्मित कर रहा है।
उत्तर :- चीन

27 Oct 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • चीन “घोस्ट पार्टिकल” या न्यूट्रिनो नामक एल्यूसिव पार्टिकल का पता लगाने के लिए पश्चिमी प्रशांत महासागर में “ट्राइडेंट” नामक दुनिया का सबसे बड़ा न्यूट्रिनो-डिटेक्टिंग टेलीस्कोप का निर्माण कर रहा है।

प्रश्न : भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- अमोल मजूमदार

  • बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया है। पहले से ही उन्हें इस पद के लिए दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था।
  • भारतीय महिला टीम के कोच पद की जिम्मेदारी रिषिकेश कानिटकर अस्थायी तौर पर संभाल रहे थे।

प्रश्न : हाल ही में भारत ने किस देश के लोगों के लिए आंशिक वीजा सुविधा शुरू की है।
उत्तर :- कनाडा

  • भारत सरकार ने कुछ कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। हालांकि, वीजा सर्विस केवल चार कैटेगरी में ही मिल पाएगा, जिसमें प्रवेश, बिजनेस, मेडिकल और कॉन्फ्रेंस वीजा शामिल है।

प्रश्न : भारत में एयरोस्पेस शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने हेतु एयरबस ने किस संस्थान के साथ समझौता किया है।
उत्तर :- आईआईटी कानपुर

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटीके) और एयरबस ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से अपनी साझेदारी को औपचारिक रूप दिया है।
  • हस्ताक्षरित इस ऐतिहासिक समझौते का उद्देश्य अनुसंधान और शिक्षा पहल के माध्यम से भारत में एयरोस्पेस क्षेत्र के प्रतिभा पूल को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है।

प्रश्न : भारत का चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के आम चुनावों के लिए किस अभिनेता को अपना ‘नेशनल आइकन’ नियुक्त किया है।
उत्तर :- अभिनेता राजकुमार राव

27 Oct 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • भारत का चुनाव आयोग (ईसी) पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के आम चुनावों की तैयारी के लिए अभिनेता राजकुमार राव को अपना ‘नेशनल आइकन’ नियुक्त करने के लिए तैयार है।

प्रश्न : हाल ही में किसे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस द्वारा प्रतिष्ठित ‘दुर्गा भारत सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।
उत्तर :- अजॉय चक्रवर्ती

  • हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक और संगीतकार पंडित अजॉय चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस द्वारा प्रतिष्ठित ‘दुर्गा भारत सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न : केंद्र सरकार ने प्रमुख उर्वरकों पर कितने करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है।
उत्तर :- 22,303 करोड़

  • केंद्रीय कैबिनेट ने रबी सीजन के लिए फॉस्‍फेटयुक्‍त और पोटाशयुक्‍त उर्वरकों के लिए 22,303 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया में डीएपी की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन हमारी सरकार पहले की तरह ही किसानों को 1,350 रुपये प्रति बोरी की दर से डीएपी देना जारी रखेगी।

प्रश्न : RBI ने किस बैंक को MFI सोनाटा फाइनेंस के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- कोटक महिंद्रा बैंक

प्रश्न : भारत किस वर्ष दुनिया के सबसे बड़े कपड़ा आयोजन भारत टेक्स की मेजबानी करेगा?
उत्तर :- 2024

प्रश्न : किस देश के Sberbank ने भारत में FPI Registration सुरक्षित किया है?
उत्तर :- रूस

प्रश्न : Disney+ Hotstar ने किस मैच के दौरान 4.3 करोड़ viewership का नया रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर :- भारत बनाम न्यूजीलैंड

27 Oct 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : दुनिया का पहला लिंग संतुलन फ्रेमवर्क किस शहर में आयोजित किया गया था?
उत्तर :- दुबई

प्रश्न : किस देश के अनुसार उसने जापान और अमेरिका के साथ संयुक्त हवाई अभ्यास किया है?
उत्तर :- दक्षिण कोरिया

प्रश्न : किस केन्द्रीय मंत्री ने अटारी वाघा सीमा पर 418 फीट के राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- नितिन गडकरी

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
27 Oct 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की October daily current affairs (October Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
27 oct 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 27 Oct 2023 Current affairs in Hindi | 27 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!