28 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

28 August 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 28 August 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 28 August 2023 in Hindi || National Current Affairs 28 August 2023 in Hindi || International Current Affairs 28 August 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 28 अगस्त 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

28 August 2023 Current Affairs in Hindi | 28 अगस्त 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

28 August 2023 Current Affairs
28 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3

28 August 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : National Smart City Awards 2022 सर्वश्रेष्ठ शहर की रेस में किस शहर को प्रथम स्थान मिला है।
उत्तर :- इंदौर

  • देश की बेस्ट स्मार्ट सिटी का पुरस्कार इंदौर ने जीता है। केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सबसे बेहतर काम करने के लिए इंदौर को बेस्ट स्मार्ट सिटी घोषित किया गया है। इंदौर के साथ भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और सागर की झोली में आए पुरस्कारों के दम पर प्रदेश के हिस्से में सबसे ज्यादा पुरस्कार आए।
  • पिछले साल अक्टूबर में इंदौर को लगातार छठी बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया था।
  • चंडीगढ़ ने केंद्र शासित प्रदेशों में पहला स्थान हासिल किया है।
  • सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में तमिलनाडु दूसरे और राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
  • इंदौर सर्वश्रेष्ठ शहर की श्रेणी में सूरत और आगरा को पीछे छोड़कर विजेता बना।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 सितंबर को इंदौर में आयोजित किए जा रहे समारोह में ये पुरस्कार वितरित करेंगी।

प्रश्न : ‘पिचसाइड: माई लाइफ इन इंडियन क्रिकेट’ पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी है।
उत्तर :- अमृत माथुर

  • लंबे समय तक क्रिकेट प्रशासक रहे अमृत माथुर की किताब “Pitchside: My Life in Cricket” में, मिस्टर मथुर ने भारतीय क्रिकेट के कुछ सबसे यादगार पलों के अंदरूनी पहलू को जीवंत किया है।

प्रश्न : हाल ही में प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने किस देश की यात्रा के दौरान अज्ञात सैनिक की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उत्तर :- ग्रीस

26 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • ग्रीस की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथेंस में ‘अज्ञात सैनिकों के मकबरे’ को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह इशारा उनके यूरोपीय दौरे के दौरान राजनयिक गतिविधियों की एक श्रृंखला के बीच हुआ, जिसमें वैश्विक साझेदारी के लिए भारत की प्रतिबद्धता को उजागर किया गया।

प्रश्न : हिंदुस्तान शिपयार्ड ने रक्षा मंत्रालय के साथ कितने करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है।
उत्तर :- ₹19,000 करोड़

  • रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए पांच बेड़ा सहायक पोत (एफएसएस) हासिल करने के लिए हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) के साथ 19,000 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्रालय के द्वारा स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन की शुरूआत की गई है।
उत्तर :- शिक्षा मंत्रालय

  • शिक्षा मंत्रालय के नवाचार प्रकोष्ठ और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के नवोन्मेष प्रकोष्ठ ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) के छठे संस्करण की शुरूआत की है।
  • इसके तहत सीनियर एसआईएच में हिस्सा लेने के लिए नवोन्मेषी विचार 30 सितंबर तक और जूनियर एसआईएच के लिए 30 अक्टूबर तक प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

प्रश्न : हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपना अगला अगला चांद मिशन किस देश के साथ मिलकर पूरा करने की घोषणा की है ।
उत्तर :- जापान

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने अगले चंद्र मिशन को संभवत: अपने जापानी समकक्ष के साथ साझेदारी में अंजाम देगा। इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
  • जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) और इसरो ने अगले चंद्र मिशन ‘लूनर पोलर एक्सप्लोरेश मिशन’ (LUPEX) के लिए साझेदारी की है।
  • जक्सा और इसरो क्रमश: रोवर और लैंडर का विकास कर रहे हैं।
  • जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) की स्थापना: 1 अक्टूबर 2003;।
  • जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) मुख्यालय: चोफू, टोक्यो, जापान

प्रश्न : हाल ही में ग्रीस के ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से किसे सम्मानित किया गया है।
उत्तर :- नरेंद्र मोदी

28 August 2023 Current Affairs in Hindi quiz

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रीक राष्ट्रपति कटेरीना एन. सकेलारोपुलू ने एथेंस में सम्मान के अधिकार के रूप में ऑर्डर ऑफ हॉनर की महान क्रॉस से सम्मानित किया।
  • यह पुरस्कार विदेशी सरकार के मुख्यमंत्री को ग्रीस द्वारा दिया जा सकने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
  • पुरस्कृति के लिए उद्घाटन में कहा गया कि यह पीएम मोदी को “ग्रीस और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में उनके उत्कृष्ट योगदान” के लिए दिया जा रहा है।

प्रश्न : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यूपीआई-लाइट वॉलेट के जरिये ऑफलाइन भुगतान की अधिकतम राशि को 200 रूपये से बढाकर कितना कर दिया है।
उत्तर :- 500 रूपये

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इंटरनेट से वंचित या कमजोर सिग्नल वाले इलाकों में यूपीआई-लाइट वॉलेट के जरिये ऑफलाइन भुगतान की अधिकतम राशि को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी।

प्रश्न : हाल ही में इंफोसिस ने किस महिला को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाने की घोषणा की है।
उत्तर :- इगा स्वियाटेक

  • खेल और प्रौद्योगिकी की दुनिया को और आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम में, परामर्श और डिजिटल सेवाओं में वैश्विक नेता, इंफोसिस ने महिला टेनिस वर्ल्ड नंबर 1, इगा स्विएटेक के साथ बहु-वर्षीय साझेदारी की घोषणा की है।

प्रश्न : चंद्रयान 3 ने चाँद पर सफल लेंडिंग के बाद भारत 23 अगस्त को किस दिवस के रूप में बनाने की घोषणा की है।
उत्तर :- राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

  • चंद्रयान ने 23 अगस्त को चांद की सतह पर सफल लैंडिग की। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को (23 अगस्त) राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।

प्रश्न : हाल ही में रिलायंस रिटेल ने किस नाम से अपने नए ब्रांड की शुरुआत की है।
उत्तर :- युस्ता (Yousta)

  • भारतीय मिलियनेयर मुकेश अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल शाखा, रिलायंस रिटेल ने युवाओं के फैशन को महत्वपूर्ण बनाते हुए अपने नए ब्रांड, युस्ता (Yousta), की शुरुआत की है।
  • ब्रांड की शुरुआत हैदराबाद के सारथ सिटी मॉल में अपने प्रमुख स्टोर के उद्घाटन के साथ हुई थी।

प्रश्न : हाल ही में सीमा देव का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है उनका सम्बन्ध किस क्षेत्र से है।
उत्तर :- मराठी अभिनेत्री

  • प्रमुख अभिनेत्री सीमा देव, जिन्हें उनकी भूमिकाओं के लिए ‘आनंद’ और ‘कोरा कागज़’ में याद किया जाता है, मुंबई में आयु-संबंधित बीमारियों के कारण निधन हो गया, उनकी आयु 81 वर्ष थी।

28 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : कौन-सा देश यूक्रेन को F-16 लड़ाकू विमान देने वाला तीसरा देश बन जाएगा?
उत्तर :- नॉर्वे

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने NCERT के द्वारा हटाए गए अंशों को जोड़ने हेतु अतिरिक्त पुस्तकों का अनावरण किया है?
उत्तर :- केरल राज्य सरकार

प्रश्न : विश्‍व एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप में किस खिलाड़ी ने Paris Olympics के लिए क्‍वालीफाई किया है?
उत्तर :- नीरज चोपड़ा

प्रश्न : केरल का पहला AI स्कूल कहाँ लांच किया गया है?
उत्तर :- तिरूवनंतपुरम

प्रश्न : पोषण जागरूकता सूचकांक 2023 में कौन-सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा है?
उत्तर :- पंजाब

प्रश्न : किस राज्य में तेजस ने हवा में मारने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परिक्षण किया है?
उत्तर :- गोवा राज्य

प्रश्न : भारत और कौन-सा देश वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्‍यापार दोगुना करने पर सहमत हुए हैं?
उत्तर :- ग्रीस

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
28 August 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की August daily current affairs (August Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
28 August 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 28 August 2023 Current affairs in Hindi | 28 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!