28 July 2023 Current Affairs In Hindi PDF | Today Current Affairs

28 July 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 28 July 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित July Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 28 July 2023 in Hindi || National Current Affairs 28 July 2023 in Hindi || International Current Affairs 28 July 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 28 जुलाई 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

28 July 2023 Current Affairs in Hindi | 28 जुलाई 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

28 July 2023 Current Affairs
28 July 2023 Current Affairs In Hindi PDF | Today Current Affairs 3

28 July Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य का पहली बार किसी ट्रांसजेंडर को ‘जन्म का प्रमाण’ मिला है।
उत्तर :- राजस्थान

  • राजस्थान में जयपुर ग्रेटर नगर निगम की ओर से राज्य का पहला ट्रांसजेंडर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया।
  • आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निदेशक और जन्म मृत्यु के चीफ रजिस्ट्रार भंवरलाल बैरवा ने यह प्रमाण पत्र नूर शेखावत को दिया। नूर शेखावत ने 10 दिन पहले निगम में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था।

प्रश्न : स्विगी ने किस बैंक के साथ मिलकर सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।
उत्तर :- एचडीएफसी बैंक

  • लोकप्रिय फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ सहयोग किया है। यह कदम विभिन्न ईकॉमर्स प्लेटफार्मों द्वारा समान क्रेडिट कार्ड पेश करने के लिए बैंकों के साथ साझेदारी करने की प्रवृत्ति का अनुसरण करता है।

प्रश्न : जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) ने किस कंपनी के साथ मिलकर संयुक्त उद्यम की घोषणा की है।
उत्तर :- ब्लैकरॉक

  • रिलायंस समूह की वित्तीय सेवा कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) और ब्लैकरॉक ने 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी वाला एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने की बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि दोनों कंपनियां इसमें 15-15 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगी।

प्रश्न : बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार

28 July 2023 Current Affairs in Hindi MCQ

  • बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय की नियुक्ति को केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर अधिसूचित कर दिया गया है, जबकि न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय बॉम्बे उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार का स्थान लेंगे।

प्रश्न : विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है।
उत्तर :- 28 जुलाई

  • प्रतिवर्ष, 28 जुलाई को विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस मनाया जाता है। इस दिन, लोग प्राकृतिक संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाते हैं।
  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2023 का थीम “Forests and Livelihoods: Sustaining People and Planet” है।

प्रश्न : हाल ही में कौन सा बैंक लगातार पांचवें वर्ष राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों का प्रमुख ऋणदाता के रूप में उभरा है।
उत्तर :- केनरा बैंक

  • केनरा बैंक एक बार फिर लगातार पांचवें वर्ष राज्य के स्वामित्व वाले निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) को ऋण देने में अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के रूप में उभरा है।

प्रश्न : सेमीकॉनइंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन कहा पर किया गया है।
उत्तर :- गांधीनगर (गुजरात)

  • गुजरात के गांधीनगर में ‘सेमीकॉनइंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने किया। भारत सेमीकंडक्टर मिशन द्वारा विभिन्न उद्योग संघों के सहयोग से और प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम 25 से 30 जुलाई तक निर्धारित है।

प्रश्न : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 27 जुलाई 2023 को अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है।
उत्तर :- 85वां

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 27 जुलाई 2023 को अपना 85वां स्थापना दिवस मनाया। यह दिन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने में बल के अपार और अद्वितीय योगदान का जश्न मनाता है।
  • CRPF 27 जुलाई 1939 को ‘क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस’ के रूप में अस्तित्व में आया। स्वतंत्रता के बाद, यह 28 दिसंबर 1949 को ‘CRPF अधिनियम’ के अधिनियमन पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया, जिसने संघ के सशस्त्र बल के रूप में CRPF का गठन किया।

प्रश्न : राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली नागालैंड की पहली महिला सांसद कौन बनी है।
उत्तर :- फांगनोन कोन्याक

27 July 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • भाजपा की प्रतिष्ठित नेता और नगालैंड की पहली महिला राज्यसभा सांसद एस फांगनॉन कोन्याक ने राज्यसभा की अध्यक्षता करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

प्रश्न : हाल ही में किस देश की संसद ने न्यायपालिका के अधिकार छीनने वाला बिल पास किया है।
उत्तर :- इजराइल

  • इजरायल की संसद में विवादास्पद न्यायिक सुधार बिल को कानून का रूप दे दिया गया।
  • इस विधेयक को नेतन्याहू के सत्तारूढ़ कट्टर दक्षिणपंथी गठबंधन के सभी 64 सांसदों ने मंजूरी दी है। दूसरी ओर विपक्षी सांसदों ने इसका बहिष्कार किया है।

प्रश्न : कौन-सा शहर भारत की पहली कैनबिस मेडिसिन परियोजना का नेतृत्व करेगा?
उत्तर :- जम्मू

प्रश्न : किस राज्य में मृत शरीर का सम्मान विधेयक 2023 पारित हुआ है?
उत्तर :- राजस्थान राज्य

प्रश्न : किस देश के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी अल जायोदी को WTO के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?
उत्तर :- संयुक्त अरब अमीरात

28 July 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : संसद ने किस राज्य में कुछ समुदायों को ST Category में शामिल करने के लिए संविधान (ST) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक पारित किया है?
उत्तर :- छत्तीसगढ़

प्रश्न : तीसरी वरीयता प्राप्त, करमन कौर थांडी ने किस देश के Evansville में “ITF Women’s Tennis Tournament” जीता है?
उत्तर :- अमेरिका

प्रश्न : इसरो किस देश के नए DS-SAR सैटेलाइट को ले जाने वाले PSLV-C56 को लॉन्च करेगा?
उत्तर :- सिंगापुर

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
28 July 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की July daily current affairs (July Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
28 July 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 28 July 2023 Current affairs in Hindi | 28 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!