29 July 2023 Current Affairs In Hindi PDF | Today Current Affairs

29 July 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 29 July 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित July Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 29 July 2023 in Hindi || National Current Affairs 29 July 2023 in Hindi || International Current Affairs 29 July 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 29 जुलाई 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

29 July 2023 Current Affairs in Hindi | 29 जुलाई 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

29 July 2023 Current Affairs
29 July 2023 Current Affairs In Hindi PDF | Today Current Affairs 3

29 July Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में आरबीआई ने बैंकों को रुपये में व्यापार के लिए कितने देशों में वोस्ट्रो खाते खोलने की अनुमति प्रदान की है।
उत्तर :- 22 देशों

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने ग्लोबल ट्रेड ग्रुप्स की दिलचस्पी को देखते हुए वोस्ट्रो अकाउंट खोलने की अनुमति दी है। रिजर्व बैंक ने लोकल करेंसी को बढ़ावा देने के लिए देश में कार्यरत 20 बैंकों को 22 देशों के साझेदार बैंकों के साथ वोस्ट्रो अकाउंट (एसआरवीए) खोलने की अनुमति दी है।

प्रश्न : किस देश के प्रधानमंत्री हुन सेन ने की इस्तीफे की घोषणा की है।
उत्तर :- कंबोडिया

  • लंबे समय से कंबोडिया के प्रधानमंत्री पद पर बने हुए हुन सेन ने कहा कि वह तीन सप्ताह में प्रधानमंत्री पद छोड़ देंगे और अपने सबसे बड़े बेटे को पद सौंप देंगे। हाल ही में हुए चुनाव में पीएम हुन सेन के बड़े बेटे ने संसद में पहली बार जीत दर्ज की है।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्रालय ने जन्म रिकॉर्ड को डिजिटाइज़ करने और पंजीकरण के लिए आधार को लिंक करने का प्रस्ताव रखा है।
उत्तर :- गृह मंत्रालय

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद के चालू सत्र में जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 में संशोधन के लिए एक नया विधेयक पेश किया है। प्रस्तावित संशोधनों का उद्देश्य जन्म रिकॉर्ड को डिजिटल बनाना और जन्म और मृत्यु पंजीकरण के लिए आधार को अनिवार्य बनाना है।

28 July 2023 Current Affairs in Hindi MCQ

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण इरिगेशन’ (SAUNI) योजना को पूरा किया है।
उत्तर :- गुजरात सरकार

  • प्रधानमंत्री ने सौराष्ट्र के लोगों को कई विकास परियोजनाओं के साथ-साथ जीवनदायिनी ‘सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण इरिगेशन’ (SAUNI) योजना की एक बड़ी सौगात दी।
  • गुजरात सरकार ने SAUNI योजना के अंतर्गत लिंक-3 के पैकेज 8 और पैकेज 9 का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।

प्रश्न : सुप्रीम कोर्ट ने ईडी निदेशक एसके मिश्रा का कार्यकाल कब तक बढ़ाया है।
उत्तर :- 15 सितंबर

  • सुप्रीम कोर्ट ने ईडी निदेशक एसके मिश्रा को 15 सितंबर तक ईडी निदेशक पद पर बने रहने की अनुमति दी। केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
  • प्रवर्तन निदेशालय की स्थापना: 1 मई 1956 को हुई थी

प्रश्न : किस मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र – ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन किया है।
उत्तर :- नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) परिसर का लोकार्पण किया और देशवासियों से ‘बड़ा सोचें, बड़ा सपना देखें, बड़ा करें’ के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया। इस परिसर का नाम ‘भारत मंडपम’ रखा गया है।

प्रश्न : किस देश ने 7 बिग कैट एलायंस के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस लॉन्च किया है।
उत्तर :- भारत

29 July 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • भारत ने हाल ही में पृथ्वी पर सात प्रमुख बड़ी बिल्लियों की प्रजातियों के संरक्षण के उद्देश्य से इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) लॉन्च किया है। प्रोजेक्ट टाइगर के परिणामस्वरूप, दुनिया के 70% बाघ भारत में पाए जाते हैं। हम प्रोजेक्ट लायन और प्रोजेक्ट डॉल्फिन पर भी काम कर रहे हैं।

प्रश्न : किस मंत्रालय ने भारतीय हैंडबॉल संघ (एचएआई) को देश में खेल के संचालन के लिए आधिकारिक मान्यता प्रदान की है।
उत्तर :- खेल मंत्रालय

  • खेल मंत्रालय ने कहा कि उसने भारतीय हैंडबॉल संघ (एचएआई) को देश में खेल के संचालन के लिए आधिकारिक संस्था के रूप में मान्यता देने का फैसला किया है। मंत्रालय ने यह फैसला दिग्विजय चौटाला के एचएआई के अध्यक्ष और जगन मोहन राव के महासचिव चुने जाने के बाद किया।

प्रश्न : भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने है।
उत्तर :- आदित्य एस सामंत

  • आदित्य एस सामंत भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए। बीलचेस एमटीओ 2023 टूर्नामेंट में हमवतन आर्यन चोपड़ा के विरुद्ध अपने नौवें दौर का खेल शुरू करने के साथ ही 17 वर्षीय आइएम सामंत, जीएम बन गए।

प्रश्न : हाल ही में किस रेलवे स्टेशन को यूनेस्को का एशिया प्रशांत सांस्कृतिक विरासत पुरस्कार मिला है।
उत्तर :- भायखला रेलवे स्टेशन

  • मुंबई के भायखला रेलवे स्टेशन को सोमवार यानी 24 जुलाई को यूनेस्को का एशिया प्रशांत सांस्कृतिक विरासत पुरस्कार मिला, जिसे नवंबर 2022 में घोषित किया गया था।
  • भायखला रेलवे स्टेशन, जो 169 साल पुराना है, को सांस्कृतिक विरासत बहाली और संरक्षण के लिए यूनेस्को एशिया-पैसिफिक अवार्ड ऑफ मेरिट मिला।

प्रश्न : केंद्र सरकार आजादी के अमृत महोत्‍सव के समापन पर देशभर में कौन-सा कार्यक्रम आयोजित करेगी?
उत्तर :- “मेरी माटी मेरा देश”

29 July 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : RBI ने किस देश के Sberbank को बेंगलुरु में IT यूनिट स्थापित करने की अनुमति दे दी है?
उत्तर :- रूस देश

प्रश्न : बिहार राज्य सरकार ने राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?
उत्तर :- अश्वमेध देवी

प्रश्न : भारतीय इतिहास में सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति कौन बने हैं?
उत्तर :- नवीन पटनायक

प्रश्न : 28 जुलाई 2023 को कौन-कौन से दिवस मनाए जाते हैं?
उत्तर :- राष्ट्रीय अभिभावक दिवस, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस और विश्व हेपेटाइटिस दिवस।

प्रश्न : किस देश में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिला है?
उत्तर :- UAE

प्रश्न : NCRB के आंकड़ों के अनुसार 2021 में SC के खिलाफ सबसे अधिक अपराध दर वाला राज्य कौन-सा है?
उत्तर :- मध्य प्रदेश

प्रश्न : भारत का पहला “मत्स्य पालन अटल ऊष्मायन केन्द्र” किस यूनिवर्सिटी में स्थापित किया जाएगा?
उत्तर :- Kerala University of Fisheries and Ocean Studies (Kufos)

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
29 July 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की July daily current affairs (July Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
29 July 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 29 July 2023 Current affairs in Hindi | 29 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!