31 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

31 August 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 31 August 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 31 August 2023 in Hindi || National Current Affairs 31 August 2023 in Hindi || International Current Affairs 31 August 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 31 अगस्त 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

31 August 2023 Current Affairs in Hindi | 31 अगस्त 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

31 August 2023 Current Affairs
31 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3

31 August 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में विश्व संचालन संस्था फीफा ने किस देश के फुटबॉल महासंघ (एफएफएसएल) पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।
उत्तर :- श्रीलंका

  • विश्व संचालन संस्था फीफा ने श्रीलंका फुटबॉल महासंघ (एफएफएसएल) पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। महासंघ के मामलों में सरकारी हस्तक्षेप के कारण जनवरी 2023 में प्रतिबंध लगाया गया था।
  • फीफा महासचिव फातमा समौरा ने 28 अगस्त को लिखे पत्र में कहा कि फीफा ब्यूरो ने 27 अगस्त को एफएफएसएल का निलंबन तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है।

प्रश्न : हाल ही में किसने पीएम नरेंद्र मोदी के भाषणों पर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” नामक पुस्तकों का अनावरण किया है।
उत्तर :- शिवराज सिंह और अनुराग ठाकुर

  • भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में, केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री, अनुराग ठाकुर और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज एस. चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी के भाषणों पर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” नामक पुस्तकों का अनावरण किया, जो प्रधान मंत्री मोदी के प्रेरक भाषणों पर केंद्रित हैं।

प्रश्न : भारत अब एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के साथ मिलकर कहा पर क जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य केंद्र खोल रहे है।
उत्तर :- नई दिल्ली

  • भारत अब एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए तैयार है। इससे पहले, भारत ने पहला डब्ल्यूएचओ सेंटर फॉर ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन जीता था।
  • डब्ल्यूएचओ सेंटर फॉर ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन की स्थापना गुजरात के जामनगर में की गई थी।

प्रश्न : वर्ष 2024 में जी20 की मेजबानी कौन सा देश करने जा रहा है।
उत्तर :- ब्राजील

  • भारत ने 2024 में जी20 की मेजबानी के लिए ब्राजील को बी20 की अध्यक्षता सौंपी है। रविवार को राजधानी दिल्ली में बी20 शिखर सम्मेलन, 2023 के समापन सत्र में अगले साल की अध्यक्षता ब्राजील को दी गई।
  • इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में वैश्विक व्यापार समुदाय के साथ बिजनेस-20 शिखर सम्मेलन (B-20 Summit) को संबोधित किया।

31 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : ब्रिक्स ने हाल ही में कितने नए देशों को समूह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है?
उत्तर:- 6

  • ब्रिक्स देशों के समूह ने छह नए देशों को समूह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. इन नए देशों में अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।
  • इस बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को मिली है।
  • नई सदस्यता 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगी। ब्रिक्स में वर्तमान में भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, चीन और रूस शामिल हैं।

प्रश्न : राष्ट्रीय हरित अधिकरण का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर:- न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव

  • कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव को न्यायमूर्ति एके गोयल की जगह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • पर्यावरण संरक्षण से संबंधित मामलों के त्वरित और प्रभावी निर्णय के लिए राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण का गठन किया गया है।
  • इसका गठन वर्ष 2010 में किया गया था, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

प्रश्न : इसरो द्वारा लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 मिशन के परियोजना निदेशक कौन हैं?
उत्तर:- पी वीरमुथुवेल

  • चंद्रयान-3 मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी वीरमुथुवेल हैं, उन्होंने साल 2019 में चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का पद संभाला था। इससे पहले वह इसरो के स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्राम ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।
  • पी वीरमुथुवेल ने इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन में भी अहम भूमिका निभाई थी. वह विल्लुपुरम, तमिलनाडु के रहने वाले हैं और उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT-M) से पढ़ाई की है।

प्रश्न : महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्थापित प्रथम ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया था?
उत्तर:- रतन टाटा

  • प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्थापित पहले ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और अजित पवार उपस्थित थे।
  • वित्त वर्ष 2021-22 में टाटा कंपनियों का संयुक्त राजस्व 128 अरब डॉलर रहा.

प्रश्न : भारत के चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय आइकन के रूप में किसे चुना गया है?
उत्तर:- सचिन तेंदुलकर

  • भारत के चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रीय आइकन के रूप में नामित किया है।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की मौजूदगी में तेंदुलकर के साथ तीन साल की अवधि के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये।
  • पिछले साल आयोग ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को नेशनल आइकॉन के रूप में मान्यता दी थी।

29 August 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में किस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता?
उत्तर:- रॉकट्री

  • 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी) को मिला। वहीं बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट (आर माधवन) को दिया गया।
  • बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए दिया गया. फिल्म ‘आरआरआर’ ने बेस्ट एक्शन डायरेक्शन, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स और बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड जीता.

प्रश्न : कौन सा देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है?
उत्तर:- भारत

  • भारत इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। हाल ही में विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरा है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।
  • अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ (अब रूस) चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफल रहे हैं। अब भारत भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

प्रश्न : 30 अगस्त 2023 को पूरे भारतवर्ष में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- राष्ट्रीय उद्योग दिवस

प्रश्न : WAC में किस देश ने पुरुषों की 4×400 मीटर रिले टीम इवेंट में नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर :- भारत

31 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : अमरीकी ओपन टेनिस का शुरुआत अमेरिका के किस शहर में हुआ है?
उत्तर :- न्यूयॉर्क

प्रश्न : किस राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन जी ने ओणम समारोह का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- केरल के मुख्यमंत्री

प्रश्न : काजीरंगा नेशनल पार्क की पहली महिला फील्ड डायरेक्टर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- डॉ. सोनाली घोष

प्रश्न : नवाचार और सशक्तिकरण के लिए वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के रूप में इंफोसिस में कौन शामिल हुईं हैं?
उत्तर :- इगा स्विएटेक

प्रश्न : किस देश में आयोजित 5वें ‘AUSINDEX-23’ में भारतीय नौसेना ने भाग लिया है?
उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
31 August 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की August daily current affairs (August Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
31 August 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 31 August 2023 Current affairs in Hindi | 31 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!