31 January 2023 Current Affairs in Hindi | 31 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

31 January 2023 Current Affairs : आज के डेली करेंट अफेयर्स ’31 January 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित January 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 31 January 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 31 January 2023, 31 January 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 31 January 2023, 31 Jan Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 31 Jan Top 10 Question, 31 Jan Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

31 January 2023 Current Affairs in Hindi | 31 जनवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

31 January 2023 Current Affairs
31 January 2023 Current Affairs

प्रश्न :विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस कब बनाया जाता है।
उत्तर :- 30 जनवरी

  • विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस (World Neglected Tropical Diseases Day) हर साल 30 जनवरी को एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती के रूप में उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों (neglected tropical diseases) के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है

प्रश्न :हाल ही में कौन सा देश ने महिला क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए डेबी एच मेडल पेश करेगा।
उत्तर :- न्यूजीलैंड

  • न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने घोषणा की है कि उत्कृष्ट महिला क्रिकेटर को इस साल के वार्षिक क्रिकेट पुरस्कार समारोह में डेबी हॉकले मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
  • इस वर्ष 23 मार्च को आकलैंड में आयोजित होने वाले न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्डस में साल के उत्कृष्ट पुरुष क्रिकेटर के लिए सर रिचर्ड हैडली मेडल के बराबर का दर्जा दिया जाने वाला नव-निर्मित सम्मान एक नियमित कार्यक्रम बन गया है।

प्रश्न :हाल ही में NMDC ने किसे अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है।
उत्तर :- निखत ज़रीन

  • हैदराबाद स्थित नवरत्न खनन पीएसयू एनएमडीसी, ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियन और बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता निखत ज़रीन के साथ एनएमडीसी को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रतिनिधित्व करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रश्न :खादी उत्सव-23 का उद्घाटन कहा पर किया गया है
उत्तर :- मुंबई

  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने खादी उत्सव-23 का उद्घाटन किया, जो 27 जनवरी से 24 फरवरी, 2023 तक मुंबई में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) मुख्यालय में चलेगा।

प्रश्न :Woxsen University ने किस राज्य की लड़कियों के लिए प्रोजेक्ट एस्पिरेशन को लॉन्च किया है।
उत्तर :- तेलंगाना

  • वॉक्ससेन यूनिवर्सिटी ने अपने पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने और परिसर के आसपास के समुदाय को सशक्त बनाने के अपने दृढ़ विश्वास के साथ प्रोजेक्ट एस्पिरेशन लॉन्च किया है।
  • Woxsen University ने कक्षा IX-XII, तेलंगाना मॉडल स्कूल और जूनियर कॉलेज की महत्वाकांक्षी लड़कियों के लिए परियोजना की परिकल्पना की है।
  • प्रोजेक्ट एस्पिरेशन के तहत, छात्रों को स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा “ट्रेन द ट्रेनर” कार्यशाला में भाग लेने के लिए चुना जाता है, जो दिसंबर 2022 में शुरू हुई थी।

प्रश्न :हाल ही में किस मंत्री ने ‘राष्ट्रीय लॉजिस्टिक पोर्टल (समुद्री)’ का उद्घाटन किया है।
उत्तर :- सर्वानंद सोनोवाल

  • केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हाल ही में ‘राष्ट्रीय लॉजिस्टिक पोर्टल (समुद्री)’ का उद्घाटन किया।

प्रश्न :ऐतिहासिक मुगल गार्डन का नाम बदलकर क्या कर दिया है।
उत्तर :- अमृत उद्यान

  • राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान 31 जनवरी से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके साथ ही उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन कर दिया। सरकार ने शनिवार को ऐतिहासिक मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया था। इस उद्यान को साल में एक बार जनता के लिए खोला जाता है।

प्रश्न :ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के पुरुष एकल मैच किसने जीता है।
उत्तर :- नोवाक जोकोविच

  • नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के पुरुष एकल मैच के फाइनल में स्टेफानोस सितसिपास को हराया। जोकोविच ने 10वां ऑस्ट्रेलियन ओपन और 22वां ग्रैंड स्लैम जीता।
  • 2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन 16-29 जनवरी 2023 तक मेलबर्न पार्क में आयोजित एक ग्रैंड स्लैम स्तर का टेनिस टूर्नामेंट था।
  • यह ऑस्ट्रेलियन ओपन का 111वां संस्करण था, ओपन एरा में 55वां और साल का पहला बड़ा टूर्नामेंट था।
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के लिए कुल पुरस्कार राशि 76.5 मिलियन डॉलर है।

प्रश्न :ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में महिला एकल मैच किसने जीता है।
उत्तर :- ए सबलेंका

प्रश्न :अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप किसने जीता है ।
उत्तर :- भारत

  • अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया है। टीम इंडिया ने इस विश्व कप के पहले संस्करण को जीतकर इतिहास रच दिया है।
  • इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।
  • इंग्लैंड के कप्तान और शानदार ऑलराउंडर ग्रेस स्क्रिवेंस को बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है।

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने नाबालिक लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों को कठोर कानून के तहत कारावास देने की घोषणा की है?
उत्तर :- असम राज्य सरकार ने।

प्रश्न : “ICC Spirit of Cricket Award 2022” से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- आसिफ शेख (नेपाली क्रिकेटर)।

प्रश्न : केंद्र सरकार निकोबार द्वीप पर कितने करोड़ रुपये के ‘International Transshipment Port’ की तैयारी कर रहा है?
उत्तर :- 41,000 करोड़ रुपये

प्रश्न : वर्ल्ड बैंक ने सबसे गरीब से सबसे तेज़ी से बढ़ते देशों में से एक बनने के लिए किस देश की सराहना की है?
उत्तर :- बांग्लादेश।

प्रश्न : किस मंत्रालय ने प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों में 15 अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- कपड़ा मंत्रालय ने।

प्रश्न : उत्तर प्रदेश में ‘Investors Summit 2023’ में निवेश आकर्षित करने में कौन सा शहर शीर्ष पर रहा है?
उत्तर :- झांसी

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Daily Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 31 जनवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!