5 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

5 August 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 5 August 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 5 August 2023 in Hindi || National Current Affairs 5 August 2023 in Hindi || International Current Affairs 5 August 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 5 अगस्त 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

5 August 2023 Current Affairs in Hindi | 5 अगस्त 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

5 August 2023 Current Affairs
5 August 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3

5 August 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : वित्त मंत्रालय ने ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ONGC Videsh Ltd) को किस का दर्जा दिया है।
उत्तर :- ‘नवरत्न’

  • वित्त मंत्रालय ने ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ONGC Videsh Ltd) को अपग्रेड कर ‘नवरत्न’ का दर्जा दे दिया। मंत्रालय की मंजूरी के बाद ओएनजीसी विदेश अब कैटेगरी- 1 ‘मिनीरत्‍न’ से ‘नवरत्‍न’ सेंट्रल पब्लिक सेक्‍टर एंटरप्राइस (CPSE) हो गई है।
  • CPSEs की लिस्‍ट में ओएनजीसी विदेश 14वीं नवरत्‍न कंपनी हो गई है।

प्रश्न : हाल ही में एक नया मोबाइल एप राजमार्गयात्रा किसके द्वारा लॉन्च किया गया है।
उत्तर :- NHAI

  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक नया मोबाइल एप राजमार्गयात्रा लॉन्च किया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक एकीकृत मोबाइल एप्लिकेशन ‘राजमार्गयात्रा’ पेश करके राजमार्ग उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

प्रश्न : साल्ट लेक सिटी में FBI के फील्ड ऑफिस की हेड किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- शोहिनी सिन्हा

  • शोहिनी सिन्हा, एक भारतीय-अमेरिकी, FBI डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे के द्वारा सॉल्ट लेक सिटी फ़ील्ड ऑफिस के नए स्पेशल एजेंट इन चार्ज के रूप में चयनित की गई है। पहले, वह वाशिंगटन, डीसी में FBI हेडक्वार्टर के निदेशक के विशेष सहायक के पद पर थी।

प्रश्न : NABARD ने राजस्थान सरकार को ग्रामीण विकास के लिए कितने करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
उत्तर :- 1974 करोड़ रुपये

5 August 2023 Current Affairs in Hindi quiz

  • नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने राजस्थान सरकार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ग्रामीण बुनियादी ढांचे विकास निधि (RIDF) के तहत कुल राशि 1,974.07 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
  • इस पर्याप्त वित्त पोषण का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों की जीवन स्थितियों को ऊपर उठाना और क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की स्थापना: 12 जुलाई 1982
  • नाबार्ड राजस्थान के मुख्य महाप्रबंधक: डॉ. राजीव सिवाच

प्रश्न : हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने नेशनल माइनिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) के नए लोगो का अनावरण किया है।
उत्तर :- ज्योतिरादित्य सिंधिया

  • नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम में, ज्योतिरादित्य सिंधिया, इस्पात और नागरिक उड्डयन के केंद्रीय मंत्री, नेशनल माइनिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) के नए लोगो का अनावरण किया। नए लोगो के लॉन्च से NMDC ने जिम्मेदार खनन और वैश्विक मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दिखाने का बड़ा कदम उठाया है।

प्रश्न : हाल ही में किसके द्वारा मध्य प्रदेश के भोपाल में ‘उन्मेशा’ अंतरराष्ट्रीय साहित्य समारोह और ‘उत्कर्ष’ लोक और जनजातीय प्रदर्शनी कला समारोह का उद्घाटन किया है।
उत्तर :- राष्ट्रपति

  • भारत के राष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश के भोपाल में ‘उन्मेशा’ अंतरराष्ट्रीय साहित्य समारोह और ‘उत्कर्ष’ लोक और जनजातीय प्रदर्शनी कला समारोह का उद्घाटन किया। ये समारोह, सहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी द्वारा संचालित किए गए हैं, और इनका संयुक्त उद्देश्य क्षेत्र में सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाना है।
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: मंगूभाई पटेल
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान

प्रश्न : डूरंड कप 2023 का 132वां संस्करण का आयोजन कब से किया जा रहा है।
उत्तर :- 3 अगस्त

  • एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2023 का 132वां संस्करण 3 अगस्त से शुरू हुआ। इस साल का टूर्नामेंट स्पेशल है क्योंकि इसमें इंडियन सुपर लीग, आई-लीग और सशस्त्र बलों की 24 टीमें शामिल हैं।

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य के जू में हिमालयन गिद्ध के कैप्टिव में जन्म देने का रिकॉर्ड भारत में पहली बार रिकॉर्ड हुआ है।
उत्तर :- असम

5 August 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • असम स्टेट जू में हाल ही में हिमालयन गिद्ध के कैप्टिव में जन्म देने का रिकॉर्ड भारत में पहली बार रिकॉर्ड हुआ। इस सफल ब्रीडिंग के विवरण हाल ही में एक पेपर में प्रकाशित किये गए हैं,
  • जिसका शीर्षक है ‘Breeding of Himalayan Vulture Gyps himalayensis Hume, 1869 in the Assam State Zoo, Guwahati, Assam’. ‘संकट के निकट’ श्रेणी में आने वाले इस प्रजाति की अनुमानित जनसंख्या 66,000 है, जिसने अपने संरक्षण की यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण देखा।

प्रश्न : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ओवरसीज इन्वेस्टमेंट की देर से जानकारी देने को लेकर कितनी सरकारी कंपनियों पर जुर्माना लगाया है।
उत्तर :- चार

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ओवरसीज इन्वेस्टमेंट की देर से जानकारी देने को लेकर 4 सरकारी कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। इन कंपनियों में ONGC विदेश लिमिटेड (OVL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, GAIL (इंडिया) लिमिटेड और ऑयल इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। इन चारों कंपनियों को 2000 करोड़ रुपये का लेट सबमिशन फीस (LSF) देना होगा।

प्रश्न : Foxconn ने किस राज्य में प्लांट स्थापित करने हेतु 1600 करोड़ रुपये के मसौदे पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- तमिलनाडु राज्य

प्रश्न : एशिया की अब तक की सबसे ऊँची भूमि कला समूह प्रदर्शनी कहाँ शुरू की गई है?
उत्तर :- लेह

प्रश्न : किस भारतीय मूल की लेखिका का पहला उपन्यास बुकर प्राइस लोंगलिस्ट में शामिल हुआ है?
उत्तर :- चेतना मारु

5 August 2023 Current Affairs in Hindi MCQ

प्रश्न : जून 2023 में कोर इंडस्ट्रीज (मुख्य उद्योगों) का उत्पादन 5 महीने के उच्चतम स्तर कितने प्रतिशत पर पहुंच गया है?
उत्तर :- 8.2% पर

प्रश्न : किसने भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित MRI स्कैनर की शुरूआत की है?
उत्तर :- डॉ जितेन्द्र सिंह

प्रश्न : किसे सैन्य नर्स का Additional Director General नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- अमिता रानी

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
5 August 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की August daily current affairs (August Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
5 August 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 5 August 2023 Current affairs in Hindi | 5 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा

error: Content is protected !!