5 July 2023 Current Affairs In Hindi PDF | Current Affairs 5 July 2023

5 July 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 5 July 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित July Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 5 July 2023 in Hindi || National Current Affairs 5 July 2023 in Hindi || International Current Affairs 5 July 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 5 जुलाई 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

5 July 2023 Current Affairs in Hindi | 5 जुलाई 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

5 july 2023 Current Affairs
5 July 2023 Current Affairs In Hindi PDF | Current Affairs 5 July 2023 3

5 July Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में केंद्र सरकार ने नव नियुक्त नेशनल साइबर सिक्यूरिटी कोऑर्डिनेटर (एनसीएससी) के रूप किसे नियुक्त किया है।
उत्तर :- लेफ्टिनेंट जनरल एम यू नायर

  • सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एम यू नायर को नव नियुक्त नेशनल साइबर सिक्यूरिटी कोऑर्डिनेटर (एनसीएससी) के रूप में नामित किया है। लेफ्टिनेंट जनरल नायर, जिन्होंने जुलाई 2022 में 28 वें सिग्नल ऑफिसर-इन-चीफ की भूमिका निभाई थी

प्रश्न : NADA और भारत ने डोपिंग विरोधी प्रयासों में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए किसके साथ समझौता किया है।
उत्तर :- SARADO

  • नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) भारत और दक्षिण एशिया क्षेत्रीय डोपिंग रोधी संगठन (SARADO) ने डोपिंग विरोधी प्रयासों में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) के माध्यम से हाथ मिलाया।
  • नाडा का मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • नाडा की स्थापना: 24 नवंबर 2005;
  • नाडा के अध्यक्ष: अनुराग ठाकुर।

प्रश्न : कैरेबियाई प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर कौन बनी है।
उत्तर :- श्रेयांका पाटिल

  • युवा स्पिन गेंदबाज श्रेयांका पाटिल ने महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (WCPL) के लिए साइन होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया है।

प्रश्न : हाल ही में किस बैंक ने देश भर में 34 ट्रांजेक्शन बैंकिंग केंद्र लॉन्च किए है।
उत्तर :- SBI

  • भारतीय स्टेट बैंक ने 01 जुलाई 2023 को ग्राहक सेवाओं को बढ़ाने और विकास को गति देने के लिए देश भर में 34 ट्रांजेक्शन बैंकिंग केंद्र लॉन्च किए।
  • उद्घाटन बैंक के 68वें स्थापना दिवस के अवसर पर एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा ने किया।

प्रश्न : हाल ही में किसे पॉइंट ऑफ लाइट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उत्तर :- राजेंद्र सिंह धट्ट

  • “अविभाजित भारतीय पूर्व सैनिक संघ” के पीछे की प्रेरणा शक्ति राजेंद्र सिंह धट्ट को उनकी असाधारण सेवा और ब्रिटिश भारतीय युद्ध के दिग्गजों को एक साथ लाने के अथक प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित पॉइंट ऑफ लाइट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • धट्ट ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश भारतीय सेना में शामिल होकर अपने देश की सेवा करने के लिए अपने समर्पण का प्रदर्शन किया।

प्रश्न : कोल इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्ति किया गया है।
उत्तर :- पीएम प्रसाद

5 July 2023 Current Affairs in Hindi MCQ

  • वर्तमान में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत पीएम प्रसाद को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है,

प्रश्न : किस मंत्री ने ग्राम विकास मूल्यांकन हेतु ‘पंचायत विकास सूचकांक’ जारी किया है।
उत्तर :- कपिल मोरेश्वर पाटिल

  • केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने कहा कि गांवों में लक्षित विकास के लिए विभिन्न संकेतकों का मूल्यांकन करने के लिहाज से केंद्र सरकार ने ‘पंचायत विकास सूचकांक’ (पीडीआई) तैयार किया है।
  • सूचकांक पंचायत स्तर पर विकास को मापने और निगरानी करने के लिए एक सांख्यिकीय उपकरण की तरह काम करेगा।

प्रश्न : PEN पिंटर पुरस्कार 2023 से किसे सम्मानित किया गया है।
उत्तर :- माइकल रोसेन

  • प्रसिद्ध बाल लेखक और प्रदर्शन कवि, माइकल रोसेन, 77 वर्ष की आयु में, को सम्मानित PEN पिंटर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।
  • यह प्रतिष्ठित पुरस्कार यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड या राष्ट्रमंडल से आने वाले लेखक को दिया जाता है,

प्रश्न : भारतीय स्टेट बैंक के सीएफओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- कामेश्वर राव कोदावंती

5 July 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कामेश्वर राव कोदावंती को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त करने की घोषणा की है। वह 1991 से एसबीआई से जुड़े हैं। एसबीआई के सीएफओ के पद पर रहे चरणजीत सुरिंदर सिंह अत्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

प्रश्न : किस मंत्रालय ने दुष्‍कर्म की शिकार नाबालिगों को चिकित्सा और अन्‍य आवश्‍यक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है?
उत्तर :- महिला और बाल विकास मंत्रालय

प्रश्न : सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप कख फाइनल मैच कहां खेला खेला जाएगा?
उत्तर :- बेंगलुरु शहर

प्रश्न : Housing Development Finance Corporation और किस बैंक का विलय 1 जुलाई से प्रभावी हो गया है?
उत्तर :- HDFC बैंक

प्रश्न : स्टार्टअप-20 शिखर सम्मेलन किस राज्य में आयोजित की जा रही है?
उत्तर :- हरियाणा राज्य

5 July 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : 4 जुलाई 2023 को पूरे विश्व भर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- सहकारिता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

प्रश्न : किसने संसद में NRF (National Research Foundation) Bill, 2023 पेश करने को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- केन्द्रीय मंत्रिमंडल

प्रश्न : किस कंपनी ने ब्राजील के फिनटेक प्लेटफॉर्म पिस्मो को 1 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की है?
उत्तर :- वीजा

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
5 July 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की July daily current affairs (July Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
Telegram Join

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today Current affairs 5 July 2023 in Hindi | 5 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!