5 May 2023 Current Affairs in Hindi । 5 मई 2023 करंट अफेयर्स

5 May 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 5 May 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित April 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 5 May 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

5 May 2023 Current Affairs in Hindi | 5 मई 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

इस पोस्ट में हम आज 5 May 2023 current affairs questions in Hindi के बारे में पढ़ेंगे जिसमें आपको Today Current Affairs से संबंधित Questions and Answers के साथ-साथ संपूर्ण जानकारी व्याख्या सहित पढ़ने को मिलेगी इन्हें आप आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़ सकते हैं।

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

5 May 2023 Current Affairs
5 May 2023 Current Affairs in Hindi । 5 मई 2023 करंट अफेयर्स 2

5 May Current Affairs Important Questions | Current Affairs Today Question

प्रश्न : विश्व बैंक के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुत्क किया गया है ?
उत्तर :- अजय बंगा

  • भारतीय मूल के अजय बंगा को आधिकारिक तौर पर विश्व बैंक के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। विश्व बैंक के 25 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड ने अजय बंगा को पांच साल की अवधि के लिए चुना, जो पहले मास्टरकार्ड के सीईओ के रूप में कार्य कर चुके हैं।
  • विश्व बैंक की स्थापना जुलाई 1944 में हुई।

प्रश्न : वोडाफोन के सीईओ के रूप में किसे नियक्ति किया गया है?
उत्तर :- मार्गेरिटा डेला वैले

  • दिसंबर 2022 में निक रीड के पद छोड़ने के बाद से मार्गेरिटा डेला वैले वोडाफोन समूह की अंतरिम सीईओ हैं। वोडाफोन समूह ने घोषणा की कि डेला वैले को स्थायी मुख्य कार्यकारी के रूप में नामित किया गया है।

प्रश्न : हाल ही में किस देश के स्‍टार तेज गेंदबाज शबनिम इस्‍माइल ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से तत्‍काल प्रभाव से संन्‍यास की घोषणा की।
उत्तर :- दक्षिण अफ्रीका

  • दक्षिण अफ्रीका की स्‍टार तेज गेंदबाज शबनिम इस्‍माइल ने 03 मई 2023 को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से तत्‍काल प्रभाव से संन्‍यास की घोषणा की।
  • उन्होंने अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर पर तत्काल प्रभाव से विराम लगाते हुए, संन्यास की घोषणा कर दी है।

प्रश्न : संकाय भर्ती के लिए एकीकृत पोर्टल सीयू-चयन किसके द्वारा लॉन्च किया गया
उत्तर :- यूजीसी

  • यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी फैकल्टी के लिए नई भर्ती पोर्टल सीयू-चयन का शुभारंभ किया, जिसे पूरी तरह से उपयोगकर्ता अनुकूल घोषित किया गया है और भर्ती प्रक्रिया के सभी हितधारकों के आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त है।

प्रश्न : किस देश ने Sberbank ने Chat GPT के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए ‘गीगाचैट’ को लॉन्च किया है ?
उत्तर :- रूस

  • Sberbank ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट रेस में ChatGPT को टक्कर देने के लिए GigaChat नाम की तकनीक विकसित की है।

प्रश्न : किंग चार्ल्स III का राज्याभिषेक समारोह का आयोजन कब किया जाएगा।
उत्तर :- 6 मई 2023

  • राजा चार्ल्स III, जो सम्राट बनने के लिए 70 से अधिक वर्षों से इंतजार कर रहे हैं, मई के पहले सप्ताहांत में वेस्टमिंस्टर एब्बे में एक भव्य राज्याभिषेक समारोह आयोजित करेंगे।
  • यूनाइटेड किंगडम के अगले सम्राट के रूप में राजा चार्ल्स III राज्याभिषेक शनिवार, 6 मई, 2023 को होगा।

प्रश्न : अमेरिकी कक्षाओं में प्रतिबंधित किताबों की सूची में कौन सी नई पुस्तक को शामिल किया गया है ?
उत्तर :- ‘मिल्क एंड हनी’

  • कनाडाई-सिख कवियित्री रूपी कौर ने 2022-23 के स्कूल वर्ष की पहली छमाही के लिए अमेरिकी कक्षाओं में 11 सबसे प्रतिबंधित पुस्तकों की सूची में जगह बनाई है।

प्रश्न : राष्ट्रीय विनिर्माण नवाचार सर्वेक्षण के अनुसार किस राज्य को ‘अभिनव’ राज्य का स्थान दिया गया है ?
उत्तर :- कर्नाटक

  • विनिर्माण फर्मों के बीच नवाचार की डिग्री पर एक सर्वेक्षण में पाया गया कि कर्नाटक, कुल मिलाकर, सबसे “अभिनव” राज्य है, इसके बाद तेलंगाना और तमिलनाडु हैं।

प्रश्न : किस देश ने एसीसी पुरुष प्रीमियर कप जीतकर एशिया कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
उत्तर :- नेपाल

  • नेपाल ने एसीसी पुरुष प्रीमियर कप जीतकर एशिया कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रोहित पौडेल की अगुवाई वाली टीम ने कीर्तिपुर के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में दो दिनों तक खेले गए फाइनल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सात विकेट से हराया।

प्रश्न : ओबीसी सर्वेक्षण शुरू करने वाला दूसरा राज्य कौन सा बना है ?
उत्तर :- ओडिशा

प्रश्न : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2023 कब मनाया जाता है ?
उत्तर :- 3 मई

प्रश्न : मैराज अहमद खान और गनेमत सेखों ने मिस्र के काहिरा में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में कौन सा पदक जीता है ?
उत्तर :- स्वर्ण पदक

प्रश्न : हाल ही में ‘ए रिसर्जेंट नॉर्थईस्ट: नैरेटिव्स ऑफ़ चेंज’ नामक पुस्तक किसने लिखी है?
उत्तर :- आशीष कुंद्रा

प्रश्न : हाल ही में किसने मन की बात @ 100 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- जगदीप धनखड

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Daily Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 5 May 2023 Current Affairs की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!