6 January 2023 Current Affairs in Hindi | 6 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

आज के डेली करेंट अफेयर्स ’6 January 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित January 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 6 January 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 6 January 2023, 6 January 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 6 January 2023, 6 Jan Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 6 Jan Top 10 Question, 6 Jan Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

6 January 2023 Current Affairs in Hindi | 6 जनवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

Daily Current Affairs in Hindi
6 January 2023 Current Affairs in Hindi | 6 जनवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF 2

प्रश्न : किस राज्य के मोपा स्थित ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम ‘मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- मोपा’ करने को मंजूरी प्रदान की है।
उत्तर : गोवा

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के चार बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत मनोहर पर्रिकर की स्मृति में मोपा स्थित ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम ‘मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा- मोपा’ करने को मंजूरी प्रदान कर दी।
  • गोवा के वर्तमान मुख्यमंत्री – प्रमोद सावंत

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘दीदीर सुरक्षा कवच’ (Didir Suraksha Kavach) अभियान को शुरू किया है।
उत्तर : पश्चिम बंगाल

  • इस साल होने वाले पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव को देखते हुए सत्तारूढ़ टीएमसी ने नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान को ‘दीदीर सुरक्षा कवच’ (Didir Suraksha Kavach) नाम दिया गया है।
  • पश्चिम बंगाल के वर्तमान राज्यपाल – सीवी आनंद बोस

प्रश्न : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 16वां अध्यक्ष किसे चुना गया है।
उत्तर : कुलदीप सिंह पठानिया

  • पांचवीं बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 16वां अध्यक्ष चुना गया है। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहला प्रस्ताव पेश किया कि कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष होंगे।
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: सुखविंदर सिंह सुक्खू;
  • हिमाचल प्रदेश आधिकारिक पशु: हिम तेंदुआ;
  • हिमाचल प्रदेश की राजधानियाँ: शिमला (गर्मी), धर्मशाला (सर्दी)।
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल: आर वी अर्लेकर।

प्रश्न : राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत कौन सी राज्य सरकार एक वर्ष के लिए मुफ्त चावल प्रदान करेगी।
उत्तर : ओडिशा

  • राज्य सरकार बीपीएल परिवारों में रहने वाले लोगों को प्रति माह 5 किलो चावल उपलब्ध कराएगी। राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत एक और वर्ष के लिए मुफ्त चावल प्रदान किया जाएगा।
  • यह मुफ्त चावल जनवरी से दिसंबर 2023 तक मिलेगा।

प्रश्न : राजस्थान में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 18वें राष्ट्रीय जंबोरे का उद्घाटन किसने किया है।
उत्तर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 जनवरी 2023 को राजस्थान के पाली जिले के रोहट में 18वें राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जम्बूरी का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति दो दिवसीय (3 और 4 जनवरी) राज्य के दौरे पर थीं। 7 दिवसीय कार्यक्रम की मेजबानी 66 वर्षों के बाद राजस्थान द्वारा की जा रही है।

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आवासीय भूमि अधिकार योजना शुरू की है।
उत्तर : मध्यप्रदेश

  • मध्य प्रदेश में 4 जनवरी, 2023 को टीकमगढ़ जिले की बकपुरा पंचायत से मुख्यमंत्री आवासीय भूमि अधिकार योजना का शुभारंभ किया गया।

प्रश्न : भारत निर्वाचन आयोग ने किस राज्य की लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अपना स्टेट आइकन बनाया है।
उत्तर : बिहार

  • भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अपना स्टेट आइकन बनाया है। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मैथिली ठाकुर को आइकन बनाने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन कार्यालय ने दिया था। मैथिली ठाकुर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगी।

प्रश्न : ओवरसीज-चाइनीज बैंकिंग कॉर्पोरेशन (OCBC) की निजी बैंकिंग शाखा, बैंक ऑफ सिंगापुर (BoS) का सीईओ किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर : जेसन मू

  • ओवरसीज-चाइनीज बैंकिंग कॉर्पोरेशन (OCBC) की निजी बैंकिंग शाखा, बैंक ऑफ सिंगापुर (BoS) ने घोषणा की कि उसने जेसन मू को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। BoS की घोषणा 26 दिसंबर, 2022 को ब्लूमबर्ग के लेख के बाद आई है। जेसन मू 6 मार्च से आधिकारिक रूप से बहरेन शायरी की जगह लेंगे।

प्रश्न : जेलियांग्रोंग समुदाय (Zeliangrong community) का गान-नगाई त्यौहार किस राज्य में बनाया जाता है।
उत्तर : मणिपुर

  • मणिपुर में, जेलियांग्रोंग समुदाय (Zeliangrong community) का गान-नगाई त्यौहार (Gaan Ngai festival) 4 जनवरी, 2023 को मनाया गया।

प्रश्न : किसे राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी ) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है?
उत्तर : मीनेश सी शाह

प्रश्न : फेडरल रिजर्व बैंक की भारतीय मूल की प्रथम महिला उपाध्यक्ष कौन बनी है?
उत्तर : सुष्मिता शुक्ला

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम ‘AMLAN’ लॉन्च किया है?
उत्तर : ओडिशा

प्रश्न : किस राज्य के सीएम द्वारा ई-उपहार पोर्टल और सीएम डैश बोर्ड लाॅन्च किया गया है?
उत्तर : हरियाणा

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने अक्षय उर्जा के तहत ‘सोलर रूफ टॉप प्रोजेक्ट’ शुरू करने का निर्णय लिया है?
उत्तर : उत्तर प्रदेश

Click Here to Download the PDF

👇👇👇👇

Yearly Current Affairs 2022 PDF (Coming Soon)

आप डेली करंट अफेयर्स 06 जनवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!