Today Current Affairs | 6 June 2023 Current Affairs in Hindi

Today Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 6 June 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित April 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 6 June 2023 in Hindi || National Current Affairs 6 June 2023 in Hindi || International Current Affairs 6 June 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 6 जून 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

6 June 2023 Current Affairs in Hindi | 6 जून 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

6 June 2023 Current Affairs
Today Current Affairs | 6 June 2023 Current Affairs in Hindi 2

6 June Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स 2023 का ख़िताब किसने जीता है।
उत्तर :- मैक्स वेरस्टापेन

  • मैक्स वेरस्टापेन स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स में विजयी रहे, उन्होंने पोल पोजीशन हासिल की और फॉर्मूला वन चैम्पियनशिप में अपनी बढ़त को 53 अंकों से बढ़ाया।

प्रश्न : राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ), 2023 में कौन सा प्रौद्योगिकी संस्थान शीर्ष स्थान पर है।
उत्तर :- IIT मद्रास

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास ने लगातार पांचवें वर्ष राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ), 2023 में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है,
  • जबकि भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु को सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में स्थान दिया गया है।
  • आईआईएससी बेंगलुरु ने “समग्र” श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया है, इसके बाद आईआईटी दिल्ली है।

प्रश्न : हाल ही में किसने मिशन वात्सल्य पर एक पुनश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है।
उत्तर :- NIPCCD

  • एनआईपीसीसीडी ने 29 से 31 मई, 2023 तक मिशन वात्सल्य पर एक पुनश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एनआईपीसीसीडी क्षेत्रीय केंद्र, मोहाली में किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रश्न : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम बदलकर किसके नाम पर कर दिया है।
उत्तर :- अहिल्या बाई होलकर

  • महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले को अब अहिल्याबाई होलकर नगर के नाम से जाना जाएगा। सीएम एकनाथ शिंदे ने जिले के नाम को बदलने का एलान किया।
  • 31 मई को अहिल्याबाई होलकर की जयंती है। इसी मौके पर सीएम शिंदे ने जिले के नाम को बदलने का एलान कर दिया।

प्रश्न : RBI ने इंडियन ओवरसीज बैंक पर लगाया कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
उत्तर :- 2.2 करोड़ रूपये

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आय निर्धारण से जुड़े नियमों का अनुपालन नहीं करने और नियामकीय अनुपालन में अन्य कमियों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) पर 2.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

प्रश्न : विश्व मौसम विज्ञान संगठन के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- डॉ. अब्दुल्ला अल मंडोस

  • संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक मौसम विज्ञानी डॉ. अब्दुल्ला अल मंडोस को 2023 से 2027 तक चार साल के कार्यकाल के लिए विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

प्रश्न : 2025 में कौन सा देश दुनिया के सबसे बड़े संरक्षण सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
उत्तर :- UAE

  • संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 2025 में प्रतिष्ठित विश्व संरक्षण कांग्रेस (डब्ल्यूसीसी) की मेजबानी करने के लिए विजयी हुआ है। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) ने अबू धाबी को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए स्थान के रूप में चुना है।

प्रश्न : यूएनजीए के 78वें अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है।
उत्तर :- डेनिस फ्रांसिस

  • संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने त्रिनिदाद और टोबैगो के एक अनुभवी राजनयिक डेनिस फ्रांसिस को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78 वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना।

प्रश्न : किस राज्य में हिंसा की जांच के लिए सरकार तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
उत्तर :- मणिपुर

  • भारत सरकार ने मणिपुर में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं की जांच के लिए गुवाहाटी उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अजय लांबा के नेतृत्व में एक जांच आयोग का गठन किया है।

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने सभी घरों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है?
उत्तर :- राजस्थान राज्य सरकार

प्रश्न : किस केंद्रीय मंत्री ने पीएम स्वनिधि मोबाइल ऐप लांच किया है?
उत्तर :- हरदीप सिंह पुरी जी

प्रश्न : किस शहर में पहली प्रीमियर हैंडबॉल लीग की शुरूआत की जाएगी?
उत्तर :- जयपुर

प्रश्न : किस IIT ने पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के लिए HCL के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- IIT खड़गपुर

प्रश्न : किस राज्य में दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड हिन्दू मंदिर बनाया जा रहा है?
उत्तर :- तेलंगाना राज्य में।

प्रश्न : किस देश में महिला कबड्डी लीग का आयोजन किया जाएगा?
उत्तर :- संयुक्त अरब अमीरात में

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने MSMEs के लिए 15 दिवसीय मेगा पंजीकरण अभियान की शुरूआत की है?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार

प्रश्न : हाल ही में कौन-सा देश टीकों के परीक्षण के लिए CLN (Centralized Laboratory Network) का सदस्य बना है?
उत्तर :- अपना प्यारा देश भारत

प्रश्न : किस राज्य से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है?
उत्तर :- ओड़िशा राज्य

प्रश्न : किस पड़ोसी देश से भारत 10 हजार मेगावाट बिजली का आयात करेगा?
उत्तर :- नेपाल देश

प्रश्न : हाल ही में लातविया का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया है?
उत्तर :- एडगर्स रिंकेविक्स

प्रश्न : मौसम विज्ञान संगठन (WMO) का तीसरा उपाध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर :- भारत मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र

प्रश्न : किस देश ने विश्व मौसम विज्ञान संगठन की अध्यक्षता हासिल की है?
उत्तर :- संयुक्त अरब अमीरात

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Today Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 6 June 2023 Current Affairs की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!