6 May 2023 Current Affairs in Hindi । 6 मई 2023 करंट अफेयर्स

6 May 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 6 May 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित April 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 6 May 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

6 May 2023 Current Affairs in Hindi | 6 मई 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

इस पोस्ट में हम आज 6 May 2023 current affairs questions in Hindi के बारे में पढ़ेंगे जिसमें आपको Today Current Affairs से संबंधित Questions and Answers के साथ-साथ संपूर्ण जानकारी व्याख्या सहित पढ़ने को मिलेगी इन्हें आप आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़ सकते हैं।

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

6 May 2023 Current Affairs
6 May 2023 Current Affairs in Hindi । 6 मई 2023 करंट अफेयर्स 2

6 May Current Affairs Important Questions | Current Affairs Today Question

प्रश्न : बुद्ध पूर्णिमा 2023 में कब मनाई गयी है।
उत्तर :- 5 मई

  • बुद्ध पूर्णिमा, जिसे वेसाक या बुद्ध जयंती के रूप में भी जाना जाता है, दुनिया भर के बौद्धों द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मृत्यु का जश्न मनाता है।
  • बुद्ध पूर्णिमा हिंदू महीने वैशाख की पूर्णिमा के दिन पड़ती है, जो आमतौर पर अप्रैल या मई में आती है।
  • 2023 में बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को मनाई जाएगी।

प्रश्न : ओलंपिक रजत पदक विजेता निजेल अमोस पर लगा डोपिंग के लिए कितने साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
उत्तर :- तीन साल

  • एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार 2012 ओलंपिक में पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले निजेल अमोस पर डोपिंग के लिए तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रश्न : भारतीय बास्केटबॉल महासंघ का प्रशासक किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- पूर्व जज पी कृष्णा भट

  • दिल्ली उच्च न्यायालय ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व जज पी कृष्णा भट को तुरंत प्रभाव से भारतीय बास्केटबॉल महासंघ का प्रशासक नियुक्त किया। न्यायाधीश पुरूषेंद्र कुमार कौरव ने कहा कि प्रशासक बीएफआई के चुनाव होने तक पद पर बने रहेंगे।

प्रश्न : हाल ही में किस देश की विश्व चैंपियन धावक, टोरी बोवी का 32 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
उत्तर :- संयुक्त राज्य अमेरिका

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व 100 मीटर विश्व चैंपियन धावक, टोरी बोवी का 32 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अमेरिकी खिलाड़ी को 2017 में विश्व चैंपियन का ताज पहनाया गया था और उन्होंने 2016 में रियो खेलों में तीन ओलंपिक पदक जीते थे।

प्रश्न : हाल ही में किसने फर्स्ट रिपब्लिक बैंक का अधिग्रहण किया गया है।
उत्तर :- जेपी मॉर्गन

  • अमेरिकी नियामकों ने घोषणा की कि फर्स्ट रिपब्लिक बैंक का अधिग्रहण कर लिया गया है और बैंक को जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी को बेचने के लिए एक समझौता किया गया है।

प्रश्न : भारत ने किस देश के साथ औद्योगिक अनुसंधान और विकास सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
उत्तर :- इजराइल

  • भारत और इजराइल के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि के रूप में भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत विज्ञान वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) तथा इजराइल के रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान और विकास निदेशालय (डीडीआर एंड डी) के बीच औद्योगिक अनुसंधान और विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए।

प्रश्न : किस राज्य सरकार ने डिज्नीलैंड के आधार पर अयोध्या में ‘रामालंद’ की योजना बनाई है।
उत्तर :- उत्तर प्रदेश

  • अयोध्या एक वैश्विक पर्यटन हॉटस्पॉट के रूप में, उत्तर प्रदेश सरकार भगवान राम की कहानी सुनाने के लिए डिज्नीलैंड पर आधारित एक थीम पार्क ‘रामालैंड’ विकसित करने की योजना बना रही है।

प्रश्न : हाल ही में किस देश में देवेंद्र फडणवीस ने किया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया है।
उत्तर :- मॉरीशस

  • महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मॉरीशस में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का खुलासा किया।
  • उन्होंने भारत-मॉरीशस व्यापार मंच में भारत में एक अग्रणी औद्योगिक और निवेश गंतव्य के रूप में महाराष्ट्र की क्षमता पर प्रकाश डाला और मॉरीशस और महाराष्ट्र के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न : कोल इंडिया (सीआईएल) के अगले अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- पोलावरपु मल्लीखरजुना प्रसाद

  • लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीएसईबी) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स के सीएमडी पोलावरपु मल्लीखरजुना प्रसाद को कोल इंडिया (सीआईएल) के अगले अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अनुशंसित किया है।

प्रश्न : विश्व का सबसे बड़ा फ्रैंचाइजी शतरंज लीग – Global Chess League का आयोजन कहा पर किया जा रहा है।
उत्तर :- दुबई

  • फिडे और टेक महिंद्रा के संयुक्त उद्यम ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) ने उद्घाटन संस्करण के लिए दुबई को आयोजन स्थल घोषित किया।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने मालदीव में तटरक्षक प्रतिष्ठान के निर्माण की शुरुआत की है।
उत्तर :- राजनाथ सिंह

  • भारत के रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह और उनके मालदीव के समकक्ष मारिया दीदी ने मालदीव के तट रक्षक के लिए सिफावारू में एक बंदरगाह के निर्माण की शुरुआत की।

प्रश्न : हाल ही में किस संस्था ने ‘State of Global Climate शीर्षक पर रक रिपोर्ट जारी की है ?
उत्तर :- WMO

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य सरकार ने तीन नए संरक्षण अभ्यारण्यों की घोषणा की है ?
उत्तर :- राजस्थान

प्रश्न : हाल ही में भारत ने किस देश के साथ मिलकर ‘नेट जीरो’ इनोवेशन वर्चुअल सेंटर बनाने की घोषणा की है ?
उत्तर :- UK

प्रश्न : हाल ही में किस कंपनी को नवरत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज का दर्जा मिला है ?
उत्तर :- रेल विकास निगम लिमिटेड

प्रश्न : हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने कहाँ ‘वन अर्थ वन हेल्थ’ के छठे संस्करण का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- नई दिल्ली

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Daily Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 6 May 2023 Current Affairs की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!