6 Nov 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

6 Nov 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 6 Nov 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित November Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 6 Nov 2023 in Hindi || National Current Affairs 6 Nov 2023 in Hindi || International Current Affairs 6 Nov 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 6 नवंबर 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

6 Nov 2023 Current Affairs in Hindi | 6 नवंबर 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

6 Nov 2023 Current Affairs
6 Nov 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3


6 Nov 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में वित्त मंत्री ने कहा पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का उद्घाटन किया है।
उत्तर :- श्रीलंका

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने श्रीलंका के पूर्वी बंदरगाह शहर त्रिंकोमाली का दौरा किया जहां उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा की शुरुआत की और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में कंपनियों की मदद करने में उसकी भूमिका की सराहना की।

प्रश्न : प्रशासनिक और बजटीय प्रश्नों पर संयुक्त राष्ट्र सलाहकार समिति के लिए किसका चयन किया गया है।
उत्तर :- सुरेंद्र अधाना

  • वरिष्ठ भारतीय राजनयिक, सुरेंद्र अधाना को 2024-26 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रशासनिक और बजटीय प्रश्नों पर सलाहकार समिति (एसीएबीक्यू) में सेवा देने के लिए पुनः चुना गया है।

6 Nov 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : एनबीए और किस ब्रांड ने भारत में प्रामाणिक एनबीए माल के लिए एक व्यापक ऑनलाइन स्टोर NBAStore.in लॉन्च किया है।
उत्तर :- ब्रांड भाने

  • एनबीए और परिधान ब्रांड भाने ने भारत में प्रामाणिक एनबीए माल के लिए एक व्यापक ऑनलाइन स्टोर NBAStore.in लॉन्च किया है।
  • यह ऑनलाइन स्टोर भारत में आधिकारिक एनबीए माल की बढ़ती मांग को पूरा करता है,
  • स्टोर लॉन्च के साथ, 2023-24 एनबीए सीज़न का भारत में प्रसारण बुधवार, 25 अक्टूबर को शुरू हुआ।

प्रश्न : भारत और किस देश ने आवाजाही और प्रवासन साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
उत्तर :- इटली

  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इटली में अपने समकक्ष एंतोनिया ताजानी के साथ एक व्यापक व सार्थक बैठक की जिसके बाद दोनों देशों ने श्रमिकों, छात्रों तथा पेशेवरों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवाजाही व प्रवासन साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने इतालवी समकक्ष एंटोनियो तजानी के साथ बैठक की।

प्रश्न : भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने किस क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग बढ़ाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
उत्तर :- शिक्षा के क्षेत्र में

  • भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने शिक्षा के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संयुक्‍त अरब अमीरात के शिक्षा मंत्री डॉ. अहमद अल फलासी के बीच अबु धाबी में हुई बैठक में इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किये गये।

प्रश्न : भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर ‘कोस्टा सेरेना’ कहा से रवाना हुआ है।
उत्तर :- मुम्बई

6 Nov 2023 Current Affairs in Hindi quiz

  • केन्द्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल मुम्बई में भारत में पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर ‘कोस्टा सेरेना’ की घरेलू जल यात्रा का शुभारंभ किया।

प्रश्न : हाल ही में श्री सोमनाथ ट्रस्ट (एसएसटी) के अध्यक्ष के रूप में रूप में किसे चुना गया है।
उत्तर :- नरेंद्र मोदी

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए श्री सोमनाथ ट्रस्ट (एसएसटी) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है, जो ट्रस्ट के पारंपरिक एक वर्ष के कार्यकाल से एक महत्वपूर्ण कदम है।
  • गांधीनगर के राजभवन में आयोजित एसएसटी के न्यासी बोर्ड की 122वीं बैठक में, प्रधान मंत्री मोदी, मौजूदा अध्यक्ष, को पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए इस पद पर पुनः चयनित किया गया।

प्रश्न : हाल ही में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने तीन दिवसीय ‘इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो’ का उद्घाटन कहा पर किया है।
उत्तर :- बेंगलुरु, कर्नाटक

  • 2 नवंबर, 2023 को माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु, कर्नाटक में तीन दिवसीय ‘इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो’ का उद्घाटन किया।
  • यह शो का छठा संस्करण है।
  • लघु उद्योग भारती और आईएमएस फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित और रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय द्वारा समर्थित, यह कार्यक्रम ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ की केंद्रीय थीम रखता है।

प्रश्न : हाल ही में किस देश ने पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश की घोषणा की है।
उत्तर :- थाईलैंड

  • थाईलैंड अपने पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्‍या में भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा संबंधी जरूरत को समाप्‍त कर रहा है।
  • प्रधानमंत्री स्रेत्‍था थाविसिन ने कल कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि इस साल 10 नवंबर से अगले साल 10 मई तक भारतीय पर्यटक बिना वीजा के थाइलैंड में प्रवेश कर सकेंगे।

प्रश्न : वर्ल्‍ड कप में भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बने है।
उत्तर :- मोहम्‍मद शमी

  • मोहम्मद शमी 14 पारियों में 45* विकेट ले चुके हैं। उन्होंने जहीर खान (Zaheer Khan) और जवागल श्रीनाथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप करियर में 33 विकेट ले चुके हैं।

प्रश्न : हाल ही में किसे प्रतिष्ठित केरल ज्योति पुरस्कार के लिए चुना गया है।
उत्तर :- टी. पद्मनाभन

  • केरल सरकार ने प्रसिद्ध लेखक टी. पद्मनाभन को प्रतिष्ठित केरल ज्योति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में चुना है।
  • राज्य का यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मनाभन को मलयालम साहित्य में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया।

प्रश्न : वर्ष 2023 का ब्रिटिश अकादमी पुस्तक पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है।
उत्तर :- नंदिनी दास

6 Nov 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज फॉर ग्लोबल कल्चरल अंडरस्टैंडिंग, एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय नॉन-फिक्शन पुरस्कार भारत में जन्मी लेखिका नंदिनी दास को उनकी पहली पुस्तक ‘कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स ऑफ एम्पायर’ के लिए दिया गया है।
  • इस वर्ष लंदन में ब्रिटिश अकादमी में आयोजित एक समारोह में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

प्रश्न : हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2023 में शीर्ष स्थान पर कौन रहे हैं?
उत्तर :- शिव नादर

प्रश्न : भारत और किस देश ने ‘Mobility and Migration’ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- इटली

प्रश्न : चुनाव आयोग ने चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए किस मंत्रालय के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- शिक्षा मंत्रालय के

प्रश्न : कौन-सा राज्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बहुभाषी माइक्रोसाइट लॉन्च करेगा?
उत्तर :- केरल राज्य

प्रश्न : उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश कौन बने हैं?
उत्तर :- रितु बिहारी

प्रश्न : ज्यूरिख इंश्योरेंस ग्रुप, कोटक जनरल इंश्योरेंस में कितने % हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा?
उत्तर :- 51% हिस्सेदारी

प्रश्न : किस देश की सेना द्वारा मिन्यूटमैन III मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है?
उत्तर :- अमेरिका सेना द्वारा

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
6 Nov 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की November daily current affairs (November Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
6 Nov 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 6 Nov 2023 Current affairs in Hindi | 6 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!