6 Oct 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

6 Oct 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 6 Oct 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 6 Oct 2023 in Hindi || National Current Affairs 6 Oct 2023 in Hindi || International Current Affairs 6 Oct 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 6 अक्टूबर 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

6 Oct 2023 Current Affairs in Hindi | 6 अक्टूबर 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

6 Oct 2023 Current Affairs
6 Oct 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3


6 Oct 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : पर्यटन मंत्रालय ने पीएटीए ट्रैवल मार्ट 2023 का उद्घाटन कहा पर किया है।
उत्तर :- नई दिल्ली

  • पर्यटन मंत्रालय ने नई दिल्ली में पीएटीए ट्रैवल मार्ट 2023 समारोह आयोजित किया।
  • मार्ट का आयोजन 4 से 6 अक्टूबर 2023 तक किया जा रहा है।
  • पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पीएटीए) ट्रैवल मार्ट 2023 का 46वां संस्करण नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित शानदार अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर (आईईसीसी) में आयोजित किया जा रहा है।

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने देहरादून में चौथे EMRS राष्ट्रीय सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव एवं कला उत्सव-2023 का उद्घाटन किया है।
उत्तर :- अर्जुन मुंडा

  • केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में 3 अक्टूबर, 2023 को चौथे ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव एवं कला उत्सव-2023 का उद्घाटन किया।
  • इसका आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय के अन्तर्गत जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी (एनईटीएस) ने किया है और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में एकलव्य विद्यालय संगठन समिति (ईवीएसएस), उत्तराखंड इसकी मेजबानी कर रहा है।

6 Oct 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : हाल ही में डेलॉयट टोचे तोमात्सु इंडिया LLP में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- आदित्य पुरी

  • HDFC बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और सीईओ आदित्य पुरी डेलॉयट टोचे तोमात्सु इंडिया LLP में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में शामिल हुए।
  • डेलॉयट ने जून में भारती एयरटेल और सॉफ्टबैंक इंडिया के पूर्व CEO मनोज कोहली को वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा की थी।

प्रश्न : भारतीय वायु सेना के बेड़े में पहला हल्का लड़ाकू विमान (LCA) तेजस शामिल किया जा रहा है यह किसके द्वारा तैयार किया गया है।
उत्तर :- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)

  • भारतीय वायु सेना के बेड़े में पहला हल्का लड़ाकू विमान (LCA) तेजस, शामिल हुआ है।
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी को 4 अक्टूबर को बेंगलुरु में दो सीटों वाले इस विमान LCA तेजस को सौंपा है।

प्रश्न : टाटा लिटरेचर लाइव लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023 से किसे सम्मानित किया गया है।
उत्तर :- तमिल लेखक अंबाई

  • कोयम्बटूर में सी.एस. लक्ष्मी के रूप में जन्मी तमिल लेखिका अंबाई को प्रतिष्ठित टाटा लिटरेचर लाइव! लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • यह सम्मानित पुरस्कार भारतीय लेखन और साहित्य की दुनिया में निरंतर और उत्कृष्ट योगदान की मान्यता में प्रस्तुत किया जाता है।
  • इससे पहले अनीता देसाई, मार्क टुली, अमिताव घोष, रस्किन बॉन्ड और गिरीश कर्नाड जैसे प्रसिद्ध लेखकों को यह सम्मान मिल चुका है।

प्रश्न : नीव लिटरेचर फेस्टिवल 2023 का आयोजन कब से कब तक किया जा रहा है।
उत्तर :- 7 और 8 अक्टूबर

6 Oct 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • नीव लिटरेचर फेस्टिवल 2023 का आयोजन 7 और 8 अक्टूबर, 2023 को बेंगलुरु के येमलूर में नीव अकादमी में होने वाला है।
  • इस वर्ष इस कार्यक्रम का थीम ‘What is childhood without stories?’ है।

प्रश्न : Asian Games 2023 में 4×400 मीटर रिले में भारत की पुरुष टीम ने कौन सा पदक जीता है।
उत्तर :- स्वर्ण पदक

  • भारतीय पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है। मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल वारियाथोड़ी और राजेश रमेश की चौकड़ी ने कमाल कर दिया और चार गुणा 400 मीटर रिले में भारत को 61 साल बाद स्वर्ण दिलाया।

प्रश्न : UNCTAD ने भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 6% से बढ़ाकर कितना कर दिया गया है।
उत्तर :- 6.6 प्रतिशत

  • संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (UNCTAD) ने भारत के 2023 के आर्थिक विकास के पूर्वानुमान को बढ़ा दिया है।
  • इसे अप्रैल में अनुमानित 6% से बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया गया है।
  • हालांकि, यह उम्मीद है कि देश की विकास दर 2024 में मामूली घटकर 6.2 प्रतिशत हो जाएगी।

प्रश्न : RBI के नए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- मुनीश कपूर

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 3 अक्टूबर 2023 से शुरू होने वाले एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) के रूप में मुनीश कपूर की नियुक्ति की घोषणा की है।

प्रश्न : Asian Games 2023 में नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक फाइनल में कौन सा पदक जीता है।
उत्तर :- स्वर्ण पदक

  • भारत ने एशियन गेम्स 2023 में पुरुषों की भाला फेंक फाइनल में गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किया।
  • पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ के ओलंपिक स्पोर्ट्स पार्क मेन स्टेडियम में आयोजित जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर कुमार जेना ने रजत पदक जीता।

प्रश्न : किस केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने 100% खुले में शौच मुक्त प्लस मॉडल का दर्जा हासिल किया है?
उत्तर :- जम्मू-कश्मीर

प्रश्न : भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन बनीं हैं?
उत्तर :- अन्नू रानी

6 Oct 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : कौन-सी राज्य सरकार अपने अधिकार क्षेत्र में विवादों को सुलझाने के लिए प्रत्येक पंचायत में एक ‘ग्राम न्यायालय’ स्थापित करने की योजना बना रही है?
उत्तर :- कर्नाटक राज्य सरकार

प्रश्न : विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की GDP Growth का क्या पूर्वानुमान लगाया है?
उत्तर :- 6.30%

प्रश्न : वर्ष 2023 में फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से किन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा?
उत्तर :- पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज़ और ऐनी एल’हुइलियर

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
6 Oct 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की October daily current affairs (October Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
6 oct 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 6 Oct 2023 Current affairs in Hindi | 6 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!