7 February 2023 Current Affairs in Hindi | 7 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

7 February 2023 Current Affairs : आज के डेली करेंट अफेयर्स ’07 February 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित January 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 07 February 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 07 February 2023, 07 February 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 07 February 2023, 7 Feb Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 07 Feb Top 10 Question, 06 Feb Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

7 February 2023 Current Affairs in Hindi | 07 फरवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

7 February 2023 Current Affairs
7 February 2023 Current Affairs

7 February 2023 Current Affairs

प्रश्न : दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौन से स्थान पर है।
उत्तर : – प्रथम

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) की वेबसाइट पर जारी सूची में पीएम मोदी 78 फीसदी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर हैं।
  • इस सूची में दूसरा स्थान मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर को मिला है जिन्हें 68 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है।
  • जबकि तीसरे स्थान पर स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति अलैन बेरसेट हैं जिन्हें 62 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है।

प्रश्न : केंद्रीय आइस हॉकी टीम राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता है।
उत्तर : – ITBP

  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की केंद्रीय आइस हॉकी टीम राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।
  • लेह के लद्दाख में आयोजित यह प्रतियोगिता का 12वां संस्करण था।
  • चैंपियनशिप का आयोजन आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएचएआई) ने किया था।

प्रश्न : ‘मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर’ पुरस्कार 2023 किसने जीता है।
उत्तर : – डॉ पैगी मोहन

  • लेखक डॉ. पैगी मोहन ने मातृभूमि इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ लेटर्स (एमबीआईएफएल 2023) के चौथे संस्करण में ‘मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीता है।
  • हाल ही में ‘एमबीआईएफएल 2023’ संपन्न हुआ।

प्रश्न : भारतीय रेलवे ने किस सोशल मीडिया ऐप्प के माध्यम से फूड डिलीवरी सुविधा शुरू की है।
उत्तर : – व्हाट्सएप

  • भारतीय रेलवे में यात्रा करने वाले यात्री अब अपने पीएनआर नंबर का उपयोग करके यात्रा करते समय व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

प्रश्न : हाल ही में कौन सा प्रौद्योगिकी संस्थान इसरो के लिए स्पेसफ्लाइट प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित करेगा।
उत्तर : – IIT – मद्रास

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास (आईआईटी-एम) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए संवर्धित,आभासी और मिश्रित वास्तविकता (एआर/वीआर/एमआर) का उपयोग करके भारतीय अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित करेगा।
  • इसरो अध्यक्ष: एस. सोमनाथ;
  • इसरो की स्थापना तिथि: 15 अगस्त, 1969;
  • ISRO के संस्थापक: डॉ. विक्रम साराभाई।

प्रश्न : बैंकिंग उद्योग के लिए कुशल वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजमेंट पेशेवरों के प्रशिक्षण के लिए किस बैंक ने NIIT लिमिटेड के साथ साझेदारी की
है।
उत्तर : – HDFC बैंक

  • बैंकिंग उद्योग के लिए कुशल वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजमेंट पेशेवरों के प्रशिक्षण के लिए HDFC बैंक ने NIIT लिमिटेड के साथ साझेदारी की है।
  • इस कार्यक्रम को शिक्षार्थियों के बीच इन-डिमांड और उन्नत बिक्री कौशल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो उन्हें कई सेवाओं के लिए नए ग्राहक प्राप्त करने में सक्षम करेगा।

प्रश्न : महिंद्रा फाइनेंस ने हाल ही में किसे प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित किया है।
उत्तर : – राउल रेबेलो

  • राउल रेबेलो वर्तमान में कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी हैं और 29 अप्रैल 2024 को रमेश अय्यर के सेवानिवृत्त होने पर एमडी और सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

प्रश्न : ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित नेशनल बीच सॉकर चैम्पियनशिप किसने जीता है।
उत्तर : – केरल

  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित नेशनल बीच सॉकर चैम्पियनशिप केरल ने जीती। सूरत के डुमस बीच पर आयोजित फाइनल मैच में केरल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 13-4 से मात दी। पंजाब उप विजेता रही।

प्रश्न : भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्मकार (Dipa Karmakar Ban) के डोप टेस्ट में फेल होने के चलते ITA ने कितने दिन का प्रतिबंध लगाया है।
उत्तर : – 21 महीने

  • भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्मकार (Dipa Karmakar Ban) के डोप टेस्ट में फेल होने के चलते ITA (इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने उन पर 21 महीने का प्रतिबंध लगा दिया। भारतीय जिम्नास्ट को प्रतिबंधित पदार्थ हाइजेनामाइन के सेवन के चलते खेल से दूर कर दिया गया है।

प्रश्न : Grammys Awards 2023 से किसे सम्मानित किया गया है।
उत्तर : – रिकी केज

  • भारतीय कंपोजर रिकी केज (Ricky Kej) ने एक और ग्रैमी जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।
  • 65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में केज ने अपनी एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए रॉक लेजेंड स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ बेस्ट इमर्सिव एल्बम का अवॉर्ड जीता। ये केज का लगातार दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड है।

प्रश्न : पीएम मोदी ने, एशिया के सबसे बड़े हेलिकॉप्‍टर मैनुफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन कहाँ किया है।
उत्तर : – तुमकुरू, कर्नाटक

प्रश्न : भारत रंग महोत्सव, (BRM), 2023 के 22वें संस्करण का आयोजन कौन करेगा।
उत्तर : – नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD)

प्रश्न : भारत की वन स्थिति रिपोर्ट 2021 के अनुसार, कुल वन और वृक्षों का आवरण 8.9 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक हो गया है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत है।
उत्तर : – 24 प्रतिशत

प्रश्न : निम्न में से कौन-सा देश हाल ही में ‘अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’ का पूर्ण सदस्य बना है।
उत्तर : – ब्राज़ील

प्रश्न : पीएम मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक 2023 का शुभारम्भ किस शहर में किया है।
उत्तर : – बेंगलुरु

BSF SMT Workshop Recruitment 2023 

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Daily Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 7 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!