7 July 2023 Current Affairs In Hindi PDF | Current Affairs 7 July 2023

7 July 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 7 July 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित July Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 7 July 2023 in Hindi || National Current Affairs 7 July 2023 in Hindi || International Current Affairs 7 July 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 7 जुलाई 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

7 July 2023 Current Affairs in Hindi | 7 जुलाई 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

7 july 2023 Current Affairs
7 July 2023 Current Affairs In Hindi PDF | Current Affairs 7 July 2023 3

7 July Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : केंद्रीय कैबिनेट ने पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 के ड्राफ्ट को मंजूरी कब प्रदान की है।
उत्तर :- 05 जुलाई 2023

  • केंद्रीय कैबिनेट ने 05 जुलाई 2023 को पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी। इस बिल को संसद के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। केंद्र ने सबसे पहले दिसंबर 2019 में संसद में व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2019 पेश किया था।

प्रश्न : लॉयड्स टेक्नोलॉजी सेंटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किस नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- सिरिशा वोरुगंति

  • लॉयड्स बैंकिंग ग्रुप, प्रमुख यूके-आधारित वित्तीय सेवा समूहों में से एक, ने सिरिशा वोरुगंती को हैदराबाद, भारत में स्थित अपने नए लॉयड्स टेक्नोलॉजी सेंटर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
  • लॉयड्स बैंकिंग समूह मुख्यालय: एडिनबर्ग, यूनाइटेड किंगडम;
  • लॉयड्स बैंकिंग ग्रुप के अध्यक्ष: रॉबिन बुडेनबर्ग;
  • लॉयड्स बैंकिंग समूह की स्थापना: 19 जनवरी 2009।

प्रश्न : पीरामल फाइनेंस ने “मैत्रेयी” नामक अपनी पहली महिला शाखा कहा पर खोली है।
उत्तर :- कोच्चि

  • पीरामल फाइनेंस, एक प्रमुख आवास वित्त कंपनी, ने कोच्चि के एक उपनगरीय क्षेत्र त्रिपुनिथुरा में “मैत्रेयी” नामक अपनी पहली महिला शाखा खोलकर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
  • पीरामल फाइनेंस के प्रबंध निदेशक हैं: जयराम श्रीधरन
  • पीरामल फाइनेंस का मुख्यालय: मुंबई

प्रश्न : भारत में सबसे अधिक सूक्ष्म उधार लेने वाला राज्य कौन सा बना है।
उत्तर :- बिहार

  • एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2023 तक बिहार तमिलनाडु को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे अधिक सूक्ष्म उधार लेने वाला राज्य बन गया है।
  • क्रेडिट सूचना कंपनी क्रिफ हाई मार्क द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में पिछली तिमाही की तुलना में मार्च तिमाही के दौरान सकल ऋण पोर्टफोलियो में 13.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बिहार की प्रभावशाली वृद्धि पर प्रकाश डाला गया है।

7 July 2023 Current Affairs in Hindi MCQ

प्रश्न : हाल ही में गुजरात राज्य के किस स्थान पर पहला सैनिक स्कूल खोला गया है।
उत्तर :- मेहसाणा के बोरियावी गांव

  • गुजरात के मेहसाणा के बोरियावी गांव में श्री मोतीभाई आर. चौधरी सागर सैनिक स्कूल की आधारशिला रखने का कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा वर्चुअल रूप से उद्घाटन की गई यह ग्राउंडब्रेकिंग परियोजना, एक सहकारी संगठन द्वारा संचालित होने वाला भारत का पहला सैनिक स्कूल बनने के लिए तैयार है।

प्रश्न : हाल ही में Google ने भारत में अपने शीर्ष सरकारी मामलों के कार्यकारी के रूप में नियुक्त किसे नियुक्त किया है।
उत्तर :- श्रीनिवास रेड्डी

  • प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Google कथित तौर पर विनिर्माण और नीति क्षेत्र के दिग्गज श्रीनिवास रेड्डी को भारत में अपने शीर्ष सरकारी मामलों के कार्यकारी के रूप में नियुक्त करने के लिए तैयार है।

प्रश्न : बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) का अध्यक्ष किसे चुना गया है।
उत्तर :- आधव अर्जुन

  • तमिलनाडु बास्केटबॉल एसोसिएशन (टीएनबीए) के अध्यक्ष आधव अर्जुन नेहरू स्टेडियम में हुए चुनाव में विजयी हुए और बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के अध्यक्ष का पद हासिल किया।

प्रश्न : भारतीय तेल पाम अनुसंधान संस्थान के लिए अनुसंधान सलाहकार समिति (आरएसी) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- बी. नीरज प्रभाकर

  • श्री कोंडा लक्ष्मण तेलंगाना राज्य बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति बी. नीरज प्रभाकर को आंध्र प्रदेश के पेडावेगी में आईसीएआर-भारतीय तेल पाम अनुसंधान संस्थान (आईआईओपीआर) के लिए अनुसंधान सलाहकार समिति (आरएसी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • आरएसी अध्यक्ष के रूप में सुश्री प्रभाकर की नियुक्ति 13 जून से प्रभावी है और वह तीन साल की अवधि के लिए दस सदस्यों की समिति का नेतृत्व करेंगी।

7 July 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : थ्रेड्स नाम से एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म किसने लांच किया है।
उत्तर :- मेटा

  • इंस्टाग्राम के मालिक मेटा ने थ्रेड्स नाम से एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पेश किया है। इलॉन मस्क जैसे अरबपति मालिक के तहत ट्विटर को अस्थिरता का सामना करते हुए, मेटा का लक्ष्य इस स्थिति का लाभ उठाना है।

प्रश्न : हाल ही में जारी ‘वैश्विक शांति सूचकांक 2023’ में भारत को कौन सा स्थान मिला है।
उत्तर :- 126वीं

प्रश्न : हाल ही में जारी ICC विमेंस ODI बल्लेबाजी रैंकिंग में किसने प्रथम स्थान हासिल किया है।
उत्तर :- ‘सी अट्टापट्टू’

प्रश्न : किस केंद्रीय मंत्री ने बाल संरक्षण, सुरक्षा और बाल कल्याण पर क्षेत्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- स्मृति जुबिन ईरानी जी

7 July 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : किस राज्य में भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित परमाणु ऊर्जा रिएक्टर का Commercial Operation शुरू किया गया है?
उत्तर :- गुजरात राज्य

प्रश्न : हाल ही में ‘ग्लोबल शंतरज लीग’ के पहले संस्करण का आयोजन कहा पर किया जा रहा है।
उत्तर :- दुबई

प्रश्न : हाल ही में कौन सा देश शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का नया स्थाई सदस्य बना है।
उत्तर :- ईरान

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
7 July 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की July daily current affairs (July Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
Telegram Join

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today Current affairs 7 July 2023 in Hindi | 7 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!