7 Oct 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

7 Oct 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 7 Oct 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 7 Oct 2023 in Hindi || National Current Affairs 7 Oct 2023 in Hindi || International Current Affairs 7 Oct 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 7 अक्टूबर 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

7 Oct 2023 Current Affairs in Hindi | 7 अक्टूबर 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

7 Oct 2023 Current Affairs
7 Oct 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3


7 Oct 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में केंद्र सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन दिनेश खारा के कार्यकाल को कब तक बढ़ाया गया है।
उत्तर :- अगस्त 2024

  • सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा (Dinesh Khara) का कार्यकाल अगले साल अगस्त 2024 तक बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल छह अक्टूबर, 2023 को समाप्त हो रहा था।
  • मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने खारा का कार्यकाल बढ़ाये जाने को मंजूरी दी।
  • SBI का मुख्यालय मुम्बई महाराष्ट्र में स्थित है।

प्रश्न : हाल ही में किस देश ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल की नई पीढ़ी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
उत्तर :- रूस

  • रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने घोषणा की है कि रूस ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल की नई पीढ़ी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
  • ब्यूरवेस्टनिक को विकसित करने की घोषणा राष्ट्रपति पुतिन ने मार्च 2018 में की थी।

7 Oct 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : किस मंत्री ने देश के पहले हाई-टेक स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया है।
उत्तर :- नरेंद्र मोदी

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिव्यांगजनों के लिए देश के पहले उच्च तकनीक वाले खेल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया, जिसका नाम पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।
  • इस पहल का उद्देश्य खेलों में समान अवसर प्रदान करना, प्रतिभा को बढ़ाना और विभिन्न खेल विषयों में भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य ने महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी ने 35 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है।
उत्तर :- मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने महिलाओं को लेकर एक और बड़ा फैसला किया है। फैसले के मुताबिक, मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए 35% सरकारी नौकरी में अब आरक्षण होगा।
  • शिवराज की घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

प्रश्न : जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re) ने अपने नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- रामास्वामी एन

  • 4 अक्टूबर, 2023 को, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re) ने अपने नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी), रामास्वामी एन की नियुक्ति के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा की। यह नियुक्ति, 1 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी है।

प्रश्न : एशियन गेम्स 2023 में दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू ने स्क्वैश मिक्स्ड में कौन सा पदक जीता है।
उत्तर :- स्वर्ण पदक

7 Oct 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू ने चीन के हांग्जो में एशियाई खेलों 2023 में मिश्रित युगल स्क्वैश टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।
  • दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू ने मिश्रित युगल फाइनल में मलेशिया की आइफा अजमान-मोहम्मद सयाफिक कमाल को 2-0 (11-10, 11-10) से हराया।

प्रश्न : हाल ही में किस राज्य के के याक चुरपी को जीआई टैग मिला है।
उत्तर :- अरुणाचल प्रदेश

  • अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पाले जाने वाले अरुणाचली याक के दूध से तैयार प्राकृतिक रूप से किण्वित पनीर, को हाल ही में प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग मिला है।

प्रश्न : दिलीप नोंगमैथेम को किस भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उत्तर :- मणिपुरी

  • साहित्य अकादमी ने मणिपुरी भाषा के लिए युवा एवं बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की है।
  • दिलीप नोंग्मैथेम को उनकी पुस्तक इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा जो एक कहानी संग्रह है उसके लिए मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार 2023 प्रदान किया जाएगा।
  • इस पुस्तक का चयन त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए नियमानुसार किया है।

प्रश्न : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस राज्य में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया को मंजूरी दी है।
उत्तर :- तेलंगाना

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेलंगाना में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी।

प्रश्न : एशियन गेम्स 2023 में कंपाउंड पुरुष टीम तीरंदाजी में अभिषेक, ओजस, प्रथमेश ने कौन सा पदक जीता है।
उत्तर :- स्वर्ण पदक

  • अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और प्रथमेश जावकर की भारत की पुरुष कंपाउंड टीम ने एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 235-230 की जीत के बाद तीरंदाजी में एक और स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रश्न : वर्ष 2023 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है।
उत्तर :- जॉन फॉस

  • साहित्य में नोबेल पुरस्कार 2023 नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉस या जॉन ओलाव फॉस को उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए दिया गया, जो अकथनीय को आवाज देते हैं।
  • साहित्य में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • 2023 के लिए नोबेल पुरस्कार राशि स्वीडिश क्रोनर (एसईके) प्रति पूर्ण नोबेल पुरस्कार 11.0 मिलियन निर्धारित की गई है।

7 Oct 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश के प्रसिद्ध पश्मीना क्राफ्ट को GI टैग मिला है?
उत्तर :- जम्मू-कश्मीर

प्रश्न : NPCI International Payments Ltd Cross Border लेन-देन के लिए किस देश के अल एतिहाद पेमेंट्स के साथ समझौता करेगी?
उत्तर :- UAE

प्रश्न : किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश में प्रदूषण पर निगरानी रखने के लिए ‘ग्रीन वॉर रूम’ लॉन्च किया गया है?
उत्तर :- दिल्ली

प्रश्न : भारत ने किस देश के साथ मेघालय में वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सम्प्रीति’ का 11वां संस्करण शुरू किया है?
उत्तर :- बांग्लादेश

प्रश्न : RBI ने Fintech Startup Slice को किस बैंक में विलय के लिए मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- Union Bank Of India

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
7 Oct 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की October daily current affairs (October Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
7 oct 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 7 Oct 2023 Current affairs in Hindi | 7 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!