8 February 2023 Current Affairs in Hindi | 8 फरवरी 2023 करेंट अफेयर्स हिंदी PDF

8 February 2023 Current Affairs : आज के डेली करेंट अफेयर्स ’08 February 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित January 2023 Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs Hindi 08 February 2023) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Today Current Affairs 08 February 2023, 08 February 2023 Daily Current Affairs | SSC | Banking | State PSC, Daily Current Affairs Quiz 08 February 2023, 8 Feb Current Affairs in Hindi, Today Current Affairs, 08 Feb Top 10 Question, 08 Feb Most Imp Question, Current Affairs Imp Question for All Exams.

8 February 2023 Current Affairs in Hindi | 08 फरवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

8 February 2023 Current Affairs
8 February 2023 Current Affairs

प्रश्न : हाल ही में किस मंत्री ने एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री को किया देश को समर्पित किया है
उत्तर :- नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की अपनी यात्रा के दौरान तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के हेलीकॉप्टर कारखाने को देश को समर्पित किया।
  • पीएम मोदी ने इस दौरान तुमकुरु में ही लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का भी अनावरण किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम बसवराज बोम्मई मौजूद रहे।

प्रश्न : किस राज्य के वित्त मंत्री ने घोषणा की कि उनकी सरकार “ग्रीन हाइड्रोजन हब” स्थापित करेगी।
उत्तर :- केरल

  • केरल के वित्त मंत्री ने घोषणा की कि उनकी सरकार “ग्रीन हाइड्रोजन हब” स्थापित करेगी। राज्य सरकार इसके लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित कर रही है। यह हब कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में स्थापित किये जायेंगे।
  • इस परियोजना को निजी भागीदार इंडिया हाइड्रोजन एलायंस (India Hydrogen Alliance) के साथ लागू किया जाएगा।

प्रश्न : किस देश के राफेल वरेन ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है।
उत्तर :- फ्रांस

  • फ्रांस के डिफेंडर राफेल वरेन अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। वह पिछले तकरीबन 10 साल से फ्रांस टीम का हिस्सा थे। फ्रांस की टीम ने साल 2018 में फीफा वर्ल्ड कप जीता था, जबकि फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रेंच टीम रनर अप रही, राफेल वरेन इस टीम का हिस्सा थे।

प्रश्न : नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।
उत्तर :- मोंटी देसाई

  • नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोंटी देसाई को नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। भारतीय क्रिकेट के हाई परफोर्मेंस कोच मोंटी देसाई (Monty Desai) को नेपाल टीम का नया कोच बनाया गया है।

प्रश्न : केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए ‘आर्द्रभूमि बचाओ अभियान’ का शुभारंभ कहा पर किया है।
उत्तर :- गोवा

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गोवा में वेटलैंड बचाओ अभियान शुरू किया। इसके तहत दलदली भूमि के संरक्षण के लिए नागरिक भागीदारी का निर्माण होगा।

प्रश्न : 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है।
उत्तर :- उपराष्ट्रपति

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के फरीदाबाद में 36वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया।
  • सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2023 हरियाणा के सूरजकुंड में 3 से 19 फरवरी 2023 तक खुला रहेगा।

प्रश्न : हाल ही में किस खिलाडी को बीबीसी के साल की श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया हैं।
उत्तर :- विनेश फोगाट और साक्षी मलिक

  1. पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित पांच महिला खिलाड़ी बीबीसी के साल की श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया हैं।
  2. इस सूची में टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू, शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और मुक्केबाज निकहत जरीन के नाम भी शामिल है।

प्रश्न : किस केंद्रीय मंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं और देश के अन्य हिस्सों के युवाओं के बीच सहानुभूति पैदा करने के उद्देश्य से ‘युवा संगम’ पोर्टल लॉन्च किया।
उत्तर :- धर्मेंद्र प्रधान

प्रश्न : गूगल ने एक नया एआई चैटबॉट पेश किया है, इसका नाम क्या है।
उत्तर :- बार्ड (Bard)

प्रश्न : किसे चाड गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
उत्तर :- डॉ. हिफजुर रहमान

प्रश्न : किस कंपनी ने हैवी-ड्यूटी ट्रकों के लिए भारत की पहली हाइड्रोजन-संचालित तकनीक लांच की है।
उत्तर :- रिलायंस ग्रुप

प्रश्न : ऑस्ट्रेलिया के किस क्रिकेटर ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
उत्तर :- ऐरन फिंच

प्रश्न : ग्रीन बांड लॉन्च करने वाला देश का पहला नागरिक निकाय (Civic body) कौन बना है।
उत्तर :- इंदौर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन

BSF SMT Workshop Recruitment 2023 

Click Here to Join Telegram For Notes & PDF

👇👇👇👇👇👇

For Daily Current Affairs 2023

आप डेली करंट अफेयर्स 8 फरवरी 2023 की PDF फाइल Download करने के लिए नीचे Link दिया गया है, उस पर Click करके PDF Download कर सकते है।

error: Content is protected !!