9 Oct 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs

9 Oct 2023 Current Affairs: आज के डेली करेंट अफेयर्स ’ 9 Oct 2023 Current Affairs in Hindi ‘ के इस सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित August Daily Current Affairs in Hindi के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को सम्मिलित किया गया है.जो आप की आने वाले आगामी SSC, HSSC, Railway, Bank, RPSC, BPSC, UPSC, SSC GD, MTS, BR-Bihar / UP Police, Railway Group D एवं अन्य सरकारी प्रतियोगि परीक्षाओं में पूछे जाने वाले (Today Current Affairs) महत्वपूर्ण प्रश्न हो सकते है। दैनिक करंट GK की अपडेट में उन सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को शामिल किए जाते हैं जो बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

Daily Current Affairs 9 Oct 2023 in Hindi || National Current Affairs 9 Oct 2023 in Hindi || International Current Affairs 9 Oct 2023

भारत में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स के प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं तथा सभी अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स का रोजाना जरूर अध्ययन करना चाहिए। इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 9 अक्टूबर 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

9 Oct 2023 Current Affairs in Hindi | 9 अक्टूबर 2023 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स

हम आपके लिए Daily Current Affairs Questions with Answers लेकर आते हैं ताकि करंट अफेयर्स आपका मजबूत हो सके आप हमारे साथ Daily Current Affairs Practice Quiz कर सकते हैं

9 Oct 2023 Current Affairs
9 Oct 2023 Current Affairs in Hindi PDF | Today Current Affairs 3


9 Oct 2023 Current Affairs in Hindi | Today Current Affairs

प्रश्न : भारतीय वायु सेना दिवस कब बनाया जाता है।
उत्तर :- 8 अक्टूबर

  • भारतीय वायु सेना दिवस प्रतिवर्ष बड़े ही धूम-धाम के साथ 8 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाता है।
  • इस वर्ष भारत अपना 91वां इंडियन एयरफोर्स डे मना रहा है।
  • भारत के 91वें वायु सेना दिवस की थीम “IAF – Airpower Beyond Boundaries” यानी कि भारतीय वायु सेना- सीमाओं से परे वायु सेना निर्धारित की गयी है।
  • भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य है- ‘नभ: स्पृशं दीप्तम’। यह गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है।

प्रश्न : इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD) जनरल कॉन्फ्रेंस (GC) के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है।
उत्तर :- भारत

9 Oct 2023 Current Affairs in Hindi GK

  • भारत को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD) जनरल कॉन्फ्रेंस (GC) के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया है।
  • UNESCO के तत्वावधान में 1977 में स्थापित, AIBD 44 देशों में फैले 92 सदस्य संगठनों के साथ एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में खड़ा है।

प्रश्न : 19वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने कौन सा पदक जीता है।
उत्तर :- स्वर्ण पदक

  • चीन के हांगझाऊ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। फाइनल मैच में भारत की भिड़त अफगानिस्तान की टीम से थी।

प्रश्न : हाल ही में राजस्थान सरकार ने कितने और नए जिले बनाने की घोषणा की है।
उत्तर :- तीन

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में राज्य में तीन नए जिलों की स्थापना की योजना का खुलासा किया: मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचमन सिटी। यह घटनाक्रम आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आया है,
  • जिससे राजस्थान में जिलों की कुल संख्या 53 हो गई है।
  • मालपुरा: इस जिले को मौजूदा टोंक जिले से अलग किया जाएगा।
  • सुजानगढ़ : चूरू जिले से सुजानगढ़ बनाया जाएगा।
  • कुचामन सिटी: नागौर से कुचामन एक नए जिले के रूप में उभरेगा।

प्रश्न : एयर इंडिया ने किस हवाई अड्डे पर स्पेयर पार्ट्स हेतु भंडारण सुविधा स्थापित की है।
उत्तर :- दिल्ली हवाई अड्डे

  • उड़ान संचालन के दौरान कई तकनीकी समस्याओं का सामना करने के बाद, एयर इंडिया ने 1,000,000 से अधिक इंजीनियरिंग स्पेयर के भंडारण की सुविधा के लिए दिल्ली में एक गोदाम सुविधा शुरू की है।
  • एयर इंडिया भारत की ध्वज वाहक विमान सेवा है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

9 Oct 2023 Current Affairs in Hindi GK

प्रश्न : हाल ही में किस आयोग ने महिला उद्यमिता प्लेटफार्म (WEP) पोर्टल का शुभारंम किया है।
उत्तर :- नीति आयोग

  • महिला उद्यमिता प्लेटफार्म (WEP) का प्रथम संस्करण – NITI Aayog राज्य कार्यशाला श्रृंगारपणे उद्यमन के माध्यम से महिला-नेतृत्व को सक्षम करने पर आयोजित किया गया था, जो कि गोवा के सीएसआईआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी (NIO) ऑडिटोरियम, गोवा में हुआ।
  • इस कार्यशाला का आयोजन भारत के पश्चिमी क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करके सरकार के साथ गोवा सरकार के साथ मिलकर किया गया था।
  • गोवा सरकार के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि नीति आयोग की मदद से गोवा राज्य विजन 2047 तैयार किया जाएगा।

प्रश्न : हाल ही में रिलायंस की जियोमार्ट ने किसे अपना ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है।
उत्तर :- एमएस धोनी

  • रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपने ब्रांड एम्बेसडर के रूप में साइन अप किया है।
  • धोनी का यह जुड़ाव उनके त्योहारी अभियान जियोमार्ट को ‘जियोउत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ में रीब्रांडिंग के साथ जोड़ा गया है, जिसे 8 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च किया जाना है।

प्रश्न : हाल ही में किसे नीदरलैंड में विज्ञान के सर्वोच्च पुरस्कार स्पिनोजा से सम्मानित किया गया है।
उत्तर :- प्रोफेसर डॉ. जॉयीता गुप्ता

  • भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉ. जॉयीता गुप्ता को जलवायु परिवर्तन रोकथाम के क्षेत्र में उनके काम के लिए नीदरलैंड में विज्ञान के सर्वोच्च पुरस्कार स्पिनोजा से सम्मानित किया गया।
  • जॉयीता एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय (यूवीए) में पर्यावरण और विकास की प्रोफेसर हैं।
  • उन्हें हेग में आयोजित सम्मान समारोह में नीदरलैंड के शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति मंत्री रॉबर्ट डिकग्राफ ने 13 करोड़ रुपये की प्राइज मनी वाला पुरस्कार सौंपा।

प्रश्न : Asian Games 2023 में ओजस देवताले ने तीरंदाजी के पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड फाइनल में कौन सा पदक जीता है।
उत्तर :- स्वर्ण पदक

  • नागपुर के ओजस देवतले ने चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में स्वर्णिम कामयाबी हासिल करते हुए तीरंदाजी के कंपाउंड मिश्रित स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है।
  • ओजस और ज्योति ने फाइनल में दक्षिण कोरिया के सो चायवान और जू जायेहून को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

प्रश्न : Asian Games 2023 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने कौन सा पदक जीता है।
उत्तर :- स्वर्ण पदक

  • भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। भारत ने चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स में अपना 100वां मेडल जीता।
  • भारत के लिए 100वां मेडल भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता।
  • भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को केवल एक अंक के अंतर से मात देकर गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया।

9 Oct 2023 Current Affairs in Hindi quiz

प्रश्न : किस राज्य ने हिमाचल प्रदेश राज्य के राहत कोष में 10 करोड़ रुपए का दान दिया है?
उत्तर :- दिल्ली

प्रश्न : किसके द्वारा नौवें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन- पी-20 का उद्घाटन किया जाएगा?
उत्तर :- नरेंद्र मोदी

प्रश्न : RBI ने Repo Rate को कितने प्रतिशत पर बरकरार रखा है?
उत्तर :- 6.50 प्रतिशत

प्रश्न : पंजाब के नए महाधिवक्ता कौन नियुक्त हुए हैं?
उत्तर :- गुरविंदर सिंह गैरी

प्रश्न : किस बैंक ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘Mobile Handheld Device’ पेश किया है?
उत्तर :- SBI

रोजाना करंट अफेयर्स का अपडेट पाने के लिए हमारे ग्रुप को जॉइन करें लिंक नीचे दिए गए है-
Join WhatsApp Group Click Here 
Join Telegram Group Click Here 
9 Oct 2023 Current Affairs in Hindi का पोस्ट आपको कैसे लगा कमेंट कर जरूर बताये इस तरह की October daily current affairs (October Daily Current Affairs 2023) पढ़ने के लिए हमारी site www.examzy.in में जरूर विजिट (Visit) करें।
9 oct 2023 current affairs

मैं उम्मीद करता हूं कि इस Today 9 Oct 2023 Current affairs in Hindi | 9 अक्टूबर 2023 करेंट अफेयर्स पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया स्टडी मैटेरियल आपको भविष्य में किसी ना किसी परीक्षा में जरूर काम आएगा |

error: Content is protected !!