दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2022 | DadaSaheb Phalke Puraskar 2022 List

Join WhatsApp Join Now
Join Telegram Join Now

इस पोस्ट में हम Dadasaheb Phalke Award 2022 winner की पूरी लिस्ट को ले कर आए हैं। Dadasaheb Phalke Award 2022 winner के बारे में जानकारी देने से पहले दादा साहब फाल्के पुरस्कार के बारे में जानते हैं।

Allu Arjun Ranveer Singh Dadas

Dadasaheb Phalke Award 2022 winner : दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2022 विजेताओं की सूची
Dadasaheb Phalke Award 2022 winner : दादा साहब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के प्राप्तकर्ता को उनके “भारतीय सिनेमा के विकास और विकास में उत्कृष्ट योगदान” के लिए सम्मानित किया जाता है।

🏆 दादा साहब फाल्के पुरस्कार 🏆

🎯 दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रतिवर्ष दादा साहब फाल्के के नाम पर दिया जाता है, जिन्हें “भारतीय सिनेमा के पिता” के रूप में जाना जाता है। वे एक भारतीय फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने भारत की पहली पूर्ण लंबाई वाली फिल्म, राजा हरिश्चंद्र जो वर्ष 1913 रिलीज़ हुई थी उसका निर्देशन किया था।

🎯 दादा साहब फाल्के पुरस्कार हर वर्ष भारतीय Ministry of Information and Broadcasting द्वारा स्थापित एक संगठन, Directorate of Film Festivals द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रस्तुत किया जाता है।

🎯 दादा साहब फाल्के पुरस्कार पहली बार वर्ष 1969 में 17 वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में श्रीमती देविका रानी को प्रदान किया गया था। अभी तक (वर्ष 2021) कुल 51 लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार में एक स्वर्ण कमल (Golden Lotus) पदक, एक शॉल और ₹1,000,000 का नकद पुरस्कार शामिल है।

🔥 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता रजनीकांत 🔥

🎯 रजनीकांत एक प्रतिष्ठित अभिनेता हैं जिन्होंने पचास वर्षों से भारतीयों के दिलों पर राज किया है। 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के रूप में दिग्गज अभिनेता श्री रजनीकांत को यह पुरस्कार दिया जायेगा। बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर उनका योगदान आइकॉनिक रहा है। इसे 3 मई को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

🎯 रजनीकांत का असली नाम शिवाजी है, जिनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरू में एक मराठी परिवार में हुआ था। रजनीकांत की पहली तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ थी। उन्होंने सन 1978 में लीड रोल में पहली तमिल फिल्म ‘भैरवी’ में शानदार अभिनय किया, जिसको दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया गया। रजनीकांत को 2014 में 6 तमिलनाड़ु स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उनको साल 2000 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

🎯 Dadasaheb Phalke Award 2022 का आयोजन 20 फरवरी, 2022 को मुंबई (महाराष्ट्र) में किया गया। यह राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह का 68 वां संस्करण था।

🎯 इस अवार्ड फ़ंक्शन में टीवी और बॉलीवुड के कई जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया और वहीं बहुत से कलाकारों ने दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल पुरस्कार अपने नाम भी किया है।

🎬 दादा साहेब फाल्के की प्रमुख फ़िल्में 🎬

  • राजा हरिश्चंद्र (1913)
  • मोहिनी भस्मासुर (1913)
  • सावित्री सत्यवान (1914)
  • लंका दहन (1917)
  • श्री कृष्ण जन्म (1918)
  • कालिया मर्दन (1919)
  • कंस वध (1920)
  • शकुंतला (1920)
  • संत तुकाराम (1921)
  • भक्त गोरा (1923)
  • भक्त प्रहलाद (1926)
  • भक्त सुदामा (1927)
  • हनुमान जन्म (1927)
  • सेतु बंधन (1932)
  • गंगावतरण (1937)

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड में अंतर

🎯 सरकार द्वारा दिया जाने वाला दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। इसकी शुरुआत 1969 से हुई थी। यह पुरस्कार भारतीय फिल्म जगत के जनक कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर शुरू हुआ था। सिनेमा में आजीवन अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, जो कि हर साल किसी एक व्यक्ति को ही दिया जाता है।

🎯 जबकि दादा साहब फाल्के फाउंडेशन अवॉर्ड एक ट्रस्ट के ज़रिए दिया जाता है, जो कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार से बिलकुल अलग पुरस्कार है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई बहुत सी कैटेगरी में यह फाउंडेशन अवॉर्ड दिए जाते हैं। इसमें एक्टर से लेकर मेकअप आर्टिस्ट तक की कैटेगरी भी शामिल होती है।

🏵 यहाँ दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022 के विजेताओं की पूरी सूची है 🏵

  • फिल्म ऑफ द ईयर अवॉर्ड: पुष्पा: द राइज
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार: शेरशाह
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: फिल्म मिमि के लिए कृति सेसन
  • फिल्मों में उत्कृष्ट योगदान : आशा पारेख
  • क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवार्ड: सिद्धार्थ मल्होत्रा
  • क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड: कियारा आडवाणी
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: फिल्म कागज के लिए सतीश कौशिक
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: फिल्म बेल-बॉटम के लिए लारा दत्ता
  • नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: आयुष शर्मा फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ के लिए
  • पीपल्स चॉइस बेस्ट एक्टर अवॉर्ड: अभिमन्यु दसानी
  • पीपुल्स च्वाइस बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड: राधिका मदन
  • सर्वश्रेष्ठ पदार्पण पुरस्कार: फिल्म तडप के लिए अहान शेट्टी
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष पुरस्कार: विशाल मिश्रा
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला पुरस्कार: कनिका कपूर
  • क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार: सरदार उधम सिंह
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार: केन घोष फिल्म स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ छायाकार पुरस्कार: जयकृष्ण गुम्मड़ी फिल्म हसीना दिलरुबा के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म पुरस्कार: अनदर राउंड
  • सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म पुरस्कार: पाउली
  • वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: द फैमिली मैन 2 के लिए मनोज बाजपेयी
  • वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: अरण्यक के लिए रवीना टंडन
  • सर्वश्रेष्ठ वेब श्रृंखला पुरस्कार: कैंडी
  • टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के लिए शाहीर शेख
  • टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: कुंडली भाग्य के लिए श्रद्धा आर्य
  • टेलीविज़न सीरीज़ ऑफ़ द ईयर अवार्ड: अनुपमा
  • टेलीविज़न सीरीज़ अवार्ड में मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर: कुंडली भाग्य के लिए धीरज धूपर
  • टेलीविज़न सीरीज़ अवार्ड में मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस: ​​अनुपमा के लिए रूपाली गांगुली

Q1. 2021 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार किसे मिला था?

Ans. रजनीकांत

Q2. दादा साहब फाल्के पुरस्कार कितने लोगों को मिल चुका है?

Ans. वर्ष 2021 तक दादा साहब फाल्के पुरस्कार से कुल 51 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है।

Q3.दादा साहेब फाल्के पुरस्कार क्यों दिया जाता है?

Ans. वर्ष 1969 में भारतीय सिनेमा की ओर फाल्के के अभूतपूर्व योगदान के सम्मान में दादा साहब फाल्के पुरस्कार शुरु हुआ। भारतीय सिनेमा के विकास में योगदान देने वाले फिल्मी हस्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा 1969 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का शुभारम्भ किया गया था। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।

Q4.दादा साहेब फाल्के पुरस्कार में कितनी राशि दी जाती है?

Ans. सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के मौके पर दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्‍कार में एक स्वर्ण कमल पदक, एक शॉल और 10 लाख रुपए दिए जाते हैं।

Q5.दादा साहेब फाल्के पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?

Ans. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाने वाला भारत के फ़िल्मी जगत का सर्वोच्च पुरस्कार है जिसे प्रतिवर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाता है। जो भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के लिए भारत के केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता है।

Q6.दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सर्वप्रथम कब दिया गया?

Ans. श्रीमती देविका रानी रोरिक को वर्ष 1969 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया था। उस वर्ष 1969 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया। देविका रानी विख्यात कवि श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर के वंश से सम्बंधित थीं, श्री टैगोर उनके चचेरे परदादा थे। देविका रानी के पिता कर्नल एम॰एन॰ चौधरी मद्रास (अब चेन्नई) के पहले ‘सर्जन जनरल’ थे। उनकी माता का नाम श्रीमती लीला चौधरी था।

Conclusion : इस ब्लॉग पोस्ट में Dadasaheb Phalke Award 2022 winner list को कवर किया है। आशा करते हैं यह अवार्ड लिस्ट की पोस्ट आपको पसंद आई होगी। इस पोस्ट को दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें।

Leave a Comment

EXAMZY

✅सरकारी भर्ती के सभी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए WhatsApp Group Join करें। Link 👇

Join Now