हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान ( Famous Award and Honour of Haryana)

प्रिय दोस्तो, आज आपके लिए लेकर आया है हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान ( Famous Award and Honour of Haryana) की जानकारी, इनमें कोई एक प्रश्न हर एग्जाम में पूछा जाता है अगर कोई हरियाणा के खेल पुरस्कार (Famous Award and Honour of Haryana) रह जाता है तो कॉमेंट बॉक्स मे हमारे साथ सांझा कर सकते है

Telegram Join

आज इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा प्रदेश विविध पुरस्कार, जो किसी खास काम और किसी खास मौके पर दिए जाते है उनके बारे में एक एक करके नीचे दिए गए सेक्शन में बता रहे है. Haryana GK | हरियाणा प्रदेश विविध पुरस्कार, haryana gk,haryana gk in hindi,haryana current affairs,haryana police gk,haryana gk for hssc,haryana current affair in hindi,haryana gk hindi,latest haryana gk,haryana latest gk 2020,haryana gk in hindi pdf,haryana gk lecture in hindi,haryana current gk 2019,haryana gk in hindi apps,latest haryana gk in hindi,haryana gk in hindi latest,haryana gk in hindi download

हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान ( Famous Award and Honour of Haryana)
हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा पुरस्कार भीम पुरस्कार है जो खेल क्षेत्र से सम्बंधित दिया जाता है प्रदेश में कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए साहित्य, संस्कृत, उर्दू, ग्रंथ व खेल आदि एकडेमी का गठन किया जाता है और इसके साथ ही हरियाणा में खेल, विज्ञान, उद्योग, कृषि व पशुपालन, सैनिको को अलग अलग पुरस्कार व सम्मान दिए जाते है तो आइए पढ़ते है हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान ( Famous Award and Honour of Haryana) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी

हरियाणा साहित्य पुरस्कार(Famous Award and Honour of Haryana)

हरियाणा के साहित्य को बढ़ावा देने के लिए यह एकडेमी बनाई गई जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1970 को की गई थी यह हरिगन्धा नामक मासिक पत्रिका का प्रकाशन करती है यह विभिन्न प्रकार के पुरस्कार प्रदान करती है जिसका विवरण नीचे दिया गया है

📌 सूरदास सम्मान

यह सम्मान महाकवि सूरदास के नाम पर दिया जाता है पहले इस पुरस्कार का नाम सुर पुरस्कार था बाद में 22 मई 2006 को इसका नाम बदलकर सूरदास सम्मान रखा गया था और यह पुरस्कार हिंदी व साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है
इनामी राशि: 1.50 लाख

🚔 Haryana Police Department Related Question in Hindi 🚔

🏆 67th National Film Awards 🏆

📌 साहित्य रत्न पुरस्कार

यह पुरस्कार केवल साहित्य से जुड़े हुए लोगो व साहित्य से सम्बंधित रखने वालों को ही दिया जाता है और इस पुरस्कार के साथ सरस्वती की प्रतिमा भी दी जाती है
इनामी राशि: 2.50 लाख

📌 साहित्य पुरस्कार

आजीवन साहित्य साधना सम्मान
यह पुरस्कार, जिसने अपना सारा जीवन साहित्य के क्षेत्र में बिता दिया, केवल उन्हें ही दिया जाता है इसे वयोवृद्ध साहित्य के नाम से भी जाना जाता है
इनामी राशि: 5 लाख रुपये

📌 बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान

यह पुरस्कार हिंदी व साहित्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है
इनामी राशि: 1 लाख

📌 लाला देशबंधु गुप्त सम्मान

यह पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र से सम्बंधित व्यक्तियों को दिया जाता है
इनामी राशि: 1 लाख

📌 पं. लखमीचंद सम्मान

यह पुरस्कार भाषा, कला, संस्कृति व लोकसाहित्य से सम्बंधित क्षेत्र में दिया जाय है
इनामी राशि: 1 लाख

📌 जनकवि मेहर सिंह सम्मान

कविताओं से सम्बंधित क्षेत्रों में यह पुरस्कार दिया जाता है
इनामी राशि: 1 लाख

📌 हरियाणा गौरव सम्मान

यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जो हरियाणा के नागरिक है जो अन्य जगहों पर रहते है और हरियाणा के हिंदी साहित्य को बढ़ावा देते है, उनको दिया जाता है
इनामी राशि: 1 लाख रुपये

📌 आदित्य-अल्हड हास्य सम्मान

यह पुरस्कार हास्य व रचनाएं लिखने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है
इनामी राशि: 1 लाख

हरियाणा संस्कृति पुरस्कार की शुरुआत 2002 में कई गई थी प्रदेश में संस्कृति साहित्य के क्षेत्र से सम्बंधित पुरस्कारों के विवरण नीचे दिया गया है

📌 संस्कृत गौरव सम्मान

यह पुरस्कार हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है
इनामी राशि: 2 लाख

📌 महृषि वेद व्यास पुरस्कार

यह पुरस्कार महर्षि वेद व्यास के नाम पर दिया जाता है जिन्होंने महाभारत लिखी थी
इनामी राशि: 1.50 लाख

📌 महृषि वेद वाल्मीकि पुरस्कार

यह पुरस्कार महर्षि वाइल्मीकि के नाम पर दिया जाता है जिन्होंने रामायण लिखी थी
इनामी राशि: 1.50 लाख

📌 महाकवि बाणभट्ट पुरस्कार

यह पुरस्कार संस्कृत के महान कवि बाणभट्ट के नाम पर दिया जाता है
इनामी राशि: 1 लाख

📌 अन्य संस्कृत के पुरस्कार

विद्या मार्तण्ड शास्त्री पुरस्कार: इसमें 1 लाख रुपये की राशि दी जाती है और यह हर साल दिया जाता है

गुरु विरजा नंद आचार्य सम्मान: 1 लाख की राशि दी जाती है

पं. युधिष्ठिर मीमांसक संस्कृत सम्मान: इसमें भी 1 लाख की राशि दी जाती है

स्वामी धर्मदेव संस्कृत समाराधक सम्मान: इसमें भी 1 लाख की राशि दी जाती है

हरियाणा उर्दू सम्मान(Famous Award and Honour of Haryana)

📌 हाली पुरस्कार

यह पुरस्कार उर्दू के बहुत बड़े शायर अल्ताब हुसैन हाली के नाम पर दिया जाता है और यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है
इनामी राशि: 2.51 लाख

📌 राज्यस्तरीय अन्य उर्दू पुरस्कार

मुशी गुमानी लाल: इसमें 21 हज़ार की इनामी राशि दी जाती है
कंवर महिंदर सिंह बेदी: इसमें भी 21 हज़ार की इनामी राशि दी जाती है
सुरेंद्र पंडित पुरस्कार: इसमें भी 21 हज़ार की इनामी राशि दी जाती है

📌 पंजाबी गौरव सम्मान
इसमें 2.51 लाख की इनामी राशि दी जाती है

📌 भाई संतोख सिंह पुरस्कार
इसमें 1.25 लाख की इनामी राशि दी जाती है

📌 संत तरण सिंह वाहिमी
इसमें 1 लाख की इनामी राशि दी जाती है

📌 बाबा शेक फरीद पुरस्कार
इसमें 1.11 लाख की इनामी राशि दी जाती है

📌 अन्य पंजाबी के पुरस्कार
कवि हरभजन सिंह रेणु पुरस्कार: इसमें भी 51हज़ार की इनामी राशि दी जाती है
रागी ढाढ़ी पुरस्कार: इसमें भी 51 हज़ार की इनामी राशि दी जाती है

📌 हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार

यह पुरस्कार 40 साल से ऊपर आयु वाले व्यक्तियों को दिया जाता है इसकी पहले इनामी राशि 2 लाख थी
यह पुरस्कार हर साल 28 फरवरी विज्ञान दिवस के अवसर पर दिया जाता है दो हिस्सों में दिया जाता है
वर्तमान इनामी राशि: 4 लाख

📌 हरियाण विज्ञान रत्न युवा पुरस्कार

यह पुरस्कार 40 साल से कम वाले व्यक्तियों को दिया जाता है
इनामी राशि: 1 लाख

यह पुरस्कार 8 मार्च 2010 को 100वे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुरू किया गया था और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस अवसर पर तीन पुरस्कारों की घोषणा की थी

  1. इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार

यह पुरस्कार उत्कृष्ट महिलाओं के सम्मान में दिया जाता है
इनामी राशि: 5 लाख
Note : हरियाणा की 2 महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिसार की उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी व एमडीयू रोहतक की प्रोफेसर सुमेदा धानी को इस अवार्ड से नवाजा जाएगा और इसको 11-11 हजार रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी ।

  1. कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार

यह पुरस्कार हरियाणा के करनाल जिले की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की याद में दिया जाता है
इनामी राशि: 51 हज़ार
इसके अतिरिक्त 2021 में रेवाड़ी आशा वर्करों को कल्पना चावला शौर्य अवार्ड से सम्मानित किया । इस पुरस्कार के अंतर्गत ₹1,00,000 की राशि दी जाएगी और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भागवती देवी को दिया जाएगा । उन्हें ₹51,000 की राशि के साथ से सम्मानित किया जाएगा । खेलों के क्षेत्र में 9 खिलाड़ियों को ₹21000 की राशि के साथ प्रशंसा पत्र भी दिया जाएगा

🚔 Haryana Police Department Related Question in Hindi 🚔

  1. शन्नो देवी पुरस्कार

यह पुरस्कार हरियाणा विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष शन्नो देवी की याद में दिया जाता है
इनामी राशि: 51 हज़ार

2021 का इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड :-

📌 शिक्षक पुरस्कार

यह पुरस्कार हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर हर जिले में दिया जाता है और इसे राज्य शिक्षक पुरस्कार भी कहा जाता है और हरियाणा सरकार ने राज्य शिक्षक पुरस्कार का आवेदन करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु कर दी है
इनामी राशि: 21 हज़ार

यह पुरस्कार हरियाणा के कृषि क्षेत्र से सम्बंधित दिया जाता है क्योंकि हरियाणा के 70% लोग कृषि पर निर्भर रहते है

📌 जननायक चौधरी देवीलाल पुरस्कार

यह जिला स्तर पर दिया जाता है
इनामी राशि: 25 हज़ार

📌 जननायक चौधरी देवीलाल पुरस्कार

यह राज्य स्तर पर दिया जाता है
इनामी राशि: 1 लाख

पिछले कई सालों से ये अवार्ड देने बन्द कर दिया गया है अब हरियाणा सरकार ने कृषि से सम्बंधित नए पुरस्कारों की घोषणा की है

📌 हरियाणा कृषि रत्न पुरस्कार

यह पुरस्कार अभी हाल ही में शुरू किया गया है और 2019 में 9 किसानों को यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिया गया है
इनामी राशि: 1 लाख

📌 हरियाणा किसान रत्न पुरस्कार

यह पुरस्कार पहली बार चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर डॉ के पी सिंह को दिया गया है
इनामी राशि: 5लाख

यह पुरस्कार हरियाणा राज्य श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा दिया जाता है और यह केवल औधोगिक श्रमियों के लिए दिया जाता है जो उच्च कार्यशूलता, अनुशाशन व सामाजिक दायित्व के निर्माण मे उल्लेखनीय योगदान करते है

📌 मुखमंत्री श्रम रत्न पुरस्कार

यह पूरे हरियाणा राज्य मे केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाता है
इनामी राशि: 1 लाख

📌 हरियाणा श्रम भूषण पुरस्कार

यह पूरे राज्य मे केवल 2 ही व्यक्तियों को दिया जाता है
इनामी राशि: 50 हजार

📌 हरियाणा श्रम वीर पुरस्कार

यह पूरे राज्य मे केवल 21 व्यक्तियों को दिया जाता है
इनामी राशि: 20 हजार

📌 हरियाणा श्रम वीरांगना पुरस्कार

यह पूरे राज्य मे केवल 21 व्यक्तियों को दिया जाता है
इनामी राशि: 20 हजार

हरियाणा राज्य का खेलों मे अलग ही विशेष स्थान है और और हरियाणा राज्य के खिलाड़ी पूरे भारत मे नहीं बल्कि पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है तो आइए पढ़ते है हरियाणा राज्य के खेल पुरस्कार( Famous Award and Honour of Haryana) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी

📌 भीम पुरस्कार

यह हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है और हर साल यह पुरस्कार 5 खिलाड़ियों को ही दिया जाता है और यह अवॉर्ड हरियाणा के राज्यपाल द्वारा दिया जाता है और हरियाणा रोडवेज के बसों मे आजीवन निशुल्क यात्रा की छूट मिलती है 19 फरवरी 2017 मे कुल 42 खिलाड़ियों को यह अवॉर्ड दिया गया है और ऐसा माना जाता है की अब से यह अवॉर्ड हर साल 11 खिलाड़ियों को दिया जाएगा लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है
इनामी राशि: 5 लाख

हरियाणा शारीरिक खेल नीति 2015

इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 15 जनवरी 2015 को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर किया था और नई खेल नीति 2015 के तहत माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले व्यक्ति को 5 लाख की राशि बढ़ाकर 11 लाख कर दी गई और इसी के तहत 7 नए अवॉर्ड शुरू किए गए है जिनका विवरण नीचे दिया गया है

📌 एकलव्य अवॉर्ड

यह पुरस्कार कनिष्ट खिलाड़ियों को भीम अवॉर्ड की तर्ज पर 5 खिलाड़ियों को दिया जाएगा जिसमे 3 खिलाड़ी सिंगल ईवेंट मे व 2 को टीम ईवेंट मे दिया जाएगा
इनामी राशि: 1 लाख

📌 महाराणा प्रताप पुरस्कार

यह पुरस्कार जीवन भर खेलों मे योगदान देने वाले खिलाड़ियों को दिया जाएगा
इनामी राशि: 2 लाख

📌 रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार

यह पुरस्कार जीवन भर खेलों मे योगदान देने वाली महिला खिलाड़ियों को दिया जाएगा
इनामी राशि: 2 लाख

📌 गुरु वशिष्ठ पुरस्कार

यह पुरस्कार हर ईवेंट या खेल के कोच को दिया जाएगा
इनामी राशि: 2 लाख

📌 विक्रमादित्य पुरस्कार

यह पुरस्कार भी हर ईवेंट के रेफरी, अंपायर, जज को दिया जाएगा
इनामी राशि: 2 लाख

📌 बेस्ट खेल एसोशिएशन अवार्ड

यह पुरस्कार उसको दिया जाता है जिसने खेल क्षेत्र व खेल एसोशिएशन में बेहतरीन प्रदर्शन किया हो
इनामी राशि: 5 लाख

📌 खेल पुरस्कार

भीम पुरस्कार- हरियाणा का सर्वोच्च खेल पुरस्कार भीम अवार्ड है. यह राष्ट्रीय खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड के समकक्ष माना जाता है. यह अवार्ड प्रतिवर्ष पाँच खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है.

ओलम्पिक में पदक जीतने वालों को इस प्रकार पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है
🎖 स्वर्ण पदक के लिए :- 6 करोड़ रुपये
🎖 रजत पदक के लिए :- 4 करोड़ रुपये
🎖 काँस्य पदक के लिए :- 2.5 करोड़ रुपये

एशियन खेल के पदक विजेताओं को इस प्रकार पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है
🎖 स्वर्ण पदक के लिए :- 3 करोड़ रुपये
🎖 रजत पदक के लिए :- 1.5 करोड़ रुपये
🎖 काँस्य पदक के लिए :- 75 लाख रुपये

एफ्रो एशियाई खेलों के पदक जीतने वालों को इस प्रकार पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है
🎖 स्वर्ण पदक के लिए :- 10 लाख रुपये
🎖 रजत पदक के लिए :- 7 लाख रुपये
🎖 काँस्य पदक के लिए :- 5 लाख रुपये

कॉमनवेल्थ खेलों के पदक जीतने वालों को इस प्रकार पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है
🎖 स्वर्ण पदक के लिए :- 1.5 करोड़
🎖 रजत पदक के लिए :- 75 लाख
🎖 काँस्य पदक के लिए :- 50 लाख

सैफ खेल के पदक जीतने वालों को इस प्रकार पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है
🎖 स्वर्ण पदक के लिए :- 5 लाख
🎖 रजत पदक के लिए :- 3 लाख
🎖 रजत पदक के लिए :- 2 लाख

राष्ट्रीय खेल के पदक जीतने वालों को इस प्रकार पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है
🎖 स्वर्ण पदक के लिए :-5 लाख
🎖 रजत पदक के लिए :- 3 लाख
🎖 रजत पदक के लिए :- 2 लाख

हरियाणा के शौर्य पुरस्कार(Famous Award and Honour of Haryana)

यह पुरस्कार हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान में से महत्वपूर्ण पुरस्कार है जो युद्ध व शांति के समय दिया जाता है तो पहले हम पढ़ेंगे

📌 युद्ध के समय पुरस्कार

परमवीर चक्र: यह पुरस्कार युद्ध के समय दिया जाता है यह अवार्ड अभी तक सिर्फ एक ही व्यक्ति को मिला है जिसका नाम है मेजर होशियार सिंह और यह पुरस्कार(Famous Award and Honour of Haryana) हरियाणा का सबसे बड़ा पुरस्कार है

📌 परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार
परमवीर चक्र : 2 करोड़
महावीर चक्र: 1 करोड़ रुपये
वीर चक्र: 50 लाख रुपये

📌 सेना, वायु सेना, नौसेना पुरस्कार: यह पुरस्कार शौर्य वे क्षेत्र में दिया जाता है इन तीनो को एक समान राशि दी जाती है
इनामी राशि: 21 लाख रुपये
मेंशन इंडिपेंडेंस शौर्य पुरस्कार: 10 लाख रूपये
शांति के समय पुरस्कार
अशोक चक्र: 1 करोड़

📌 कीर्ति चक्र: 51 लाख
शौर्य चक्र: 31 लाख
सेना, वायु सेना, नौसेना: 10 लाख
मेंशन इंडिपेंडेंस शांति पुरस्कार: 7.5 लाख
हरियाणा में विक्टोरिया अवार्ड पाने वाले व्यक्ति: 5 आजादी से पहले यह अवार्ड दिया जाता था

हरियाणा के सभी पुरस्कार राशि और क्षेत्र !! Haryana All Award List with Prize !! HSSC GK !!

Haryana awards One Linear Questions Answer

प्रश्न. कौन-सा पुरस्कार हरियाणा मूल के बाहर रहने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है?
उत्तर- हरियाणा गौरव सम्मान

प्रश्न. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सरकार ने साहित्य के क्षेत्र में किस पुरस्कार की शुरुआत की?
उत्तर- सूरदास सम्मान

प्रश्न. हरियाणा संस्कृत अकादमी पुरस्कार के तहत प्रदान किया जाने वाला पुरस्कार नहीं है।
उत्तर- हरियाणा साहित्य पुरस्कार

प्रश्न. भीम पुरस्कार के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली राशि कितनी है?
उत्तर- 2 लाख रूपए

प्रश्न. किस पुरस्कार के विजेता को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदाकी गई है?
उत्तर- भीम पुरस्कार

प्रश्न. हरियाणा-पंजाब गौरव पुरस्कार की राशि कितनी है?
उत्तर- 1.25 लाख रूपए

प्रश्न. महाकवि सूरदास पुरस्कार में नकद पुरस्कार राशि के अतिरिक्त क्या प्रदान किया जाता है?
उत्तर- अंग वस्त्र,प्रशस्ति पत्र

प्रश्न. हाली पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर- उर्दू साहित्य

प्रश्न. हरियाणा राज्य का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौन-सा है?
उत्तर- भीम पुरस्कार

प्रश्न. भीम पुरस्कार प्रतिवर्ष कितने खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है?
उत्तर- 5

प्रश्न. हाल ही में हरियाणा सरकार ने किस पुरस्कार की राशि को 12 लाख से बढ़ाकर 2.50 लाख किया?
उत्तर- हरियाणा साहित्य सम्मान

प्रश्न. बाबू बालमुकुन्द गुप्त पुरस्कार के तहत कितनी राशि प्रदान की जाती है?
उत्तर- 50 हजार रूपए

प्रश्न. ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को राज्य सरकार द्वारा कितनी राशि प्रदान की जाती है?
उत्तर- 6 करोड़ रूपए

प्रश्न. किस वर्ष से सूर पुरस्कार का नाम बदलकर सूर सम्मान कर दिया गया?
उत्तर- वर्ष 2006

प्रश्न. संस्कृत अकादमी प्रतिवर्ष एक संस्कृत विद्वान् को कौन-सा पुरस्कार प्रदान करती है?
उत्तर- महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार

प्रश्न. एशियन गेम में स्वर्ण पदक विजेता को राज्य सरकार द्वारा कितनी राशि प्रदान की जाती है?
उत्तर- 3 करोड़ रूपए

प्रश्न. निम्न में से किन खेलों में पदक विजेताओं को राज्य सरकार द्वारा प्रदान राशि सम्मान है?
उत्तर- कॉमनवेल्थ, एशियन एवं एफ्रो-एशियायी

प्रश्न. अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं के लिए राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में कितने प्रतिशत
आरक्षण दिया है?
उत्तर- 3%

प्रश्न. फेयर प्ले स्कॉलरशिप किसके लिए है?
उत्तर- अनुसूचित जाति

प्रश्न. फेयर प्ले स्कॉलरशिप के तहत अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को कितने रुपये दिए जाते हैं।
उत्तर- रु 7,000 मासिक

प्रश्न. जननायक चौधरी देवीलाल पुरस्कार किस क्षेत्र से सम्बन्धित है?
उत्तर- कृषि

प्रश्न. मुख्यमन्त्री रत्न पुरस्कार के अन्तर्गत कितनी राशि प्रदान की जाती है?
उत्तर- 1 लाख रूपए


आशा करता हु की मेरे द्वारा दी गई जानकारी हरियाणा के पुरस्कार व सम्मान ( Famous Award and Honour of Haryana) से आप संतुष्ट होंगे और अधिक जानकारी देखने के लिए जुड़िये हमारे टेलीग्राम ग्रुप में |

error: Content is protected !!