Khel Ratna Award 2021 : राष्ट्रपति कोविंद 62 खिलाड़ियों को कर रहे हैं सम्मानित, नीरज चोपड़ा से हुई शुरुआत

2021 Major Dhyan Chand Khel Ratna Award Live News Updates: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे हैं। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया।

इन खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

🏆 एथलेटिक्स खिलाड़ी अरविंदर सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

🏆 मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

🏆 क्रिकेटर शिखर धवन को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 हॉकी खिलाड़ी मोनिका को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 मलखंभ खिलाड़ी हिमानी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 निशानेबाज अभिषेक वर्मा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 कुश्ती खिलाड़ी दीपक पूनिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 हॉकी खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को टोक्यो ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया गया।

🏆 हॉकी खिलाड़ी रुपिंदरपाल सिंह को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

🏆 हॉकी खिलाड़ी बीरेन्द्र लाखरा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 हॉकी खिलाड़ी सुमित को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

🏆 हॉकी खिलाड़ी नीलकांत शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

🏆 हॉकी खिलाड़ी हार्दिक सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन गुरुओं को मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार

🏆 पीपी जोसेफ को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 क्रिकेट कोच सरकार तलवार को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 कबड्डी कोच असन कुमार को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

🏆 तैराकी कोच डॉ. तपन कुमार भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हुए। 

🏆 एथलेटिक्स कोच राधाकऋष्णन नायर पी को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

🏆 मुक्केबाजी कोच संध्या गुरुंग को भी द्रोणाचाय पुरस्कार दिया गया। 

🏆 हॉकी कोच प्रीतम सिवच को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया। 

🏆 पैराशूटिंग कोच जयप्रकाश नौटियाल को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया।

🏆 टेबल टेनिस कोच सुब्रमण्यम रमन को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

इन खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न पुरस्कार.

🏆 नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेजर ध्यानंचंद खेल रत्न से सम्मानित किया। 

🏆 पहलवान रवि कुमार को भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

🏆 मुक्केबाज लवलीना को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया।

🏆 हॉकी टीम के गोलकीपर आर श्रीजेस को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। 

🏆 शूटर अवनी लेखरा को पैरालिंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए खेल रत्न से सम्मानित किया गया। 

🏆 सुमित अंतिल ने पैरालिंपिक में शानदरा प्रदर्शन किया था और उन्हें भी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। 

🏆 प्रमोद भगत ने भी पैरा खेलों में लगातार कमाल किया है, उन्हें भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

🏆 निशानेबाज मनीष नरवाल ने पैरालिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है, उन्हें भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया। 

🏆 क्रिकेटर मिताली राज को भी खेल रत्न दिया गया। 

🏆 फुटबॉल खिलाड़ी सुनील क्षेत्री को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार दिया गया। 

🏆 हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह को खेल रत्न से सम्मानित किया गया। 

बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर समारोह में नहीं होंगे शामिल
बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर की मां का देंहात हो चुका है। इस वजह से वो आज खेल पुरस्कारों के वितरण समारोह में भाग नहीं लेंगे। शुक्रवार की रात उनकी मां का निधन होने के बाद वो वापस घर लौट गए हैं। उन्होंने 2020 पैरालिंपिक में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उनका नाम उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल है, जिन्हें खेल रतन पुरस्कार दिया जाएगा।

किस खिलाड़ी को कौन सा पुरस्कार मिलेगा

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न

एथलीटखेल
नीरज चोपड़ाएथलेटिक्स
रवि दहियाकुश्ती
पीआर श्रीजेशहॉकी
लवलीना बोर्गोहेनमुक्केबाजी
सुनील छेत्रीफुटबॉल
मिताली राजक्रिकेट
सुमित अंतिलएथलेटिक्स
प्रमोद भगतबैडमिंटन
अवनि लेखारानिशानेबाज
कृष्णा नगरबैडमिंटन
मनीष नरवालनिशानेबाज
मनप्रीत सिंहहॉकी

अर्जुन अवॉर्ड

एथलीटखेल
शिखर धवनक्रिकेट
सिमरनजीत कौर मुक्केबाजी
अरपिंदर सिंहएथलेटिक्स
भवानी देवीतलवारबाजी
मोनिकाहॉकी
वंदना कटारिया हॉकी
अभिषेक वर्मानिशानेबाज
संदीप नरवालकबड्डी
अंकिता रैनाटेनिस
दीपक पुनियाकुश्ती
दिलप्रीत सिंहहॉकी
योगेश कथुनिया डिस्कस थ्रो
निषाद कुमार ऊंची कूद
प्रवीण कुमारऊंची कूद
शरद कुमारऊंची कूद
सुहास एलवाईपैरा बैडमिंटन
सिंहराज अधानानिशानेबाज
हरविंदर सिंहतीरंदाजी
भाविना पटेलटेबल टेनिस
हरमनप्रीत सिंहहॉकी
रुपिंदर पाल सिंहहॉकी
सुरेंद्र कुमारहॉकी
अमित रोहिदासहॉकी
बिरेंद्र लाकराहॉकी
सुमितहॉकी
नीलकांता शर्माहॉकी
हार्दिक सिंहहॉकी
विवेकसागर प्रसादहॉकी
गुरजंत सिंहहॉकी
मंदीप सिंहहॉकी
शमशेर सिंहहॉकी
ललित कुमार उपाध्यायहॉकी
वरुण कुमारहॉकी
सिमरनजीत सिंहहॉकी

द्रोणाचार्य अवॉर्ड – लाइफटाइम कैटेगरी

कोचखेल
टीपी ओसेफएथलेटिक्स
सरकार तलवारक्रिकेट
सरपाल सिंहहॉकी
अशन कुमारकबड्डी
तपन कुमार पैनगढ़ीस्विमिंग

द्रोणाचार्य अवॉर्ड – रेगुलर कैटेगरी

कोच खेल
राधाकृष्ण नायर पीएथलेटिक्स
संध्या गुरुंगबॉक्सिंग
प्रितम सिवच हॉकी
जय प्रकाश नौटियालपैरा शूटिंग
सुब्रहमनियन रमनटेबल टेनिस

Khel Ratna Award 2021: राष्ट्रपति कोविंद आज 62 खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे, नीरज चोपड़ा से हुई शुरुआत
खेल जगत में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोच को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद खेल पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। दरबार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इन खिलाड़ियों का सम्मान होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 35 को अर्जुन, 10 को द्रोणाचार्य और पांच को ध्यानचंद अवॉर्ड दिया जाएगा। 

इस समारोह में सम्मानित होने वाले खिलाड़ी अपने परिवार के लोगों के साथ पहुंचेंगे। हॉकी टीम के गोलकीपर आर श्रीजेस अपनी पत्नी डॉ. अनीशया के साथ यहां पहुंचेंगे, जबकि शुटर अवनी लेखरा और क्रिकेटर मिताली अपनी मां श्वेता और लीला राज के साथ आएंगी। ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा अपने दादा धर्मसिंह के साथ यहां आएंगे। इनके अलावा भी बाकी खिलाड़ी परिवार के सदस्यों के साथ यहां पहुंचेंगे। 

प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति को भी भेजा निमंत्रण
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू को भी निमंत्रण भेजा गया है। आमतौर पर खेल पुरस्कारों में प्रधानमंत्री नहीं शामिल होते हैं, लेकिन पिछले ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने शामदार प्रदर्शन किया था। इस वजह से इस बार प्रधानमंत्री के साथ उपराष्ट्रपति भी इस समारोह में शिरकत कर सकते हैं।

error: Content is protected !!