हरियाणा के जिलों का नामकरण (Nomenclature of districts of Haryana)

प्रिय पाठकों, Examzy के माध्यम से हम लेकर आए है, हरियाणा जिलों के नामकरण जिससे आप आने वाले HSSC की परीक्षाओं की तैयारी कर सकते है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा संस्कृत शब्द हरी और आयन से मिलकर बना है, जिसमे हरी शब्द भगवान विष्णु का सूचक है और आयन का अर्थ होता है घर , इस प्रकार से हरियाणा भगवान के घर से लिया गया है यहीं पर महाभारत का महान युद्ध लड़ा गया था

जिसमे विष्णु अवतार भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश कुरुक्षेत्र की भूमि पर दिया था हालाँकि कुछ विद्वान जैसे मुनि लाल ,मुरली चंद शर्मा आदि का मानना है कि हरी शब्द यहाँ कि हरियाली का प्रतीक है और आयन का अर्थ होता है जंगल जो कि हरियाणा के नाम को सार्थक करता है। हरियाणा जिलों के नामकरण व उनके रोचक तथ्य के बारे में विस्तार से पढ़ते है :-

क्रमांकजिलाजिसके नाम पर पड़ा
1.फतेहाबादबाबा फतेह चंद के नाम पर
2.सिरसाशाश्वत ऋषि, सिरस के पेड़ के नाम पर
3.हिसारचार किले- लाहोरी, मोरी,तालिकी,नागौरी
4.रोहतकतारावती रानी के पुत्र रोहताश के नाम पर
5.पंचकूला5 कूप
6.करनालदानवीर करण के नाम पर
7.फरीदाबादबाबा फरीद( मजार) के नाम पर
8.कुरुक्षेत्रकौरवों के नाम पर
9.पानीपतपाणिनी ऋषि के नाम पर
10.रेवाड़ीराजा रेवंत ने रेवती को दान दिया
11.झज्जरछज्जू नामक किसान के नाम पर
12.कैथलहनुमान जी की जन्म स्थली
13.भिवानीराजा भवानी सिंह के नाम पर
14.सोनीपतश्रवण कुमार के नाम पर
15.जींदजयंती देवी के नाम पर
16.अंबालाअंबालिका के नाम पर
17.चरखी दादरीदादुर झील के नाम पर
18.यमुनानगरयमुना के किनारे
19.महेंद्रगढ़राजा महेंद्र सिंह के नाम पर
20.मेवातमेवाती की अधिकता के कारण
21.गुरुग्रामद्रोणाचार्य के नाम पर

आशा करते है की आपको ये Post पसंद आयी होगी हा अगर पसंद आयी हो तो Share जरूर करे। धन्यवाद