यमुनानगर जिला – Haryana GK Yamunanagar District

आज इस आर्टिकल में हम आपको यमुनानगर जिला – Haryana GK Yamunanagar District के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है.

yamunanagar district map

आज की हमारी यह पोस्ट हरियाणा जी.के से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको हरियाणा के यमुनानगर जिलें से संबंधित Notes उपलब्ध कराऐंगे । जो कि आपको आने वाले ग्राम सचिव , पटवारी, कैनाल पटवारी , हरियाणा पुलिस , क्लर्क , हरियाणा ग्रुप डी , हरियाणा पात्रता व अन्य हरियाणा की सभी प्रकार की परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी हैै।

अभी हमारे पास हरियाणा जी.के बिषय से सन्बन्धित जितने भी Notes हैं वो सभी पोस्ट के माध्यम से आपको उपलब्ध करा रहे है । और आगे जितनी भी हरियाणा जी.के से सन्बन्धित PDF और Latest update पोस्ट के लिए आप सभी अपनी ईमेल से हमारी वेबसाइट को subscribe कीजिये और अधिक जानकारी के लिए आप सभी हमारे सोशल प्लेटफॉर्म को फॉलो करे |

हरियाणा जी.के के अलावा अन्य सभी बिषयों के Notes से संबंधित पोस्ट भी हमारी इस बेबसाइट पर उपलब्ध हैं, तो आप इस बेबसाइट को Regularly Visit करते रहिये ! कृपया कमेन्ट के माध्यम से जरूर बतायें कि आपको कौन से बिषय पर Notes चाहिये ।

जिला यमुनानगर

  • यमुनानगर की स्थिति – यह हरियाणा के उत्तर पूर्व में स्थित है।
  • यमुनानगर की स्थापना – 1 नवंबर 1889
  • यमुनानगर का मुख्यालय – यमुनानगर में ही स्थित है।
  • यमुनानगर का क्षेत्रफल – 1756 वर्ग किलोमीटर
  • यमुनानगर की तहसील – जगाधरी, बिलासपुर
  • यमुनानगर की उप-तहसील – जगधारी, छछरौली, मुस्तफाबाद
  • यमुनानगर में खंड – यमुना नगर, बिलासपुर, जगाधरी, रादौर, साढौरा, मुस्तफाबाद
  • यमुनानगर की कुल जनसंख्या – 12,14,162 (2011) की जनगणना के अनुसार
  • यमुनानगर की साक्षरता दर – 78.9 प्रतिशत (2011) की जनगणना के अनुसार
  • यमुनानगर का लिंग अनुपात – 877/1000
  • यमुनानगर का जनसंख्या घनत्व – 687 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर

यमुनानगर जिले के उपनाम

  • पेपर सिटी
  • बर्तन नगरी – जगाधरी
  • मछुवारो का स्वर्ग – हथिनीकुंड
  • यमुना उदगम नगरी
  • हरियाणा का चैरापूंजी – छिछरौली

इतिहास

  • यह नगर पश्चिमी यमुना नहर के तट पर स्थित है। इसका गठन 1 नवंबर 1989 को हुआ था। इसके आसपास जो जिले हैं वह करनाल, कुरुक्षेत्र, और अंबाला हैं और जो राजय हैं वो हैं हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश । इस नगर का पुराना नाम अब्दुल्लापुर था । यह जिला प्रमुख रूप से उद्योगों के विकास के लिए विख्यात है । कागज मिल, शुगर मिल, पेपर मिल, और धातुओं के उत्पादन के कारण यह जिला काफी फेमस है ।

Note-

  • यमुनानगर में चीड़ और साल के पेड़ पाए जाते है
  • यमुनानगर में लाल चेस्टनट मिट्टी पायी जाती है
  • गन्ने के उत्पादन में यमुनानगर का पहला स्थान है
  • चौधरी देवीलाल प्राकृतिक पार्क यमुनानगर के रुद्रपुर में है
  • यमुनानगर में कलेसर राष्ट्रीय उधान है जो लाल जंगली मुर्गी के लिए प्रसिद्ध है इस राष्ट्रीय उधान को 2003 में राष्ट्रीय पार्क का दर्जा मिला
  • यमुनानगर में कलेसर वन्य जीव अभ्यारण भी है
  • हाथी पुनर्वास और अनुसंधान केंद्र यमुनानगर में है जो वनसंतुर के जंगलो में खोला गया है
  • गौ अभ्यारण यमुनानगर में है
  • यमुनानगर में गोला बारूद बनाया जाता है
  • टिंबर उधोग यमुनानगर में है
  • यमुनानगर से नेशनल हाईवे 73 गुजरता है
  • जगाधरी का पुराना नाम – युगांधरी था
  • जगाधरी और यमुनानगर को जुड़वाँ शहर कहा जाता है
  • कुणिन्द कालीन सिक्के जगाधरी से प्राप्त हुए है
  • जगाधरी में रेलवे वर्कशॉप है
  • जगाधरी में परशुराम सर्व धर्म मंदिर भी है
  • जगाधरी में चनेस्टी का स्तूप भी है यह हर्षवर्धन के समय का स्तूप है और इसका वर्णन ह्वेनसांग की पुस्तक सी-यु-की में मिलता है
  • छछरौली यमुनानगर में है
  • छछरौली का विद्रोह 1818 में हुआ था जिसका नेतृत्व जोधा सिंह ने किया था
  • छछरौली में रानी की खिड़की है
  • छछरौली में कलसिया रियासत का किला है
  • बीरबल का रंगमहल यमुनानगर के गुड़िया गांव में है
  • बिलासपुर का पुराना नाम व्यासपुर है जो महर्षि वेदव्यास के नाम पर पड़ा है
  • बिलासपुर में ऋषि वेदव्यास तप करते थे इसलिए ये उनकी तपोस्थली थी
  • बिलासपुर में लौहगढ़ सूर्यकुंड है
  • बिलासपुर में चिट्ठा मंदिर और हनुमान की श्वेत मूर्ति भी है
  • नर नारायण की गुफा यमुनानगर में है
  • 1857 की क्रांति में छछरौली के राजा शोभा सिंह ने अंग्रेजो का साथ दिया था
  • 1865 में उत्तर भारत की सबसे पुरानी रेलवे वर्कशॉप स्थापित हुई
  • 1929 में बल्लालपुर पेपर मिल की स्थापना हुई
  • 1933 में यमुनानगर में सरस्वती शुगर मिल की स्थापना की गयी और यह हरियाणा की सबसे बड़ी शुगर मिल है
  • 1938 में भारत स्टार्च केमिकल लिमिटेड की स्थापना की गयी
  • 1969 में हरियाणा डिस्टलरी की स्थापना की गयी
  • 2008 में यमुनानगर में दीनबंधु छोटूराम तापीय विधुत परियोजना की स्थापना हुई
  • पश्चिमी यमुना नहर विधुत परियोजना भी यमुनानगर में है
  • BILT बिलासपुर इंडस्ट्री लिमिटेड टेक्नोलॉजी ये भी यमुनानगर में है
  • गुरु गोविन्द सिंह मार्शल आर्ट संग्रहालय यमुनानगर में है
  • हथिनी कुंड को मछुवारो का स्वर्ग कहा जाता है
  • हरियाणा का सिख कैपिटल लोहागढ़ (यमुनानगर) है
  • अगस्त्य ऋषि का संबंध कपाल मोचन से है
  • यमुनानगर के मुस्तफाबाद का नाम बदलकर हरियाणा सरकार ने सरस्वती नगर रखा है
  • टोपरा अभिलेख को फ़िरोज़शाह तुगलक ने यमुनानगर से दिल्ली के लाल किले में स्थापित कर दिया था
  • एशिया की सबसे बड़ी प्लाईवुड मार्किट यमुनानगर में है

यमुनानगर के मंदिर

  • चिट्ठा मंदिर
  • परशुराम सर्व धर्म मंदिर
  • आदि बद्रीनाथ मंदिर
  • कपाल मोचन मंदिर
  • श्री कलेश्वर मंदिर

यमुनानगर के व्यक्ति

  • संजीव राजपूत
  • कंवरपाल गुर्जर
  • दीपिका ठाकुर – महिला हॉकी टीम की उपकप्तान रह चुकी है
  • सुनील दत्त – फिल्म अभिनेता

यमुनानगर के किले

  • छछरौली का किला
  • बुढ़िया का किला
  • साढौरा का किला

यमुनानगर के मेले

  • कपाल मोचन मेला
  • पंचमुखी मेला

यमुनानगर के स्टेडियम

  • बिल्ट फुटबॉल स्टेडियम

यमुनानगर के पर्यटन स्थल

  • हथिनी कुंड – ऐसा माना जाता है कि पांडवों ने अपने वनवास का कुछ समय शिवालिक की पहाड़ियों में भी व्यतित् किया था हथिनी कुंड के निकट दादूपुर स्थान है जहां 60 दरी यमुना जल को नियंत्रित करने के लिए बनी है
    कलेसर – यमुना नगर के पूर्वी हिस्से में स्थित शिवालिकों की निचली पहाड़ियों की गोद में यह जगह 11570 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। मुख्य रूप से जंगल में सील, खैर, शिसम, टुन, सेन और आमला शामिल हैं। इस जंगल में कई जंगली जानवर हैं।
  • ताजेवाला कॉन्प्लेक्स – यह यमुनानगर में जगाधरी पावटा मार्ग पर ताजेवाला तथा कलेसर में ही सम्मनीय स्थल हैं जो एक दूसरे से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं इस में यमुना नदी पर बनाया गया ताजेवाला हैंड वर्कर्स प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है यहीं से यमुना नदी से पश्चिमी यमुना नहर तथा पूर्वी यमुना नहर निकलती है
  • गे पेलिकन होटल – हरियाणा टूरिज़्म द्वारा संचालित यह होटल शिप के आकार है जोकि यमुनानगर में यमुना नदी के तट पर स्थित है। होटल के अंदर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे शिप पानी में तैर रही है। होटल के रूम, खाना और सफाई व्‍यवस्‍था अच्‍छी है। यह होटल यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टे शन के सबसे नजदीक है
  • बीरबल का रंगमहल – यमुनानगर से 12 किलोमीटर दूर बुढ़िया नामक एक प्राचीन कस्बे के समीप बीरबल ने अपने रहने के लिए आबादी से दूर जंगलों में रंग महल का निर्माण कराया था, जो उस समय आमोद-प्रमोद का प्रमुख साधन रहा होगा
  • चनेटी स्तूप (जगाधरी) – जगाधरी नगर से 3 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में स्थित स्तूप का प्रथम विवरण चीन के विद्वान यात्री हेनसांग के यात्रा चरणों से प्राप्त होता है वे यहां सम्राट हर्षवर्धन के शासनकाल में आए थे हेनसांग ने लिखा है कि यह स्तूप सुघ गांव से पश्चिम की ओर यमुना के दाएं तरफ प्रदेश में स्थित है
  • गुरुद्वारा कपाल मोचन – यमुनानगर के बिलासपुर स्थित कपाल मोचन सरोवर के पूर्व में गुरु गोविंद सिंह जी का गुरुद्वारा है 1687 ईस्वी में गुरु जी ने 52 दिन का यहां पर पडाव डाला था तथा युद्ध के दौरान अपने शषत्रों को धोया था
  • चिट्ठा मंदिर – यहां स्थित हनुमान मंदिर में स्वेत हनुमान की मूर्ति की स्थापना 70 वर्ष पूर्व की गई थी कहा जाता है कि इस पवित्र भूमि पर कौरवों तथा पांडवों का युद्ध हुआ था यहां स्थित हनुमान जी की स्वेत प्रतिमा को चिट्ठा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है इस स्थान को महंत श्री गंगा नंद गिरी जी की तपोस्थली होने का भी गौरव प्राप्त है
  • आदि बद्री – यमुनानगर जिले में बिलासपुर के उत्तर में शिवालिक की पहाड़ियों के समीप यह पौराणिक गांव बसा है ऐसा माना जाता है कि यह स्थान सरस्वती नदी का उद्गम स्थान रहा होगा
  • बसंतुर – यमुनानगर जिले के उत्तर पूर्व में बसंतुर नाम का नगर बसा है इस स्थान का संबंध राजा शांतनु से माना जाता है
  • कलसिया रियासत का किला – यमुनानगर में जगाधरी पावटा साहिब मार्ग पर 15 किलोमीटर दूर स्थित छछरौली में कलसिया रियासत का किला है यह किला अंग्रेजों ने पंजाब के सरदार रणजीतसिंह व सरदारसिंह को इनाम रूप में दिया था I इस किले को “रानी की खिड़की” भी कहा जाता है

प्रमुख उद्योग धंधे

  • बल्लारपुर पेपर मिल 1929,
  • सरस्वती शुगर मिल 1933,
  • भारत स्टार केमिकल लिमिटेड 1938,
  • रेलवे कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप 1952,
  • यमुना गैस लिमिटेड 1973,
  • बिल्ट स्टेडियम

यमुनानगर जिला से जुड़े सवाल और उनके जवाब

Q. यमुनानगर जिले की स्थिति क्या है?
Ans. यमुना नगर जिला हरियाणा के उत्तर पूर्व में स्थित है. यमुनानगर के उत्तर में हिमाचल प्रदेश, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में करनाल जिला, दक्षिण में कुरुक्षेत्र और पश्चिम में अंबाला जिला स्थित है.

Q. यमुनानगर की स्थापना कब हुई?
Ans. यमुना नगर की स्थापना 1 नवंबर 1889 में हुई

Q. यमुनानगर का क्षेत्रफल कितना है?
Ans. यमुना नगर का क्षेत्रफल 1756 वर्ग किलोमीटर है.

Q. यमुनानगर का मुख्यालय कहां पर है?
Ans. यमुना नगर का मुख्यालय यमुनानगर में है.

Q. यमुनानगर का कहां कहां पर है?
Ans. जगाधरी और बिलासपुर

Q. यमुनानगर का उप तहसील कौन-कौन सी है?
Ans. यमुना नगर की 3 तहसील है जगधारी, छछरौली, मुस्तफाबाद

Q. यमुनानगर की तहसील कितनी है?
Ans. यमुना नगर में 2 तहसील है. जगाधरी, बिलासपुर

Q. यमुनानगर कितने खंड है?
Ans. यमुना नगर, बिलासपुर, जगाधरी, रादौर, साढौरा, मुस्तफाबाद

Q. यमुनानगर में कितनी नदियां है?
Ans. यमुना नगर में एक नदी है, जिसका नाम यमुना है और यह पूर्व में बहती है.

Q. यमुनानगर की मुख्य फसलें कौन सी है?
Ans. गेहूं और गन्ना

Q. यमुना नगर की अन्य फसलें कौन सी है?
Ans. यमुना नगर की अन्य फसलें चना, मक्का, चावल और सूरजमुखी है.

Q. यमुनानगर के मुख्य उद्योग कौन-कौन से हैं?
Ans. यमुना नगर के मुख्य उद्योग चीनी, फर्नीचर, पीतल के बर्तन, रोलिंग मिल, शराब, चीनी बनाने की मशीनें इत्यादि

Q. यमुनानगर के सड़कों की लंबाई कितनी है?
Ans. यमुना नगर के सड़कों की लंबाई 1142 किलोमीटर है.

Q. यमुनानगर का मुख्य स्टेशन कौन सा है?
Ans. यमुना नगर

Q. यमुनानगर की जनसंख्या कितनी है?
Ans. 2011 की जनगणना के अनुसार यमुनानगर की जनसंख्या 12,14,162 है.

Q. यमुनानगर में कितने पुरुष है?
Ans. 6,46,801

Q. यमुनानगर में कितनी महिलाए है?
Ans. 5,67,361

Q. यमुनानगर का जनसंख्या घनत्व कितनी है?
Ans. 687 व्यक्ति प्रतिवर्ग कि.मी

Q. यमुनानगर का लिंगानुपात कितना है?
Ans. 877 महिलाये (1000 पुरुषों पर )

Q. यमुनानगर की साक्षरता दर कितनी है?
Ans. 78.9%

Q. यमुनानगर के प्रमुख नगर कौन से है?
Ans. यमुना नगर, जगाधरी, ससौली, जगधारी रेलवे कारखाना, साढौरा, बिलासपुर, रादौर, फरखपुर, कांसेपुर, बुरिया, छछरौली

Q. यमुनानगर के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन से है?
Ans. पंचमुखी, हनुमान मंदिर, छछरौली, चित्रा मन्दिर श्री कालेश्वर महादेवमठ यनुमानगर, गुरुद्वारा, पोंटा साहिब, ह्थिनिकुंड

आज इस आर्टिकल में हमने आपको यमुनानगर जिला – Haryana GK Kurukshetra District के बारे में बताया है, अगर आपको इससे जुडी कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करें.

👇 Haryana GK District Wise Detail In Hindi 👇
Haryana GK Gurugram DistrictClick Here
Haryana GK Mewat DistrictClick Here
Haryana GK Rewari DistrictClick Here
Haryana GK Mahendragarh DistrictClick Here
Haryana GK Palwal DistrictClick Here
Haryana GK Faridabad DistrictClick Here
Haryana GK Bhiwani DistrictClick Here
Haryana GK Rohtak DistrictClick Here
Haryana GK Sirsa DistrictClick Here
Haryana GK Fatehabad DistrictClick Here
Haryana GK Jind DistrictClick Here
Haryana GK Kaithal DistrictClick Here
Haryana GK Karnal DistrictClick Here
Haryana GK Kurukshetra DistrictClick Here
Haryana GK Panchkula DistrictClick Here
Haryana GK Ambala DistrictClick Here
Haryana GK Panipat DistrictClick Here
Haryana GK Sonipat DistrictClick Here
Haryana GK Charkhi Dadri DistrictClick Here
Haryana GK Jhajjar DistrictClick Here
Haryana GK Hisar DistrictClick Here

error: Content is protected !!